अजय काजोल लव स्टोरी | Ajay kajol love story

अजय काजोल लव स्टोरी | Ajay kajol love story

काजोल और अजय की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। स्वभाव में बिल्कुल विपरीत दोनों एक दूसरे को पहले नापसंद करते थे। फिर आखिर क्या हुआ कि नापसंद पसंद बन गई और बात शादी तक पहुंच गई। आइये देखते है इन दोनों की लव

अजय को पसंद नही था काजोल

इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। काजोल और अजय देवगन जब पहली बार मिले तो अजय को काजोल पसंद नहीं आई था। एक इंटरव्यू के दौरान खुद अजय देवगन यह बात कुबुल की थी। अजय देवगन ने कहा था कि काजोल और उनका प्यार पहली नजर वाला प्यार नहीं है, बल्कि शुरूआत में तो उन्हें काजोल अच्छी ही नहीं लगी थीं। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी।

हलचल की सेट पर मीले पहली बार

अजय काजोल लव स्टोरी

काजोल और अजय देवगन पहली बार फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। दोनों वर्ष 1999 में विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों के कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लेकिन शादी के पहले अजय को बिल्कुल पसंद नही था काजोल।

विपरीत स्वभाव के बाद भी अजय काजोल की सक्सेजफुल लव स्टोरी

काजोल बेहद खुशनुमा और मजाकिया स्वभाव की है। ऐसे में वह सेट पर जमकर मस्ती किया करती थीं। वहीं, अजय बिल्कुल शांत इंसान है इसलिए कामोल का ऑली स्वभाव अजय को पसंद नहीं आया था। काजोल से पहली मुलाकात का अजय पर ऐसा खराब इंप्रेशन रहा था कि वह दोबारा काजोल से मिलना ही नहीं चाहते थे।

ऐसे हुई शुरू अजय काजोल लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हलचल’ के दौरान अजय देवगन का अफेयर करिश्मा कपूर से चल रहा था। काजोल इस “फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय को अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताती थीं। इस पर अजय उन्हें समझाते थे कि इस स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं? साथ हो काजोल को सलाह दिया करते थे कि वह हालात को किस तरह से संभाल सकती है। फिर इस फिल्म में साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और कुछ समय बाद मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगीं।

चोरी छुपे किये शादी

कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन इनकी शादी के बारे में फैन्स को पता नहीं था। हुआ कुछ में था कि अजय और काजल नहीं चाहते थे कि उनकी शादी के बारे में खबरे छपे। इसलिए उन्होंने अपने घर की छत पर शादी की। इस विवाह में काजोल और अजय के घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

शादी के बाद भी बनाती रही फिल्म

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस फिल्म में काम करना छोड़ देती हैं लेकिन काजोल ने यह मिथक तोड़ दिया। शादी के बाद काजोल ने ‘माय नेम इज खान’, कभी खुशी कभी गम, फना जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। फैंस को पर्दे पर भी काजोल और अजय देवगन की जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अजय और काजोल के दो बच्चे है। बेटी का नाम न्यासा देवगन है बेटे का नाम युग है।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top