महासागर क्या है? सागर क्या है? मृत सागर क्या हैं, प्रमुख नहर

जल मण्डल व महासागर की पूरी जानकरी

पृथ्वी के धरातल के लगभग 71 फीसदी भाग को घेरे हुई जल राशियों को जलमंडल कहा जाता है। जल मंडल में मुख्य रूप से महासागर शामिल हैं लेकिन तकनीकी रूप से इसमें पृथ्वी की संपूर्ण जलराशि शामिल है जिसमें आंतरिक समुद्र , झील , नदियां और 2 किमी . की गहराई तक पाया जाने वाला भूमिजल शामिल हैं। महासागरों की औसत गहराई 4 किमी. है। 

What is ocean?  What is ocean?  What is the Dead Sea, the major canal

 पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता हैं। पृथ्वी का लगभग 71 % भाग जल तथा 29 % भाग स्थल हैं। पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97 % से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता हैं जो इतना अधिक खारा होता हैं कि मानव के उपयोग में नहीं आ सकता हैं। 

महासागर किसे कहते है ? विश्व मे कितने महासागर है, महासागरों के नाम,

इस आर्टिकल की प्रमुख बातें

महासागर वह समग्र लवण जलराशि है, जो पृथ्वी के लगभग तीन चौथाई पृष्ठ पर फैला हुआ है । महासागर के छोटे छोटे भागों को समुद्र तथा खाड़ी कहते हैं कई सागरों को खुद में समाने वाले महासागर, खारे पानी का एक बहुत बड़ा जल क्षेत्र होते हैं। वैसे तो धरती पर पांच अलग अलग महासागर बताए जाते हैं। लेकिन ये सभी आपस में जुड़े हुए हैं।

  1.       प्रशांत महासागर 
  2.      अटलांटिक महासागर 
  3.      हिन्द महासागर 
  4.      आर्कटिक महासागर

महासागर जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • प्रशांत महासागर सबसे बड़ा महासागर हैं। पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त इसी में हैं। 
  • अटलांटिक महासागर विश्व का सबसे दूसरा बड़ा महासागर हैं। व्यपार के दृस्टि से सबसे व्यस्त हैं। 
  • हिन्द महासागर एक ऐसा महासागर हैं जिसका नाम किसी देश (भारत) के नाम पर रखा गया हैं। 
  • आर्कटिक महासागर उत्तर ध्रुव के चारो ओर फैला हैं।  प्रशांत महासागर से बेरिंग जलसंधि के माध्यम से जुड़ा हैं। 
  • महासागरीय जल खारा होता हैं इसमें सोडियम क्लोराइड की मात्रा अधिक होती हैं। 

सागर क्या है सागर क्या होता है सागर किसे कहते है 

सागर महासागरों से छोटे होते हैं . इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि महासागर , सागर का एक बड़ा रूप या सागर , महासागर का एक छोटा हिस्सा होते हैं . समुद्र या सागर असल में महासागर का वह हिस्सा होता है जो आंशिक रूप से जमीन से जुड़ा होता है

  1.       भूमध्य सागर 
  2.       द्क्षिण चीन सागर 
  3.       बेरिंग सागर 

सागर और महासागर में क्या अंतर हैं?

सागर महासागरों से छोटे होते हैं . इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि महासागर , सागर का एक बड़ा रूप या सागर , महासागर का एक छोटा हिस्सा होते हैं . समुद्र या सागर असल में महासागर का वह हिस्सा होता है जो आंशिक रूप से जमीन से जुड़ा होता है . कई सागरों को खुद में समाने वाले महासागर , खारे पानी का एक बहुत बड़ा जल क्षेत्र होते हैं . वैसे तो धरती पर पांच अलग अलग महासागर बताए जाते हैं . लेकिन ये सभी आपस में जुड़े हुए हैं।

मृत सागर क्या है, मृतसागर कहां पर है, मृत सागर की विशेषता,

 मृत सागर समुद्र तल से 440 मीटर नीचे , दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है । इसे खारे पानी की सबसे निचली झील भी कहा जाता है । 65 किलोमीटर लंबा और 18 किलोमीटर चौड़ा यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है , जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है। मृत सागर Dead sea जार्डन-इजराइल में हैं जो कि अत्यंत खारे पानी की झील हैं। इसका घनत्व ज्यादा होने के कारन इसमें आदमी डूबता नहीं हैं।

विश्व की प्रमुख नहरे 

नहर जल परिवहन तथा स्थानान्तरण का मानव – निर्मित संरचना है । नहर शब्द से ऐसे जलमार्ग का बोध होता है , जो प्राकृतिक न होकर , मानवनिर्मित होता है । मुख्यत : इसका प्रयोग खेती के लिये जल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में किया जाता है । नहरे नदियो के जल को सिंचाई हेतु विभिन्न क्षेत्रो तक पहुंचाती हैं । कुछ प्रमुख जल मार्ग के बारे में जानते हैं…

  • स्वेज नहर – भूमध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ती हैं। 1996  इसका मिश्र द्वारा राष्ट्रीयकरण। 
  • पनामा नहर – प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) तहत अंध महासागर (Atlantic Ocean) को जोड़ती हैं।  वर्तमान में यह पनामा के अधिकार  में हैं। 
  • सू नहर – सुपीरियर झील को ह्यूरन झील से जोड़ती है (यूएसए)
  • ईरी नहर – ईरी झील और मिशिगन झील को जोड़ती है (यूएसए)
  • गोटा नहर – स्टॉकहोम और गुटेनबर्ग के बीच (स्वीडन)
  • कील नहर – उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर के बीच (जर्मनी)
  • मैनचेस्टर नहर – मैनचेस्टर और लिवरपूल के बीच (ग्रेट ब्रिटेन)
  • वोल्गा डान नहर – गेस्टोव व स्टालिनग्राड के बीच (रूस)
  • अल्बर्ट नहर – एण्टवर्प लीग तथा वेनेलक्स को जोड़ती है (पश्चिमी यूरोप)
  • वेलैण्ड नहर –  ईरी व ओण्टेरियो के बीच (यूएसए)

नदी

 नदि की उत्पत्ति कैसे हुई ? नदियों पर बांध क्यों बनाए जाते हैं ? डेल्टा का निर्माण कैसे हुआ? अफवाह तंत्र क्या है, बाढ़ किसे कहते हैं ? पूरी जानकारी।

rivers

नदियों की उत्पत्ति कैसे हुई

नदियों के देश कहे जाने वाले भारत में मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ है ( अपवाह तंत्र ) हैं । उत्तरी भारत में सिंधु , मध्य भारत में गंगा , उत्तर – पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है । प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा कावेरी महानदी आदी नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं । नदी शब्द की उत्पत्ति ‘ नद् ‘ से हुआ है , जिसका अर्थ होता है आवाज करना। कलकल की ध्वनि होने के कारण उसे नदी कहा जाता है। नदियों के नाम अर्थयुक्त और सुंदर हैं, जिन पर देवभाषा संस्कृत की स्पष्ट छाप है। ये नाम प्राचीनकाल के मनीषियों या भूगोल शास्त्रियों ने रखा

अपवाह तंत्र क्या हैं

अपवाह तंत्र शब्द से आशय किसी क्षेत्र के नदी तंत्र से यदि हम किसी भी प्रकृति का मानचित्र को देखें तो पाएंगे कि कोई छोटी धाराएं विभिन्न दिशाओं से बनकर आती है और मिलकर एक मुख्य नदी का निर्माण करती है यह मगर जल के बड़े भाग जैसी गील समुद्र अथवा महासागर में मिलती है वर्षा की मात्रा तथा उच्च का स्वरूप अपवाह तंत्र की रचना करते …

डेल्टा क्षेत्र क्या है?

 उस भूभाग को डेल्टा कहते हैं , जो नदी द्वारा लाए गए अवसादों के संचयन से निर्मित हाता है , विशेषत : नदी के मुहाने पर , जहाँ वह किसी समुद्र अथवा झील में गिरती है । इस भूभाग का आकार साधारणत : त्रिभुजा जैसा होता है ।

डेल्टा का निर्माण कैसे होता है?

नदीमुख – भूमि या डेल्टा नदी के मुहाने पर उसके द्वारा बहाकर लाय गए अवसादों के निक्षेपण से बनी त्रिभुजाकार आक्रति होती हैं । डेल्टा का नामकरणकर्ता हेरोटोडस को माना जाता हैं ।

बाढ़ किसे कहते हैं?

बरसात के दिनों में नदियों का जल स्तर ऊपर उठने लगता है और पानी नदी के किनारों से उपर उठकर बहने लगता है तथा गांवों और कस्बों में जाने लगता है और चारों ओर पानी भर जाता है , जिसे बाढ़ कहते हैं 

बांध क्या हैं, बांध क्यों बनाए जाते हैं 

बरसात के दिनों में नदियों का जल स्तर ऊपर उठने लगता है और पानी नदी के किनारों से उपर उठकर बहने लगता है तथा गांवों और कस्बों में जाने लगता है और चारों ओर पानी भर जाता है , जिसे बाढ़ कहते हैं और बाढ़ से बचने के लिए जो मोटे चौड़े और ऊंचे मेंढ़ बनाए जाते है जिसे  बांध कहते हैं।

बांध के लाभ

  •  पेयजल और औद्योगिक उपयोग हेतु 
  • जल सिंचाई 
  • बाढ़ नियंत्रण 
  • जल – विद्युत उत्पादन 
  • इनलैंड नेवीगेशन ( अन्तर्देशीय नौपरिवहन ) 
  • मनोरंजन
  • नदियों पर बनाये जाने वाले बांध के कारण चारो ओर हरे भरे खेत , नदियों मे बहता हुआ शीशे की तरह साफ पानी , गांव की खूबसूरती में चार चांद लगा देता हैं ।  

इसे भी जाने…भारत के राजनीतिक दल कौन कौन से हैं, भारत के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल

उम्मीद है कि आपको महासागर, सागर, मृत सागर, दुनिया भर  की प्रमुख नहर, नदी, बाढ़, बांध, डेल्टा और जल मण्डल की पूरी जानकारी अच्छा लगा होगा तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और हमे कमेंट करके बताये।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top