मुद्रा क्या हैं? दुनिया के प्रमुख देशो की मुद्राएं, मुद्रा का इतिहास, डिजिटल मुद्रा

मुद्रा क्या हैं देखे पूरी जानकारी

पूरी दुनिया मुद्रा के आधार पर ही व्यवस्थित ढंग से चल रही हैं। आज इस पोस्ट में जानेंगे कि मुद्रा क्या हैं? डिजिटल मुद्रा क्या हैं? मुद्रा का इतिहास क्या हैं? कौनसी देश की मुद्रा क्या हैं? आईये देखे पूरी जानकारी…

मुद्रा क्या है?

मुद्रा (currency) पैसा या धन के उस रूप को कहते हैं जिस से दैनिक जीवन में क्रय और विक्रय होती है। इसमें सिक्के और काग़ज़ के नोट दोनों आते हैं। आमतौर से किसी देश में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा उस देश की सरकारी व्यवस्था द्वारा बनाई जाती है। मसलन भारत में रुपया व पैसा मुद्रा है। वर्तमान समय में वास्तविकता यह है कि बिना मुद्रा के किसी भी अर्थव्यवस्था की कल्पना भी नही की जा सकती है। या फिर यूं कहें कि बिना अर्थ के कोई तंत्र नहीं होता है।

मुद्रा का इतिहास

मुद्रा ( Mudra ) अंग्रेजी भाषा के शब्द Money का हिन्दी रूपान्तर है। Money शब्द लैटिन भाषा के ‘Moneta’ ( मोनेटा ) शब्द से लिया गया है । मोनेटा रोम की देवी जूनो का प्रारम्भिक नाम है। इस देवी को इटली के निवासी स्वर्ग की रानी मानते थे। इस देवी के मन्दिर में ही सिक्के की ढलाई का कार्य किया जाता था कहा जाता है कि देवी जूनों के मन्दिर में जो मुद्रा बनायी जाती थी, उसका नाम मोनेटा ( Moneta ) रखा, जो बाद में Money ( मुद्रा ) के रूप में लोकप्रिय हो गया।

मुद्रा क्या हैं? दुनिया के प्रमुख देशो की मुद्राएं, मुद्रा का इतिहास, डिजिटल मुद्रा

भारतीय मुद्रा का इतिहास

भारत की सबसे पहली कागजी मुद्रा कलकत्ता के बैंक ऑफ हिंदुस्तान ने 1770 में जारी की थी। भारत में 18 वीं सदी के पहले मुद्रा के तौर पर सोने व चांदी के सिक्कों का प्रचलन था। मौर्य साम्राज में चंद्रगुप्त मौर्य ने चांदी, सोने, तांबे और सीसे के सिक्के चलवाए। छठी शताब्दी में सिक्कों को पुराण, कर्शपना या पना कहा जाता था।

इस समय चांदी के सिक्के को रुप्यारुपा, सोने के सिक्के को स्वर्णरुपा, तांबे का सिक्के को ताम्ररुपा और सीसे के सिक्के को सीसारुपा कहा जाता था। इस दौर में सिक्कों का आकार अलग-अलग था और इन पर अलग-अलग चिह्न बने होते थे। हालांकि मुगल शासन के दौरान इन मुद्राओं में फेर बदल रहे। मुगल सामाज्य के दौरान शेर 178 ग्रेन्स वजन का चांदी का सिक्का जारी किया था ।

भारत मे मुद्रा कैसे शुरु हुई ?

भारतीय मुद्रा कैसे शुरू हुई , इसके बारे में कहा जाता है कि मुगल शासन के बाद भारतीय मुद्रा को समय – समय अनुसार विभिन्न प्रकार से जाना जाता रहा। सबसे पहले प्राचीन भारतीय मुद्रा फूटी कौड़ी से कौड़ी, कौड़ी से दमड़ी, दमड़ी से धेला, धेला से पाई, पाई से पैसा, पैसा से आना, आना से रुपया बना। 

अगर किसी के पास 256 दमड़ी होती थी तो वह 192 पाई के बराबर होती थी । इसी तरह 128 धेला 64 पैसे व 16 आना 1 रुपए के बराबर होता था। वहीं 3 फूटी कौड़ी 1 कौड़ी , 10 कौड़ी 1 दमड़ी , 2 दमड़ी 1 धेला व डेढ़ पाई 1 धेला, 3 पाई 1 पैसा पुराना तथा 4 पैसा 1 आना होता था। उसके बाद 1, 2, 3, 5, 10, 20, 25, 50 पैसे, 1 रुपया तथा 2, 5, 10 रुपए का सिक्का भारतीय मुद्रा में शामिल हुआ। 

मुद्रा के प्रकार Types of currency

  • वैधानिक मुद्रा Legal Money
  • साख मुद्रा Credit Money
  • सन्निकट मुद्रा Adjacent Money

इसे भी पढ़े – data चोरी होने से कैसे बचाये, phone को कैसे सुरक्षित रखे, मोबाइल कैसे खोजे,

मुद्रा का वर्गीकरण इस प्रकार है 

  • वास्तविक मुद्रा 
  • पदार्थ मुद्रा 
  • प्रतिनिधि मुद्रा 
  • हिसाब की मुद्रा
  • विधि ग्राह्य मुद्रा 
  • ऐच्छिक मुद्रा धातु 

मुद्रा के आधुनिक रूप 

  • इसमें करेंसी – कागज के नोट – सिक्के तथा बैंक में निक्षेप शामिल है। 
  • मुद्रा के पारम्परिक रूप में चाँदी , सोना तथा ताँबें के सिक्के शामिल है ।

इसे भी पढ़े – भारत के राजनीतिक दल कौन कौन से हैं, भारत के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल

डिजिटल मुद्रा Digital Currency

इस मुद्रा को क्रिप्टो करेंसी ( मुद्रा ) भी कहा जाता है। लाइटकोइन, जैकैश, एथ्यूरम, बिटकॉइन आदि सभी डिजिटल मुद्राओं का उदाहरण हैं जिनमें से बिटकॉइन सबसे लोकप्रिय है 

मुद्रा क्या हैं? दुनिया के प्रमुख देशो की मुद्राएं, मुद्रा का इतिहास, डिजिटल मुद्रा

डिजिटल करेंसी का लेनदेन मूल्यतः इंटरनेट पर होता है डिजिटल वॉलेट एक तरह का अकाउंट है जिसमे आप अपनी डिजिटल मुद्रा रखते हैं। इंटरनेट के माद्यम से डिजिटल मुद्रा का एक डिजिटल वॉलेट से दूसरे डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर होता है। इस प्रक्रिया में हमें बैंक के माध्यम से जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। डिजिटल वॉलेट को फोन, कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डिजिटल मुद्रा को किसी भी अन्य मुद्रा जैसे रुपया, डॉलर आदि के बदले में डिजिटल मुद्रा एक्सचेंजों पर खरीद सकते हैं ।

दुनिया के प्रमुख देशो की मुद्राएं कौन-कौन सी है देखे पूरी सूची…

इस पोस्ट में आप ये जान पाएंगे की किस देश की मुद्रा कौन सी हैं, तो आइये जानते हैं विभिन्न देशो की मुद्राएं…

मुद्रा क्या हैं? दुनिया के प्रमुख देशो की मुद्राएं, मुद्रा का इतिहास,

           मुद्रा                            देश 

  • डालर                  – सं.राज्य अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा, ब्रूनेई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी।
  • रुपया                 – भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मारीशस, सेशेल्स।
  • दिरहैम               – सं.अरब अमीरात
  • दीनार                – इराक, बहरीन, कुवैत, लीबिया 
  •  रियाल              – ईरान, सऊदी अरब 
  • क्रोन                  – नार्वे, डेनमार्क, ग्रीनलैंड 
  • वॉन                   – उ. कोरिया, द. कोरिया 
  • पीसो                  – फिलीपींस, मैक्सिको, चिली 
  • रूबल                 – रूस, ताजिकिस्तान 
  • क्रोना                 – स्वीडन, आइसलैंड 
  • पाउंड स्टर्लिंग        – ग्रेट ब्रिटेन 
  • डेनिस क्रोन          – डेनमार्क 
  • टका                   – बांग्लादेश 
  • क्यात                 – म्यान्मार
  • युआन                 – चीन 
  • रिंग्गिट                – मलेशिया 
  • बहत                  – थाईलैंड 
  • लीरा                  – तुर्की 
  • न्यू शेकेल             – इजराइल 
  •  येन                   – जापान 
  • पाउंड                 – मिस्र 
  • क्रुजैरा                – ब्राजील 
  • बोलिवर              – वेनेजुएला 
  • अर्जेण्टीनो           – अर्जेंटीना
  • फ्रैंक                  – स्विट्जरलैंड 
  • यूरो                  – आस्ट्रिया, साइप्रस, एस्तोनिया, जर्मनी, आयरलैंड, लातविया, माल्टा, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, लिथुआनिया, बेल्जियम, फिनलैंड, फ़्रांस, ग्रीस, इटली, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड, स्लोवेनिया, स्पेन (यूरो यूरोपीय संघ के 28 में से 18 देशो की मुद्रा हैं। इसे अपनाने वाले यूरोपीय संघ के देश है।)
  • यूरो                  – एण्डोरा, सैन मारिनो, मोण्टेन, मोनेको, वेटिकन, कोसोवा। (यूरोपीय संघ के बहार के देश जो यूरो को मुद्रा के रूप में अपनाते हैं)
  • यूरोपीय संघ के दो बड़े देश डेनमार्क और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) ने यूरो को नहीं अपनाया हैं। 

यूरो अपनाने वाले से पूर्व प्रचलित मुद्राएं-

  • फ्रैंक                 – फ़्रांस 
  • ड्यूश मार्क         – जर्मनी 
  • लीरा                – इटली 
  • गिल्डर              – नीदरलैंड्स

इसे भी पढ़े – online shopping कैसे करे, बेहतर deals कैसे करे, online shopping tips,

तो दोस्तो आपने देखा कि दुनिया भर में कौन कौन सी मुद्राओं को अपनाया जाता है। मुद्रा क्या हैं? डिजिटल मुद्रा क्या हैं? मुद्रा का इतिहास क्या हैं? अगर ये पोस्ट आपको हेल्पफुल लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और हमे कमेंट करके बताये की आपको कैसे लगा।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top