सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश कौन कौन सा है? अरबपति देशों की सूची

दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश

जंहा एक ओर बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है वंही दूसरी तरफ दुनियाभर में अरबपतियों की संख्या में बेसुमार वृद्धि हो रहा है। अमीर देशों की सूची में तो चीन ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। यंहा सबसे ज्यादा अरबपति बढ़े है। अभी कौनसा देश मे कितने अरबपति है ये जानने के लिए आइये देखते है, सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश कौन कौन सा है? अरबपति देशों की पूरी सूची विस्तृत जानकारी के साथ।

फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार दुनिया में 70 देशो में कुल 2755 अरबपति हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में मौजूद हैं। ऑक्सफैम इंडिया इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2022 क खत्म किया के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 39 फीसदी बढ़कर 102 से 142 हो गई है। अब भारत दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति वाला देशों की सूची में तीसरे नम्बर पर आ गया है।

सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला देश कौन कौन से है? देखे अरबपति देशों की पूरी सूची..

सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश

1. अमेरिका – 742 अरबपति

अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश है जंहा सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। अमेरिका में रहने वाले कुल अरबपतियों की संख्या 742 है और उन अरबपतियों की कुल संपत्ति 4.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा है। अमेरिका में 2018 के 23-24 साल तक बिलगेट्स अमेरिका के साथ साथ दुनिया के सबसे सबसे बड़े अरबपति थे। लेकिन उसके अमेजन के मालिक जेफ बेजोस रहे। लेकिन एक ताजा सर्वे के अनुसार वर्तमान में एलन मस्क अमेरिका के सबसे बड़े अरबपतियों में पहला नम्बर पर है।

2. चीन – 698 अरबपति

अमेरिका के बाद पूरी दुनिया में चीन दूसरा सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश है जंहा अरबपतियों की कुल संख्या 698 है जिनके कुल संपत्ति 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। चीन के सबसे अमीर सख्स का नाम झोंग शानशान है। इससे। पहले जैक मा था। चीन हाल ही में सबसे अमीर देशों की सूची में अमेरिका को पछाड़ कर पहले स्थान पर आ गया है।

3. भारत – 177 अरबपति

अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा अरबपतियों का देश है जंहा कुल 177 अरबपति रहते है। भारत के इन अरबपतियों की कुल संपत्ति 596 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारत के सबसे अमीर सख्स का नाम मुकेश अंबानी है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक है। लेकिन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा अमीर सख्स गौतम अडानी इनके खाफी करीब हैं।

4. जर्मनी – 136 अरबपति

जर्मनी दुनियाभर में अरबपतियों के मामले में विश्व के चौथे सबसे बड़ा देश है। जंहा कुल 136 अरबपति रहते है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति 626 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। जर्मनी के सबसे अमीर सख्स का नाम बीट हेस्टर और काल अल्ब्रेक्ट जूनियर है।

5. रूस – 117 अरबपति

दुनिया के सबसे बड़े विशाल क्षेत्रो वाला रूस अरबपतियों के मामले में दुनियाभर में पांचवे नम्बर में आता है। रूस में कुल 117 अरबपति रहते है जिनकी कुल संपत्ति 584 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं। रूस के सबसे अमीर सख्स का नाम एलेक्सी मोरदशो और फैमिली है।

6. हांग कांग – 71 अरबपति

हांग कांग दुनिया ल छटवां सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश है। जंहा 71 अरबपति रहते है। हांग कांग के इन अरबपतियों की कुल संपत्ति कुल संपत्ति लगभग 448 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। हांग कांग के सबसे अमीर व्यक्ति ली का – शिंग हैं।

7 ब्राज़ील – 65 अरबपति

अरबपतियों के मामले में ब्राजील दुनिया का सातवां सबसे बड़ा अरबपति वाला देश है। यंहा कुल अरबपतियों की संख्या 65 है जिनकी कुल संपत्ति लगभग 212 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। ब्राज़ील के सबसे अमीर व्यक्ति जॉर्ज पाउलो लेमन हैं।

8. कनाडा – 64 अरबपति

अमेरिकी महाद्वीप के अरबपति देश कनाडा अरबपतियों के मम्मले में दुनिया का आठवां सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश हैं। यह कुल अरबपतियों की संख्या 64 है जिनकी कुल संपत्ति लगभग 231 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। कनाडा के सबसे अमीर व्यक्ति डेविड थॉमसन और परिवार हैं।

9. यूनाइटेड किंग्डम – 56 अरबपति

यूनाइटेड किंगडम दुनिया के नावें सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश है। यंहा कुल अरबपतियों की संख्या 56 है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति लगभग 214 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यूनाइटेड किंग्डम के सबसे अमीर व्यक्ति जेम्स रैटक्लिफ है।

10. इटली -51 अरबपति

अरबपतियों के मामले में इटली दुनियाभर में दसवां सबसे ज्यादा अरबपति वाला देश है। यंहा की कुल अरबपतियों की संख्या 51 है। इटली के अरबपतियों की कुल संपत्ति लगभग 205 बिलियन डॉलर है। इटली के सबसे अमीर व्यक्ति जियोवानी फेरेरो हैं।

दुनिया के अरबपतियों की सूची

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top