भारत के राज्य की स्थापना कब हुई? भारत मे राज्यो की स्थापना कैसे हुई?

भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापन कैसे हुआ?

भारत में स्वतंत्रता के पश्चात अलग अलग देशी रियासतों को मिलाकर अलग अलग राज्य की स्थापना की गई। राज्यो के पुनर्गठन के लिए वर्ष 1953 राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया। इसमें कई राज्यो को उनके भाषा और संस्कृति के आधार पर गठन किया गया हैं। भारत मे अभी 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। तो आइये दिखते हैं कि भारत मे राज्य और केन्द्र शाषित प्रदेशों की स्थापना की विस्तृत जानकारी…

भारत में राज्यो की स्थापना की पूरी सूची

इस आर्टिकल की प्रमुख बातें

क्र. राज्य स्थापना वर्ष राजधानी
1 अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी 1987 ईटानगर
2 असम 26 जनवरी 1950 दिसपुर
3 आंध्र प्रदेश 01 नवंबर 1956 अमरावती
4 उड़ीसा 01 अप्रैल 1936 भुबनेश्वर
5 उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 लखनऊ
6 उत्तराखंड 09 नवंबर 2000
देहरादून (प्रस्तावित राजधानी गैरसैण हैं)
7 कर्नाटक 01 नवंबर 1956 बैंगलुरू
8 केरल 01 नवंबर 1956 तिरुवनंतपुरम
9 गुजरात 01 मई 1960 गांधीनगर
10 गोवा 30 मई 1987 पणजी
11 छत्तीसगढ़ 01 नवंबर 2000 नया रायपुर
12 झारखंड 15 नवंबर 2000 रांची
13 तमिलनाडु 26 जनवरी 1950 चेन्नई
14 तेलंगाना 02 जून 2014 हैदराबाद
15 त्रिपुरा 21 जनवरी 1972 अगरतला
16 नागालैंड 01 दिसंबर 1963 कोहिमा
17 पंजाब 01 नवंबर 1966 चंडीगढ़
18 पश्चिम बंगाल 01 नवंबर 1956 कोलकाता
19 बिहार 01 अप्रैल 1912 पटना
20 मणिपुर 21 जनवरी 1972 इम्फाल
21 मध्यप्रदेश 01 नवंबर 1956 भोपाल
22 महाराष्ट्र 01 मई 1960 मुंबई
23 मिजोरम 20 फ़रवरी 1987 आइजोल
24 मेघालय 21 जनवरी 1972 शिलांग
25 राजस्थान 01 नवंबर 1956 जयपुर
26 सिक्किम 16 मई 1975 गंगटोक
27 हरियाणा 01 नवंबर 1966 चंडीगढ़
28 हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 शिमला

भारत मे राज्य का गठन कैसे और कब हुआ देखे विस्तृत जानकारी

भारत में राज्यो का गठन कोसे हुआ

1. अरुणाचल प्रदेश की स्थापना कब हुआ? अरुणांचल प्रदेश भारत का राज्य कब बना?

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। जो 1972 तक पूर्वोत्तर सीमांत एजेंसी के नाम से जाना जाता था। इसे 20 जनवरी 1972 से भारत के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बनाया गया और इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा गया। फिर 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। इस प्रकार भारत में 24वां राज्य की स्थापना हुआ। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी में “उगते सूर्य का पर्वत” है। प्रदेश की सीमाएँ दक्षिण में असम दक्षिणपूर्व में नागालैंड पूर्व में बर्मा/म्यांमार पश्चिम में भूटान और उत्तर में तिब्बत से मिलती हैं।

इसकी राजधानी ईटानगर हैं। जो अरुणाचल प्रदेश की सबसे बड़ा शहर हैं। यंहा की राजभाषा अंग्रेजी हैं लेकिन बोलचाल की मुख्य भाषा हिन्दी है। यंहा की कुल जनसंख्या 13,83,727 है। जिसकी घनत्व 17/ वर्ग किमी. हैं। 83,743 वर्ग किमी. की क्षेत्रफल के साथ अरुणाचल प्रदेश में कुल जिले 25, विधान सभा की 60 सीटें, राज्य सभा की 1 सीट और लोक सभा की 2 सीटें हैं। गुवाहाटी यंहा की उच्च न्यायालय और ईटानगर खण्डपीठ हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 79 हैं तथा वाहन अक्षर AR है।

2. असम का स्थापना कब हुआ? असम भारत का राज्य कब बना?

असम भारत का सबसे पूर्वी प्रहरी है जो आकर्षक और सुरम्य प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न है। राज्य हरियाली के सुंदर हरे-भरे आवरणों, पहाड़ियों और नदियों से सुशोभित असम संविधानिक रूप से 26 जानवरी 1950 को भारत के एक राज्य बना। अहोमों 1228 ई. में असम आए थे। अहोम ने असम में लगभग छह सौ वर्षों तक असम पर पूरी तरह से शासन किया। असम पर बर्मी आक्रमण और 1826 में यंदाबू की संधि के बाद औपनिवेशिक युग की शुरुआत हुई।

1874 में, असम शिलांग के साथ अपनी राजधानी के रूप में एक अलग प्रांत बन गया। फिर 1947 में असम भारत का पूर्ववर्ती राज्य बना जो संविधानिक रूप से 26 जानवरी 1950 को भारत के राज्य का हिस्सा बना। असम की राजधानी पहले शिलांग थी। जिसे 1972 में गुवाहाटी के एक उपनगर दिसपुर में स्थानांतरित किया गया और असम के अलग अलग क्षेत्रों को मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के रूप में अलग राज्यों का दर्जा दिया गया।

असम भारत के सेवन – सिस्टर्स कहे जाने वाले राज्यों में से एक है और बाकी सिस्टर राज्यों से घिरा है जो कि त्रिपुरा , नागालैंड , मेघालय , मिजोरम , मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश है। असम की राजधानी दिसपुर हैं यंहा की सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है। असम की राजभाषा असमिया है। यंहा की कुल जनसंख्या 3,12,05,576 वर्ग किलोमीटर हैं जिसका घनत्व 340/ वर्ग किमी. हैं। आज असम का क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किलोमीटर है। इसमें तैंतीस जिले, विधान सभा की 126 सीटें, राज्य सभा की 7 सीटें और लोक सभा 14 सीटें शामिल हैं। गुवाहाटी में यंहा की उच्च न्यायालय हैं। असम की डाक सूचक संख्या 78 तथा वाहन अक्षर AS हैं।

3. आंध्र प्रदेश का स्थापना कब हुआ? आन्ध्र प्रदेश भारत का राज्य कब बना?

स्वतंत्र भारत बनने के पश्चात् तेलुगु भाषी क्षेत्र को मद्रास प्रांत से अलग करके 1 अक्तूबर 1953 को नए प्रदेश का निर्माण किया गया जिसका नाम आंध्र प्रदेश रखा गया जो स्वतन्त्र भारत में भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य था। फिर राज्य पुनर्गठन अधिनियम (1956) बनने के बाद हैदराबाद राज्य को आंध्र प्रदेश में मिला कर 1 नवंबर 1956 में आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना किया गया। इस प्रकार आंध्रप्रदेश राज्य संविधानिक रूप से एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

आन्ध्र प्रदेश, उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी और एक नया राज्य बना। आंध्रप्रदेशन कि राजधानी और सबसे बड़ा शहर अमरावती हैं। 49,386,799 जनसंख्या वाले इस तेलगु राजभाषा राज्य में 308/ वर्ग किमी. घनत्व और 1,62,975 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ 13 ज़िले विधान परिषद की 58 सीटें, विधान सभा की 176 सीटें, राज्य सभा की 11 सीटें और लोक सभा की 25 सीटें शामिल हैं। आन्ध्र प्रदेश का उच्च न्यायालय अमरावती में हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 52 से 53 है और वाहन अक्षर AP हैं।

4. ओडिशा का स्थापना कब हुआ? ओडिशा भारत का राज्य कब बना?

भारत के पूर्वी तट पर बसा ओडिशा नाम की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द ‘ओड्र’ से हुई है । इस राज्य की स्थापना भागीरथ वंश के राजा ओड ने की थी , जिन्होने अपने नाम के आधार पर नवीन ओड वंश व ओड्र राज्य की स्थापना की। आधुनिक ओडिशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में ओडिशा को स्वतंत्र प्रांत बनाया गया। रियासतों ( गवर्नर के अधीन प्रांतों ) के विलय संबंधी आदेश 1949 के अंतर्गत जनवरी 1949 में ओडिशा की सभी रियासतों का ओडिशा राज्य में सम्पूर्ण विलय हो गया और इस तरह संवैधानिक रूप से ओडिशा का गठन 26 जनवरी 1950 हुआ।

ओडिशा उत्तर में झारखण्ड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। इसकी राजधानी भुवनेश्वर यंहा की सबसे बड़ा शहर हैं। यंहा की जनसंख्या 4,19,74,218 और घनत्व 270/ वर्ग किमी. हैं। 155,707 वर्ग किमी. की क्षेत्रफल में फैले इस ओड़िया राजकीय भाषा राज्य में ज़िले 30 जिले के साथ विधान सभा की 147 सीटें, राज्य सभा की 10 सीटें और लोक सभा की 20 सीटें शामिल हैं। यंहा की उच्च न्यायालय कटक में हैं। ओडिशा की डाक सूचक संख्या 75 और 77 और वाहन अक्षर OD हैं।

5. उत्तर प्रदेश का स्थापना कब हुआ? उत्तर प्रदेश भारत का राज्य कब बना?

भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म का प्रमुख स्थल रहा। उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। इस समय वैदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ और उत्तर प्रदेश में इसका जन्म हुआ। समय के साथ यह क्षेत्र छोटे-छोटे राज्यों में बँट गया या फिर बड़े साम्राज्यों, गुप्त, मोर्य और कुषाण का हिस्सा बन गया। इसका पुराना नाम ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ था। जब भारत का संविधान लागू हुआ तब उसी समय 24 जनवरी सन 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया और यह भारतीय संघ का राज्य बना।

सन 2000 में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग से उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।

19,98,12,341 जनसंख्या और 821/ वर्ग किमी. घनत्व के साथ उत्तरप्रदेश विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या ही उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक हैं। हिंदी राजभाषा वाले उत्तरप्रदेश 2,43,286 किमी क्षेत्रफल में फैले हुए 75 जिले के साथ विधान सभा सदस्यों की 404 सीटे, विधान परिषद की 100 सीटें,  लोकसभा सदस्यों की 80 सिटें और  राज्यसभा सदस्यों की 31 सीटे वाले भारत का सबसे बड़ा सियासी राज्य हैं। यंहा की उच्च न्यायालय प्रयागराज में हैं। और वाहन अक्षर UP हैं।

6. उत्तराखंड का स्थापना कब हुआ? उत्तराखंड भारत का राज्य कब बना?

गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान वाले उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश से एक अलग राज्य के रूप में 9 नवम्बर 2000 को भारत के सत्ताईसवाँ राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। इस राज्य की स्थापना के समय इसका नाम उत्तरांचल रखा गया। अलग राज्य उत्तराखण्ड की मांग 25 अगस्त, 2000 को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के पारित होने के साथ पूर्ण हुई। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है।

राज्य की सीमा पूर्व से नेपाल, उत्तर में तिब्बत (चीन), उत्तर – पश्चिम में हिमाचल प्रदेश तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगती है। देहरादून इसकी सबसे बड़ा शहर हैं। उत्तराखंड की कुल जनसंख्या 10,086,292 तथा घनत्व 189/ वर्ग किमी. हैं। हिंदी और संस्कृत राजभाषा वाले उत्तराखंड 53,483 किमी क्षेत्रफल के साथ 13 ज़िले, 71 विधानसभा, 5 लोकसभा और 3 राज्यसभा सीटों से परिपूर्ण हैं। यंहा की उच्च न्यायालय नैनीताल में हैं। जिसकी डाक सूचक संख्या 24 और 26 और वाहन अक्षर UK हैं।

7. कर्नाटक का स्थापना कब हुआ? कर्नाटक भारत का राज्य कब बना?

भारत में स्वतंत्रता के बाद राज्यों को 1956 में जब भाषा और अन्य आधारों पर संगठित किया गया। तो दक्षिण भारत में कन्नड़ भाषी जनता के लिए मैसूर को 01 नवंबर 1956 में भारत का एक राज्य बनाया गया। फिर 1973 में मैसूर का नाम कर्नाटक रखा गया। 1975 तक मैसूर के पूर्व महाराजा ही यहां की गवर्नर बने रहे। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं।

राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कन्नड़ है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बेंगलुरु हैं। कर्नाटक की कुल जनसंख्या 6,10,95,297 और घनत्व 319/ वर्ग किमी. हैं। यंहा 1,91,791 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ 30 जिले, विधान परिषद की 75 सीटें, विधान सभा की 225 सीटें, राज्य सभा की 12 सीटें और लोक सभा की 28 सीटें शामिल हैं। कर्नाटक का उच्च न्यायालय डाक सूचक संख्या 56 से 59 और वाहन अक्षर KA हैं।

8. केरल का स्थापना कब हुआ? केरल भारत का राज्य कब बना?

गॉड्स ओन कंट्री कहे जाने वाला केरल भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर ‘तिरुकोच्चि’ राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। जब सब राज्यों को भाषा के आधार पर पुनर्गठित किया गया तो तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह 1 नवंबर 1956 को वर्तमान केरल की स्थापना हुई।

राज्य की सीमा एक ओर से समुद्र के साथ और इसके अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु से भी जुड़ी है । तिरुवनंतपुरम जिसे त्रिवेंद्रम भी कहते हैं, केरल की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है।  केरल में मुख्य रूप से मलयालम भाषा बोली जाती है। और मलयालम केरल की राजकीय भाषा भी हैं। केरल की जनसंख्या 3,34,06,061 तथा घनत्व 860/ वर्ग किमी. हैं।38,863 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल फैले इस राज्य में 14 जिले, विधान सभा की 140 सीटें, राज्य सभा की 9 सीटें और लोक सभा की 20 सीटें शामिल हैं। केरल का उच्च न्यायालय कोच्चि में हैं। 67 से 69 यंहा की डाक सूचक संख्या और वाहन अक्षर KL हैं।

9. गुजरात का स्थापना कब हुआ? गुजरात भारत का राज्य कब बना?

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात, भारत के स्वतंत्र होने के समय मुम्बई राज्य का हिस्सा था। अलग गुजरात की स्थापना 1 मई, 1960 को हुआ। प्राचीनता एवं ऐतिहासिकता की दृष्टि से गुजरात, भारत का अत्यंत महत्त्वपूर्ण राज्य है। इसके पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में पाकिस्तान तथा उत्तर-पूर्व में राजस्थान, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश और दक्षिण में महाराष्ट्र है। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है और सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद हैं।

गुजराती बोले जाने वाले गुजरात की कुल जनसंख्या 6,04,39,692 और घनत्व 308/ वर्ग किमी. हैं। गुजरात की भगौलिक क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किमी. में 33 जिले, विधान सभा की 182 सीटें, राज्य सभा की 11 सीटें और लोक सभा की 26 सीटें शामिल हैं। गुजरात की उच्च न्यायालय — में हैं। यंहा की 36 से 39 डाक सूचक संख्या और वाहन अक्षर GJ हैं।

10. गोवा का स्थापना कब हुआ? गोवा भारत का राज्य कब बना?

भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा, भारत के आजाद होने के 14 साल बाद तक भी पुर्तगाली शासन के अधीन रहा। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। फिर 30 मई 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। गोवा की राजधानी पणजी है और सबसे बडा शहर वास्को द गामा हैं। 2 जिले, 1 राज्यसभा और 2 लोकसभा सीट के साथ यंहा की क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी. हैं। यंहा की कुल जनसंख्या 1,458,545 हैं। कोंकणी राजभाषा वाले इस राज्य में वाहन पंजीकरण GA हैं।

11. छत्तीसगढ़ का स्थापना कब हुआ? छत्तीसगढ़ भारत का राज्य कब बना?

भारत में सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक और धान का कटोरा के नाम से भी प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से पृथक होकर 01 नवम्बर, 2000 को 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि से भारतीय संघ का 26 वाँ राज्य बना। छत्तीसगढ़ को पहले दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता था। छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे ‘महतारी’ (मां) का दर्जा दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य की सीमायें उत्तर पश्चिम में मध्यप्रदेश, पश्चिम में महाराष्ट्र, दक्षिण में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्व में उड़ीसा, उत्तर पूर्व में झारखण्ड और उत्तर में उत्तर प्रदेश को छूती है।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी नया रायपुर हैं। छत्तीसगढ़ी राज्य में मूल रूप से प्रचलित है किन्तु प्रमुख रूप से हिन्दी ही प्रयोग होती है। यंहा की कुल जनसंख्या 2,55,45,198 और घनत्व 189/ वर्ग किमी. हैं। छत्तीसगढ़ 135,194 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ 28 ज़िले, विधान सभा की 90 सीटें, राज्य सभा की 5 सीटें और लोक सभा की 11 सीटें हैं। छत्तीसगढ़ का उच्च न्यायालय बिलासपुर में हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 49 और वाहन अक्षर CG है।

12. झारखंड का स्थापना कब हुआ? झाड़खंड भारत का राज्य कब बना?

आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर 15 नवम्बर 2000 में केंद्र सरकार ने बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखण्ड प्रदेश के रूप में एक नए राज्य की स्थापना किया गया। झारखंड की सीमाएँ उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओड़िशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं। राँची इसकी राजधानी है और सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर हैं।

यंहा की जनसंख्या 3,29,88,134 और घनत्व  414/ वर्ग किमी. हैं। 79,714 वर्ग किमी. क्षेत्रफल वाले झाड़खंड में 24 ज़िले, विधान सभा की 82 सीटें, राज्य सभा की 6 सीटें और लोक सभा की 14 सीटें शामिल हैं। इस हिंदी राजभाषी राज्य का डाक सूचक संख्या 81 से 83 और वाहन अक्षर JH हैं।

13. तमिलनाडु का स्थापना कब हुआ? तमिलनाडु भारत का राज्य कब बना?

इसका इतिहास बहुत प्राचीन है। यह उन गिने चुने क्षेत्रों में से एक है जो प्रागैतिहासिक काल से अब तक लगातार बसे हुए है। ब्रिटिश शासनकाल में यह प्रान्त मद्रास प्रेसिडेंसी का भाग था। स्वतन्त्रता के बाद मद्रास प्रेसिडेंसी को विभिन्न भागों में बाँट दिया गया, जिसके परिणाम स्वरूप 26 जनवरी 1950 में मद्रास तथा अन्य राज्यों के रूप में गठन हुआ। फिर 1968 में मद्रास प्रान्त का नाम बदलकर तमिल नाडु कर दिया गया। तमिलनाडु शब्द तमिल भाषा के तमिल तथा नाडु यानि देश या वासस्थान, से मिलकर बना है जिसका अर्थ तमिलों का घर या तमिलों का देश होता है।

चेन्नई यंहा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैं। तमिलनाडु की जनसंख्या 7,21,47,030 और घनत्व  555/ वर्ग किमी हैं। जिसमे 1,30,058 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ 32 जिले, विधान सभा की 235 सीटें, राज्य सभा की 18 सीटें और लोक सभा की 39 सीटें शामिल हैं। तमिल राजभाषा वाले इस राज्य का उच्च न्यायालय चेन्नई में हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 60 से 64 और वाहन अक्षर TN हैं।

14. तेलंगाना का स्थापना कब हुआ? तेलंगाना भारत का राज्य कब बना?

नए तेलंगाना राज्य के गठन का प्रस्ताव तत्काल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में दोनों संसदों में वर्ष 2013 में लाया गया था। लेकिन 2 जून 2014 को तेलंगाना का अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ , जिसके बाद के भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना। हैदराबाद इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैं।

तेलंगाना की जनसंख्या 3,51,93,978 और घनत्व 306/ वर्ग किमी हैं। 1,14,840 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले तेलंगाना में 33 ज़िले, विधान परिषद की 46 सीटें, विधान सभा की 119 सीटें,  राज्य सभा की 7 सीटें और लोक सभा की 17 सीटें शामिल हैं। यंहा की राजभाषा तेलुगू , उर्दू हैं। तेलंगाना की उच्च न्यायालय हैदराबाद में हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 50 और वाहन अक्षर TS हैं।

15. त्रिपुरा का स्थापना कब हुआ? त्रिपुरा भारत का राज्य कब बना?

दक्षिण एशिया के पूर्वोत्तर भाग में स्थित त्रिपुरा 19 वीं शताब्दी में महाराजा वीरचन्द्र किशोर माणिक्य बहादुर के शासनकाल में त्रिपुरा में नए युग का सूत्रपात हुआ। उनके उत्तराधिकारों ने 15 अक्टूबर, 1949 तक त्रिपुरा पर शासन किया। इसके बाद त्रिपुरा भारत संघ में शामिल हो गया। शुरू में यह भाग-सी के अन्तर्गत आने वाला राज्य था और 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह केन्द्र शासित प्रदेश बना। फिर 21 जनवरी 1972 को त्रिपुरा ने पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त किया।

त्रिपुरा उत्तर , पश्चिम व दक्षिण में बांग्लादेश , पूर्व में मिज़ोरम और पूर्वोत्तर में असम राज्य से घिरा है। त्रिपुरा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर अगरतला है। यंहा मुख्य रूप से बंगाली, ककबरक व अंग्रेज़ी बोलते हैं।त्रिपुरा की कुल जनसंख्या 36,73,917 और घनत्व 350/ वर्ग किमी हैं। जिसमे 10,492 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ 8 ज़िले,विधान सभा की 60 सीटें, राज्य सभा की 1 सीट और लोक सभा की 2 सीटें शामिल हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 799 और वाहन अक्षर TR आइएसओ हैं।

16. नागालैंड का स्थापना कब हुआ? नागालैंड भारत का राज्य कब बना?

वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर नागालैण्ड (नागालैंड) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है।भारत की आजादी के दौरान नागालैंड असम के अंतर्गत था लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। इसी कारण से वे किसी केन्द्रीय सरकार से जुड़ना चाहते थे। 1957 में भारत सरकार और नागा लोगों के बीच विलय की बातचीत शुरू हुए जिसके अन्तर्गत नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 को भारत का राज्य बना। असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल 9 % हिस्सा समतल जमीन पर है।

नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। इसकी राजधानी कोहिमा और दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार यंहा की जनसंख्या 19,80,602 और घनत्व 119/ वर्ग किमी है, इसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर के साथ 12 ज़िले, विधानसभा की 60 सीट, राज्यसभा की 1 और लोकसभा की 1 सीट शामिल हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है।

17. पंजाब का स्थापना कब हुआ? पंजाब भारत का राज्य कब बना?

अभी पंजाब उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है। प्राचीन समय में पंजाब भारत और ईरान का क्षेत्र था। 1947 में भारत का विभाजन के बाद भारत के पंजाब सूबे को भारत और पाकिस्तान में विभाजन किया गया था। फिर 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से हो गया और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए और इस प्रकार 01 नवम्बर 1966 को पंजाब का मौजूदा राज्य बना। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और यंहा के सबसे बड़ा शहर लुधियाना हैं।

इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब , उत्तर में जम्मू और कश्मीर , उत्तर – पूर्व में हिमाचल प्रदेश , दक्षिण और दक्षिण – पूर्व में हरियाणा , दक्षिण – पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं । राज्य की कुल जनसंख्या 2,77,43,338 और घनत्व 551/ वर्ग किमी है। एंव कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है के साथ 23 ज़िले, विधान सभा की 117 सीटें, राज्य सभा की 7 सीटें और लोक सभा कु 13 सीटें शामिल हैं। पंजाब की राजभाषा पंजाबी हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 14,15 और  वाहन अक्षर PB हैं।

18. पश्चिम बंगाल का स्थापना कब हुआ? पश्चिम बंगाल  भारत का राज्य कब बना?

उत्तर में हिमालय पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक फैले पश्चिम बंगाल राज्य की स्थापना 1947 के बाद देशी रियासतों के विलय और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के अनुसार 01 नवम्बर 1956 में भारत के एक राज्य के रूप में हुआ। इसके उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तथा उड़ीसा तथा पश्चिम में बिहार तथा झारखण्ड है। पश्चिम बंगाल की राजधानी और सबसे बड़ा शहर कोलकाता हैं। यह बांग्लाभाषी राज्य भारत के पूर्वी भाग में 88,752 वर्ग किमी के भूखण्ड पर फैला है। यंहा की जनसंख्या कुल 9,13,47,736 और घनत्व 1,029 वर्ग किमी हैं। यंहा की वाहन पंजीकरण WB हैं।

19. बिहार का स्थापना कब हुआ ? बिहार  भारत का राज्य कब बना?

गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा बिहार भारत के उत्तर – पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है। जिसकी स्थापना स्थापना 22 मार्च 1912 को हुआ था। वर्तमान बिहार 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्रता के बाद राज्यो की गठन के समय भारत के राज्य के रूप में स्थापित हुआ। बाद में 15 नवम्बर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखण्ड बनाया गया ।

बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर पटना है। बिहार मे कुल जनसंख्या 1040 99 452 और घनत्व 1,102/ वर्ग किमी. और 9 4,163 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ 38 जिले, 75 विधानपरिषद, 243 विधानसभा, 40 लोकसभा और 16 राज्यसभा की सीटें शामिल हैं। यंहा की आधिकारिक भाषा हिन्दी हैं।

20. मणिपुर का स्थापना कब हुआ ? मणिपुर  भारत का राज्य कब बना?

यह भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है। 1947 में जब अंग्रेजों ने मणिपुर छोड़ा तब से मणिपुर का शासन महाराज बोधचन्द्र के हांथ में था। 21 सितम्बर 1949 को हुई विलय संधि के बाद 15 अक्टूबर 1949 से मणिपुर भारत का अंग बना। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संघ में भाग ‘सी’ के राज्य के रूप में शामिल हुआ। इसके बाद 1962 में केंद्रशासित प्रदेश बना। फिर 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को भारत के पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। मणिपुर के उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है।

इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर इंफाल हैं। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी के साथ विधान सभा की 60 सीटें, राज्य सभा की 1 सीट और लोक सभा की 2 सीटें शामिल हैं। यंहा की जनसंख्या 28,55,794 और घनत्व 129/ वर्ग किमी. हैं। यहाँ के मूल निवासी मीतई जनजाति के लोग हैं, इनकी भाषा मेइतिलोन (मणिपुरी) है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा 1992 में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। मणिपुर की डाक सूचक संख्या 795 और वाहन अक्षर MN हैं।

21. मध्यप्रदेश का स्थापना कब हुआ ? मध्यप्रदेश  भारत का राज्य कब बना?

मध्य प्रदेश भारत के बीचो-बीच स्थित का एक राज्य है, मध्यप्रदेश 01 नवंबर 1956 को संविधानिक रूप से भारत का राज्य बना। फिर 1 नवंबर , 2000 को 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई। मध्य प्रदेश के उत्तर में उत्तर प्रदेश पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।

इसकी राजधानी भोपाल और सबसे बड़ा शहर इन्दौर हैं। हिन्दी राजभाषा वाले मध्यप्रदेश की कुल जनसंख्या 7,26,26,809 और घनत्व 237/ वर्ग किमी. हैं। 3,08,252 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ 52 ज़िले, विधान सभा की 231 सीटें, राज्य सभा की 11 सीटें और लोक सभा जी २29 सीटें शामिल हैं। मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय जबलपुर में हैं। एवं खंडपीठ इंदौर और ग्वालियर है। यंहा की डाक सूचक 45 से 48 संख्या और वाहन अक्षर MP हैं।

22. महाराष्ट्र का स्थापना कब हुआ ? महाराष्ट्र  भारत का राज्य कब बना?

भारत का महाराष्ट्र राज्य, जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है। महाराष्ट्र पहले बॉम्बे प्रान्त का हिस्सा था। फिर 1 मई 1960 को इसे दो भागों में बांटा गया। जिससे गुजरात और महाराष्ट्र के रूप में दो नया राज्य बना। इस प्रकार 1 मई 1960 में भारत के एक राज्य के रूप में महाराष्ट्र की स्थापना हुई।

इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। महाराष्ट्र की राजधानी और सबसे बड़ा शहर मुंबई हैं। इसमें 36 ज़िले, विधान परिषद की 78 और  विधान सभा की 288 सीट के साथ कुल क्षेत्रफल 307713 वर्ग किमी हैं। यंहा की कुल जनसंख्या 11,23,72,972 और घनत्व 370 वर्ग किमी हैं। इस मराठी राजभाषा राज्य की वाहन पंजीकरण MH हैं।

23. मिजोरम का स्थापना कब हुआ ? मिजोरम  भारत का राज्य कब बना ?

यह एक पर्वतीय प्रदेश है। 1891 में ब्रिटिश अधिकार में जाने के बाद कुछ वर्षों तक उत्तर का लुशाई पर्वतीय क्षेत्र असम के और आधा दक्षिणी भाग बंगाल के अधीन रहा। 1898 में दोनों को मिलाकर एक ज़िला बना दिया गया जिसका नाम पड़ा लुशाई हिल्स ज़िला और यह असम के मुख्य आयुक्त के प्रशासन में आ गया। फिर 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर केंद्रशासित प्रदेश बना। भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक समझौते के परिणामस्वरूप 20 फरवरी 1987 को यह भारत का 23 वां राज्य बना।

इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर अइज़ोल हैं। 10,97,206 जनसंख्या और 52/ वर्ग किमी घनत्व वाले मिजोरम 21,081 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ 8 ज़िले, 40 विधानसभा और 1-1 राज्यसभा व लोकसभा की सीट शामिल हैं। यंहा की राजभाषा मिज़ो, अंग्रेज़ी, हिन्दी हैं। इसकी उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय व आइजोल खंडपीठ हैं। मिजोरम की डाक सूचक संख्या 796 और वाहन अक्षर MZ हैं।

24. मेघालय का स्थापना कब हुआ ? मेघालय भारत का राज्य कब बना?

बादलों का घर अर्थात मेघालय जो पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। मेघालय का गठन असम राज्य के दो बड़े जिलों संयुक्त खासी हिल्स एवं जयन्तिया हिल्स को असम से अलग कर 21 जनवरी, 1972 को किया गया था । इसे पूर्ण राज्य का दर्जा देने से पूर्व 1970 में अर्ध-स्वायत्त दर्जा दिया गया था। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे ” पूर्व का स्काटलैण्ड ” संज्ञा दी गयी थी। आधिकारिक भाषा गारो, खासी एंव अंग्रेजी हैं। राजधानी और सबसे बड़ा शहर शिलांग हैं। 11 जिले, 60 विधान सभा, 1 राज्य सभा और 2 लोक सभा सीटों के साथ यंहा की कुल क्षेत्रफल 22,429 वर्ग किमी हैं।

25. राजस्थान का स्थापना कब हुआ ? राजस्थान भारत का राज्य कब बना ?

भारत का सांस्कृतिक राज्य राजस्थान, जिसका शाब्दिक अर्थ है राजाओं का स्थान क्योंकि स्वतंत्रता से पूर्व यहां कई राजा महाराजाओं ने राज किया। इसे पहले राजपूताना के नाम से जाना जाता था। 30 मार्च , 1949 में जोधपुर , जयपुर , जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होक ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ बना था। इस प्रकार कुल 22 रियासतों को मिलाकर 01 नवंबर 1956 को राजस्थान राज्य बना।

राज्य की एक अंतरार्ष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। इसके अतिरिक्त यह देश के अन्य पाँच राज्यों से भी जुड़ा है। इसके दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ के साथ विधान सभा की 200 सीटें, राज्य सभा की 10 सीटें और लोक सभा की 25 सीटें शामिल हैं। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर जयपुर हैं। 6,85,48,437 जनसंख्या और 200.00/ वर्ग किमी वाला राजस्थानी वाला राज्य की उच्च न्यायालय जोधपुर में हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 30 से 34 और वाहन अक्षर RJ हैं।

26. सिक्किम का स्थापना कब हुआ ? सिक्किम  भारत का राज्य कब बना ?

भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। 16 मई 1975 में सिक्किम भारत का राज्य बना। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण – पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, गोर्खा तथा हिंदी आधिकारिक भाषाएँ हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। यंहा की जनसंख्या 6,10,577 और घनत्व 86/वर्ग किमी हैं।  7,096 वर्ग किमी क्षेत्र के साथ विधान सभा की 32 सीटें, राज्य सभा की 1 सीट और  लोक सभा की 1 सीट शामिल हैं। सिक्किम की डाक सूचक संख्या 737 और वाहन अक्षर SK हैं।

27. हरियाणा का स्थापना कब हुआ ? हरियाणा  भारत का राज्य कब बना ?

यह उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है। वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान हरियाणा ब्रिटिश भारत में पंजाब राज्य का अंग था। 01 नवम्बर 1966 में पंजाब से अलग होकर भारत के 17 वें राज्य के रूप में पहचान मिली। जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई है। पूर्व में उत्तर प्रदेश हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है। इसके सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद हैं। हरियाणा की जनसंख्या 2,53,51,462 और घनत्व 573/ वर्ग किमी हैं। 44,212 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ 22 ज़िले, विधान सभा की 90 सीटें, राज्य सभा की 5 सीटें और लोक सभा की 10 सीटें शामिल हैं। यंहा की राजभाषा हिन्दी, हरियाणवी, पंजाबी हैं। यंहा की डाक सूचक संख्या 12 और 13 एंव वाहन अक्षर HR हैं।

28. हिमाचल प्रदेश का स्थापना कब हुआ ? हिमाचल प्रदेश भारत का राज्य कब बना ?

इस प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है , जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ “बीले पहाड़ों का प्रांत” है। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन था। स्वतंत्रता के बाद 1956 में इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, फिर इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया।

ये उत्तर में जम्मू कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण – पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर शिमला हैं। यंहा की जनसंख्या 68,64,602 और घनत्व 123/ वर्ग किमी हैं। 55,673 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ 12 ज़िले, विधान सभा की 68 सीटें, राज्य सभा की 3 सीटें  और लोक सभा की 4 सीटें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की डाक सूचक संख्या 17 और वाहन अक्षर HP हैं।

भारत मे केंद्र शासित राज्य की स्थापना कब और कैसे हुआ?

वर्तमान भारत में आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें दिल्ली, पुदुचेरी और जम्मू – कश्मीर की अपनी विधानसभाएँ हैं । 2 केंद्र शासित प्रदेशों दमन एंड दीव और दादर और नागर हवेली का विलय कर दिया गया हैं। आइये देखे कौन कौन से प्रदेश कब बना…

भारत में केंद्र शासित राज्यो की स्थापना की पूरी सूची

क्र. केंद्र शासित राज्य स्थापना वर्ष राजधानी
1 दिल्ली 1 नवम्बर 1966 दिल्ली
2 चंडीगढ़ 1 नवम्बर 1966 चंडीगढ़
3 पुडुचेरी 1 नवम्बर 1956 पुडुचेरी
4 जम्मू और कश्मीर 31 अक्टूबर 2019 श्रीनगर ( जम्मू, शीतकालीन)
5 लद्दाख़ 31 अक्टूबर 2019 लेह
6 दादर और नागर हवेली एंव दमन और द्वीप 30 मई 1987 दमन
7 लक्षद्वीप 1 नवम्बर 1956 करवत्ती
8 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1 नवम्बर 1956 पोर्ट ब्लेयर

विशेष – जनसंख्या, घनत्व, और क्षेत्रफल से संबंधित जानकारी जनगणना 2011 के अनुसार हैं।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top