सबसे बड़ा खनिज उत्पादक देश | विश्व के खनिज उत्पादक देशों की सूची
  • Post author:
  • Post last modified:January 25, 2022

विश्व का सबसे बड़ा खनिज उत्पादक देश

खनिज ऐसे भौतिक पदार्थ है जिसे खदानों से खोदकर निकाला जाता हैं। चट्टानें खनिजों से मिलकर बनी होती हैं। खनिजे प्राक्रतिक रूप से बनी होती हैं। दुनियाभर में खनिजों का भंडार हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आइये देखते हैं की सबसे बड़ा खनिज उत्पादक देश कौन सा है।? विश्व के खनिज उत्पादक देशों की पूरी सूची..

विश्व के सबसे बड़ा खनिज उत्पादक देशों की सूची

सबसे बड़ा खनिज उत्पादक देश | विश्व के खनिज उत्पादक देशों की सूची

★ एल्यूमीनियम – चीन

चीन विश्व का सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक देश है, चीन में प्रतिवर्ष 57,600 हज़ार टन एल्युमीनियम का उत्पादन किया जाता है। रूस एल्युमिनियम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। एल्युमिनियम एक रासायनिक तत्व है जो धातु रूप में पाया जाता है। नाल्को (ओडिशा) दुनिया का सबसे सस्ता एल्युमिनियम बनाने वाली कंपनी हैं।

★ बॉक्साइट – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक देश  हैं। ऑस्ट्रेलिया में प्रतिवर्ष 68,400 हजार टन बाक्साइट का उत्पादन किया जाता है। चीन बॉक्साइट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। बॉक्साइट एल्यूमीनियम और गैलियम का अयस्क होता है।

★ बिस्मथ – चीन

चीन विश्व का सबसे बड़ा बिस्मत उत्पादक देश है। चीन में प्रतिवर्ष 7,400 हजार टन बिस्मत उत्पादन किया जाता है। वियतनाम बिस्मत का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। बिस्मत का उपयोग सौंदर्य प्रसाधन में किया जाता है। पृथ्वी के पपड़ी पर बिस्मत सोने से लगभग दुगुना प्रचुर मात्रा में है।

★ कॉपर (तांबा या ताम्र) – चिली

चिली विश्व का सबसे बड़ा कॉपर उत्पादक देश है। संयुक्त राज्य अमेरिका तांबे का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। तांबा एक भौतिक तत्व हैं। जो मुख्यतः विद्युत चालक के रूप में प्रयोग किया जाता हैं।

★ सोना – आस्ट्रेलिया, चीन

वर्तमान में आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है, कुछ समय पहले चीन सोने का सबसे बड़ा उत्पादक देश था। 2006 तक दक्षिण अफ्रीका सोने का सबसे बड़ा उत्पादक देश था। फिर लम्बे समय तक चीन सबसे ज्यादा सोना उत्पादक देश बना रहा।

★ लौह अयस्क – चीन

चीन विश्व का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक देश हैं। चीन में प्रतिवर्ष लगभग लगभग 1,500,000 हजार लौह अयस्क उत्पादन किया जाता हैं। ऑस्ट्रेलिया लौह अयस्क का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। लौह अयस्क एक ऐसी चट्टानें और खनिज है जिसमे धात्विक लौह का निष्कर्षण किया जा सकता है।

★ लिथियम – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे बड़ा लिथियम उत्पादक देश है। ऑस्ट्रेलिया में प्रतिवर्ष लगभग 40,000 हजार टन लिथियम उत्पादन किया जाता हैं। चिली लिथियम का  दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। लेकिन अर्जेंटीना सबसे ज्यादा भंडारण वाला देश हैं। लिथियम एक रासायनिक तत्व व नरम चांदी-सफेद क्षार धातु हैं। अधिकांश लिथियम का उपयोग इलेक्ट्रिक कारो और मोबाईल उपकरणों के लिए लिथियम-आयन बैटरी बनाने में होता हैं।

★ मैंगनीज – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। 2015 में दक्षिण अफ्रीका में 6,200,000 टन मैंगनीज उत्पादन किया गया था। चीन मैंगनीज का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। मैंगनीज एक रासायनिक तत्व हैं। इसके आयन कई रंग के होते हैं।

★ टिन (रांगा) – चीन

चीन विश्व का सबसे बड़ा टिन उत्पादक देश हैं। मलेशिया टिन का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। टिन एक रासायनिक तत्व हैं।

★ अभ्रक – चीन

चीन विश्व का सबसे बड़ा अभ्रक उत्पादक देश हैं। भारत अभ्रक का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। कुछ समय पहले भारत अभ्रक का सबसे बड़ा उत्पादक देश था। अभ्रक एक जटिल सिलिकेट यौगिक हैं। अभ्रक प्रायः आग्नेय चट्टानों में पाया जाता है। इसकी मुख्य विशेषता यह हैं कि ये कभी जलता नही हैं।

★ प्लैटिनम – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका विश्व का सबसे बड़ा प्लैटिनम उत्पादक देश हैं। दुनियाभर में प्लेटिनम का 80% उत्पादन दक्षिण अफ्रीका में होता है। रूस प्लैटिनम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं।

★ सिल्वर – मेक्सिको

मेक्सिको विश्व का सबसे बड़ा सिल्वर या चांदी उत्पादक देश हैं। चीन चांदी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। चांदी एक चमकीला और बहुमूल्य धातु हैं। इसका उपयोग तार व आभूषण बनाने में होता हैं।

★ टाइटेनियम – चीन

टाइटेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है। रुस टाइटेनियम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। टाइटेनियम एक मजबूत धातु हैं। इसके यौगिक कागज, कपड़ा, चमड़ा, ऊंन इत्यादि रंगने में उपयोग होता हैं।

★ जिंक – चीन

चीन विश्व का सबसे बड़ा जिंक उत्पादक देश हैं। जो पूरी दुनिया मे अकेला 35% उत्पादन करता हैं। ऑस्ट्रेलिया जिंक का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। दुनिया का सबसे बड़ा जस्ता खदान अलास्का में है जो 4.2% जिंक उत्पादन करता हैं।

★ यूरेनियम – कजाकिस्तान

कजाखस्तान यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है,  23,800 टन यूरेनियम का उत्पादन प्रतिवर्ष किया जाता है, जो की वैश्विक उत्पादन का 39.3 % हिस्सा है। कनाडा यूरेनियम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। यूरेनियम का प्रयोग परमाणु संयंत्रों में ईंधन के रूप में होता हैं।

★ थोरियम – भारत

भारत थोरियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा थोरियम उत्पादक देश हैं। थोरियम ऑक्साइड अथवा थोरिया ( ThO2 ) का अत्यधिक उपयोग उद्दीप्त गैस मैटलों में होता है। इसके अतिरिक्त यह उत्प्रेरक के रूप में भी प्रयुक्त हुआ है। थोरियम के कार्बनिक यौगिक चर्म रोगों की चिकित्सा में काम आए हैं।

★ कोयला – चीन

चीन विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश हैं। जो पूरी दुनिया मे अकेला 43% कोयला उत्पादन करता हैं। अमेरिका कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। काला हीरा के नाम से मशहूर कोयला एक ठोस कार्बनिक पदार्थ हैं। कुल प्रयुक्त में लगभग 40% ऊर्जा का भाग कोयला से ही मिलता हैं।

★ प्राकृतिक गैस – संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस उत्पादक देश हैं। रूस प्राकृतिक गैस का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। प्राकृतिक गैस कई गैसो का मिश्रण है जो मुख्य रूप से ईंधन के रूप में उपयोग होता हैं। ये करोड़ो वर्ष पहले धरती के अंदर मरे हुए जीवो के सड़े गले पदार्थ से बनती है।

★ पेट्रोलियम – संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा पेट्रोलियम
दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पेट्रोलियम भंडार वेनेजुएला हैं।

नोट- आंकड़े समयानुसार बदल सकता है!

Leave a Reply

Amit Yadav

दोस्तों नमस्कार ! हम कोशिश करते हैं कि आप जो चाह रहे है उसे बेहतर करने में अपनी क्षमता भर योगदान दे सके। प्रेणना लेने के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं हैं, जीवन के यह छोटे-छोटे सूत्र आपके सामने प्रस्तुत है...About Us || Contact Us