अग्निपथ योजना क्यों शुरू किया गया | अग्निवीर आर्मी योजना जरूरी जानकारी

अग्निपथ योजना क्यों शुरू किया गया | अग्निवीर आर्मी योजना जरूरी जानकारी

सेना भर्ती प्रक्रिया में जरूरी बदलाव को देखते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा अग्नीपथ योजना लांच की गई है। इस योजना के अंतर्गत देश के नागरिकों को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। तो आइये देखते है इस पोस्ट के माध्यम से अग्निपथ योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

अग्निपथ योजना का मुख्य बिंदु

  • मंत्रालय का नाम – रक्षा मंत्रालय
  • योजना का नाम – अग्निपथ योजना
  • अग्निपथ स्कीम किसके द्वारा शुरू किया गया – श्री राजनाथ सिंह
  • अग्निपथ योजना कब शुरू हुई – 14 जून, 2022
  • आवेदन के लिए योग्यता – भारतीय युवा जिनकी उम्र 17.5 वर्ष से 21वर्ष की हो।
  • आवेदन का तरीका – Online
  • वेतन – ₹30000 से ₹40000
  • योजना का मुख्य उद्देश्य – एक अनुभवी सेना का निर्माण करना
  • नौकरी की समय सीमा – 4 वर्ष
  • आधिकारिक वेबसाइट – mod.gov.in

अग्निपथ योजना की शुरुआत कब हुआ?

अग्निपथ योजना क्यों शुरू किया गया | अग्निवीर आर्मी योजना जरूरी जानकारी

अग्निपथ योजना को मंजूरी सूक्ष्म मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में प्रदान की गई है। भारत सरकार द्वारा इस योजना को 14 June 2022 को शुरू किया गया।

अग्निपथ योजना क्यों शुरू की गई?

भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने के लिए और सेना को और सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई। अब जो युवा भारतीय सेना में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अग्निपथ योजना के माध्यम से भारतीय सेना की तीनों शाखाओं जो कि थलसेना, नौसेना और वायु सेना भर्ती हो सकता है।

अग्निपथ योजना की घोषणा किसने की?

अग्निपथ योजना को आरंभ करने की घोषणा भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं सेना के तीनों अंगों के प्रमुख द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा।

अग्निपथ योजना में कितने वर्षों के लिए भर्ती की जाएगी?

वैसे तो अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिकों की भर्ती 4 साल के लिए की जाएगी। इसके बाद इन सभी युवाओं में से 25% नौजवानों को देश की सेवा में रख लिया जाएगा। अग्नीपथ योजना के अंतर्गत नियुक्त किए गए नौजवानों की कार्यकाल को अवधि पूरी होने के पश्चात रक्षा बलों द्वारा सैनिकों को आगे सेवा में भी रखा जा सकता है। अधिकांश सैनिकों को तीन चार साल के अंत में सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा एवं उनको आगे रोजगार के अवसर के लिए सशक्त बलों से सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ की अवधि पूरी होने के पश्चात नौजवानों को को 11.71 lakh का टैक्स फ्री सर्विस फंड पैकेज प्रदान किया जाएगा

अग्निवीर बनने के लिए योग्यता

  • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12 वीं पास होना आवश्यक है।
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को सभी चिकित्सा संबंधी उपचारों को पूरा करना होगा।
  • अग्निपथ योजना के लिए आवेदकों की आयु सीमा 17.5 वर्ष से लेकर 21 वर्ष रखी गई है।

अग्निपथ योजना भर्ती प्रक्रिया की खास बातें

  • युवा की उम्र साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • भर्ती के लिए आर्मी के पुराने तरीके का ही पालन किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण के साथ-साथ लिखित परीक्षा ली जाएगी।
  • ट्रेनिंग पीरियड (6 माह) समेत कुल 4 वर्षों के लिए स्शस्त्र सेवा बल में फुल टाइम सेवा करने का मौका मिलेगा।
  • पुरुष और महिला दोनों अग्निपथ योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सेना के तीनों अंगों के लिए अग्निपथ योजना से की जाएगी भर्ती।

अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरो को कितना वेतन मिलेगा

अग्निपथ योजना के अंतर्गत पहले वर्ष में अग्निवीरो को 4.76 लाख का सालाना पैकेज प्रदान किया जाएगा। जो बाद में बढ़कर 4 वर्ष में 6.92 लाख का हो जाएग। अग्निवीरों को पहले वर्ष में प्रतिमाह 30,000 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा। जिसमें 30% यानी कि ₹9000 PF की कटौती होगी और सरकार द्वारा भी इतनी ही राशि का PF अंशदान प्रदान किया जाएगा। जिसके पश्चात प्रति माह ₹21000 की वेतन प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 4 साल के पश्चात एकमुश्त 11.71 लाख रुपए की सेवा निधि भी अग्निवीर को प्रदान की जाएगी।

अग्निवीरो को वेतन के अलावा मिलने वाली सुविधा

अग्निवीरों को वेतन के अलावा 48 लाख रुपए का बीमा सुरक्षा भी प्रदान किया जाएगा और यदि 4 साल की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है तो अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अग्निवीरों को बैंक लोन इत्यादि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

अग्निपथ जैसी योजना और कौन कौन से देशों में लागू है?

भारत की तरह दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां कम अवधि के लिए सेना में भर्तियां होती हैं। लेकिन ज़रूरी बात यहां ये है कि इन देशों में सेना में सेवा देना अनिवार्य है और इसके लिए कानून बनाया हुआ है और अग्निपथ योजना में ऐसा कोई कानून नही है।

  • ब्राजील में 18 साल के पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। ये अनिवार्य सेना 10 से 12 महीने के बीच रहती है।
  • क्यूबा में 17 से 28 साल की आयु के पुरुषों को 2 साल तक अनिवार्य सैन्य सेवा करनी है।
  • इजरायल में सैन्य सेवा पुरुषों और महिलाओं के लिए अनिवार्य है। पुरुष इसरायली रक्षा बल में तीन साल और महिलाएं लगभग दो साल तक सेवा करती हैं।
  • इरीट्रिया में भी राष्ट्रीय सेना में अनिवार्य रूप से सेवा देने का प्रावधान है। इस देश में पुरुषों, युवाओं और अविवाहित महिलाओं को 18 महीने देश की सेना में काम करना पड़ता है।

 

  • तुर्की में 20 साल से अधिक आयु के सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। उन्हें 6 से 15 महीने के बीच सेना में सेवा देनी पड़ती है।
  • दक्षिण कोरिया में शारीरिक रूप से सक्षम सभी पुरुषों को सेना में 21 महीने, नौसेना में 23 महीने या वायु सेना में 24 महीने की सेवा देना अनिवार्य है।
  • उत्तर कोरिया में सबसे लंबी अनिवार्य सैन्य सेवा का प्रावधान है। इस देश में पुरुषों को 11 साल और महिलाओं को सात साल सेना में नौकरी करनी पड़ती है।
  • जॉर्जिया में एक साल के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा है। इसमें तीन महीने के लिए युद्ध प्रशिक्षण दिया जाता है, बचे हुए 9 महीनों ड्यूटी ऑफिसर की तरह काम करना पड़ता है।
  • ईरान में 18 साल से अधिक आयु के पुरुषों को 24 महीने सेना में नौकरी करनी पड़ती है।
  • स्विट्ज़रलैंड में 18 से 34 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। लेकिन स्विट्ज़रलैंड ने इसे ख़त्म करने के लिए साल 2013 में मतदान किया था।
  • सीरिया में पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। मार्च 2011 में राष्ट्रपति ने अनिवार्य सैन्य सेवा को 21 महीने से घटाकर 18 महीने करने का फैसला लिया था।
  • ग्रीस में 19 साल के पुरुषों के लिए 9 महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य है।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top