विश्व का सबसे बड़ा | विश्व का सबसे लंबा | विश्व का सबसे ऊंचा
पूरी दुनिया एक से बढ़कर एक छोटे-बड़े आश्चर्यों से भरा हुआ है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि विश्व का सबसे बड़ा क्या क्या है? दुनिया के सबसे बड़े जगहों की सूची किस प्रकार है? आइये देखते है विस्तार से।
दुनिया का सबसे बड़े जगहों की सूची विस्तृत जानकारी के साथ
विश्व में सबसे बड़ा शुष्क स्थान – अटाकामा मरुस्थल, चिली
आटाकामा मरुस्थल, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक शुष्क पठार है और इसका विस्तार एण्डीज़ पर्वतमाला के पश्चिम में महाद्वीप के प्रशांत तट पर लगभग 1000 किमी की दूरी तक है। उत्तरी चिली में स्थित अटाकामा मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल 40,600 वर्ग मील (105,000 वर्ग किलोमीटर) है। अटाकामा रेगिस्तान में लवणीय चट्टानों की अधिकता है। यह एक पठारी क्षेत्र है, जो वर्षा रहित है और इसका अधिकांश भाग नमक बेसिनों (सलारेस), रेत, और बहते लावा से बना है। नासा, नेशनल ज्योग्राफिक तथा अन्य कई प्रकाशनों के अनुसार यह विश्व का सबसे बड़ा शुष्क मरुस्थल और पृथ्वी का सबसे शुष्क क्षेत्र है।
विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात – एंजिल जलप्रपात, वेनेजुएला
एन्जिल जलप्रपात, वेनेजुएला का एक झरना है। जो दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात है जिसकी ऊंचाई 979 मी. है और गहराई 807 मी. है। जोकि दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान कैनाईमा नेशनल पार्क में कोरोनी नदी पर स्थित हैं। एंजेल वाटर फाल्स ऑयनटेपुई (Auyantepui) नामक एक पर्वत पर स्थित हैं। इसकी ऊंचाई इतनी अधिक हैं कि इससे गिरने वाला पानी धुंध या धुंए के रूप में बदल जाता हैं और यह दृश पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
यह जल प्रपात टेबल टॉप पर्वत ऑयनटेपुई टापू के शिखर के पास एक गुंबद से टकरा कर नीचे गिरता हैं और जिस जगह यह गिरता हैं उसे शैतान घाटी के नाम से जाना जाता हैं। इस प्रपात का नाम एक हवाई जहा पायलेट के नाम पर रखा गया हैं जिनका नाम जिमी एंजेल था। एन्जिल जलप्रपात यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं।
विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात – ग्वायरा जलप्रपात, पराग्वे और ब्राजील
गुएरा फॉल्स पराग्वे और ब्राजील के बीच की सीमा के साथ पराना नदी पर विशाल झरनों की एक श्रृंखला थी। गुआरा की प्रवाह दर पृथ्वी पर किसी भी मौजूदा फॉल्स में सबसे बड़ी थी। आयतन के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा जलप्रपात, गुआरा जलप्रपात, 1982 में नवगठित इताइपु जलाशय से जलमग्न हो गया था।
ब्राजील सरकार ने बाद में गुआरा फॉल्स नेशनल पार्क को नष्ट कर दिया, और जलमग्न चट्टान को नष्ट कर दिया, जहां फॉल्स थे, सुरक्षित नेविगेशन की सुविधा प्रदान करते हुए, इस प्रकार भविष्य में फॉल्स को बहाल करने की संभावना को समाप्त कर दिया। इस प्रकार 1982 में इटाइपु बांध जलाशय के जलमग्न होने से जलप्रपात का अस्तित्व समाप्त हो गया।
विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात – खोन जलप्रपात, चीन
खोन फाल्स और फा फेंग फॉल्स एक साथ चंपासक प्रांत में दक्षिणी लाओस में मेकांग नदी पर, कंबोडिया के साथ सीमा के पास स्थित एक झरना बनाते हैं। 35,376 फीट चौड़ा यह दुनिया का सबसे चौड़ा झरना है। कोन फॉल दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ा है, और मुख्य कारण यह है कि मेकांग चीन में पूरी तरह से नौगम्य नहीं है। फॉल्स हजारों द्वीपों और अनगिनत जलमार्गों की विशेषता है , इस क्षेत्र को इसका नाम सी फान डॉन या ‘4,000 द्वीप’ दिया गया है।
विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील – कैस्पियन सागर
कैस्पियन सागर मध्य एशिया में स्थित यह झील क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी का झील है। इसका क्षेत्रफल 4,30,000 वर्ग किलोमीटर तथा आयतन 78,200 घन किलोमीटर है। इसका कोई बाह्यगमन नहीं है और पानी सिर्फ़ वाष्पीकरण के द्वारा बाहर जाता है। अपने बड़े आकार के कारण इसे सागर कहा जाता हैं। इसका खारापन 1.2 प्रतिशत है जो विश्व के सभी समुद्रों के कुल खारेपन का एक तिहाई है।
कैस्पियन सागर विश्व में विश्व के सभी झीलों के कुल जल का लगभग 40 से 44 % जल है। तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़स्तान, रूस, अजरबैजान, ईरान इसके तटवर्ती राष्ट्र हैं। यूरोप से आती वोल्गा नदी जो यूरोप के 20% भूमि क्षेत्र को सींचती है, कैस्पियन सागर के 80% जल का स्रोत है। इसके अलावा अन्य मुख्य स्रोत युराल नदी है। इस सागर में बहुत से द्वीप हैं, जिनमें ऑगुर्जा आडा द्वीप है जिसकी लंबाई 47 कि.मी है। सबसे बड़ा है।
विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील – लेक सुपीरियर, उत्तरी अमेरिका
पूरा विश्व की सबसे बड़ा ताजा पानी का झील सुपीरियर झील उत्तरी अमेरिका की झीलों में सबसे बड़ी और सबसे उत्तरी झील है, और मीठे पानी की झीलों में, यह सतह क्षेत्र के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी और आयतन के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी है। इसमें दुनिया के सतही ताजे पानी का 10% हिस्सा है। झील में जल का मुख्य स्रोत सेंट मैरी नदी हैं। इसका जलग्रहण क्षेत्र 49,300 वर्ग मील, (128,000 वर्ग किमी.) है। लंबाई 350 मील (560 किमी), अधिकतम चौड़ाई 160 मील (260 किमी) तथा सतह क्षेत्र 31,700 वर्ग मील (82,000 वर्ग किमी.) है।
विश्व की सबसे गहरी झील – बैकाल झील, रूस
रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में स्थित बैकाल झील दुनिया की सबसे प्राचीन और गहरी झील है। यह झील लगभग 3 करोड़ वर्ष से लगातार बनी हुई है और इसकी औसत गहराई 744.4 मीटर है। कैस्पियन सागर के बाद विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील में बैकाल का स्थान दुसरे नंबर पर आता है। लेकिन बैकाल दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। दुनिया की सतह पर मौजूद लगभग 20% मीठा पानी इसी झील में समाया हुआ है।
विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील – टिटिकाका, पेरू और बोलिविया
टिटीकाका झील पेरू एवं बोलीविया की सीमा पर स्थित विश्व के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित एक झील है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3812 मीटर (12,500 फीट) है। जलीय मात्रा के अनुसार यह झील दक्षिण अमरीका की सबसे बड़ी झील है। इस झील में दो उप क्षेत्र आते हैं, जो तिकीना जलडमरुमध्य से जुड़े हैं।
विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील – वोल्गा झील, यूरोप
वोल्गा नदी इस झील की ऊपरी प्रवाह में झील के माध्यम से बहती है। झील का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर (24 वर्ग मील) है, और इसके जल निकासी बेसिन का क्षेत्रफल 3,500 वर्ग किलोमीटर (1,400 वर्ग मील) है। पेनो की शहरी प्रकार की बस्ती झील के पश्चिमी तट पर स्थित है। झील की कुल लंबाई लगभग 30 किलोमीटर (19 मील) है, औसत गहराई 2 मीटर (6.6 फीट) है।
विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा – सुन्दरवन डेल्टा, भारत और बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बना सुंदरवन विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। जो गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है। ये डेल्टा सदाबहार वनों और विशाल खारे दलदल से भरे हैं। इस दलदली जंगल में ऊंची – नीची संकरी खाड़ी हैं। यहां के नरभक्षी बाघ बंगाल टाइगर के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।
सुंदरवन का नाम सुन्दरी (मैंग्रोव) के नाम पर पड़ा सुंदरवन विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है। इसमें 260 प्रजातियों के पक्षी और अन्य खतरनाक प्रजातियां जैसे कि एस्टुरीन मगरमच्छ और भारतीय अजगर शामिल हैं। भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें में 104 द्वीप हैं। यहाँ जीव – जंतुओं की लगभग 2,487 प्रजातियाँ हैं।
विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य – महाभारत, भारत
महाभारत काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ भारत का एक प्रमुख और विश्व का सबसे बड़ा काव्य ग्रंथ हैं। विश्व का सबसे लंबा यह साहित्यिक ग्रंथ और महाकाव्य, हिन्दू धर्म के मुख्यतम ग्रंथों में से एक है। इस ग्रन्थ को हिन्दू धर्म में पंचम वेद माना जाता है। इसे साहित्य की सबसे अनुपम कृतियों में से एक माना जाता है। यह कृति प्राचीन भारत के इतिहास की एक गाथा है। इसी में हिन्दू धर्म का पवित्रतम ग्रंथ भगवद्गीता सन्निहित है।
पूरे महाभारत में लगभग 1,10,000 श्लोक हैं, परंपरागत रूप से, महाभारत की रचना का श्रेय वेदव्यास को दिया जाता है। महाभारत के अनुसार, कथा के को 24,000 श्लोकों के एक छोटे संस्करण से विस्तारित किया जाता है, जिसे केवल भारत कहा जाता है। इस अनुपम काव्य में वेदों, वेदांगों और उपनिषदों के गुह्यतम रहस्यों के अतिरिक्त इस काव्य में न्याय, शिक्षा, चिकित्सा, ज्योतिष, युद्धनीति, योगशास्त्र, अर्थशास्त्र, वास्तुशास्त्र, शिल्पशास्त्र, कामशास्त्र, खगोलविद्या तथा धर्मशास्त्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया हैं।
विश्व का सबसे बड़ा म्यूजियम – अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री, अमेरिका
अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री न्यूयॉर्क शहर में मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय है। करीब 2 मिलियन वर्ग फुट से अधिक में फैले संग्रहालय परिसर में एक तारामंडल और एक पुस्तकालय के अलावा, 26 इंटरकनेक्टेड इमारतें हैं जिनमें 45 स्थायी प्रदर्शनी हॉल हैं। संग्रहालय के संग्रह में पौधों, जानवरों, जीवाश्मों, खनिजों, चट्टानों, उल्कापिंडों, मानव अवशेषों और मानव सांस्कृतिक कलाकृतियों के 34 मिलियन से अधिक नमूने हैं। इस संग्रहालय के पास 225 का पूर्णकालिक वैज्ञानिक स्टाफ है।
विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर – क्रूजर नेशनल पार्क, दक्षिण आफ्रीका
क्रूगर नेशनल पार्क एक दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय उद्यान है और अफ्रीका के साथ-साथ विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह पूर्वोत्तर दक्षिण अफ्रीका में लिम्पोपो और म्पुमलंगा प्रांतों में 19,623 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। जो उत्तर से दक्षिण तक 360 किमी और पूर्व से पश्चिम तक 65 किमी तक फैला हुआ है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय स्कुकुज़ा में हैं। इस पार्क के क्षेत्रों को पहली बार 1898 में दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य की सरकार द्वारा संरक्षित किया गया था, आज यर यूनेस्को के विश्व धरोहर में भी शामिल हैं। दुनिया का इस सबसे बड़ा पार्क में पार्क में नौ मुख्य द्वार हैं।
विश्व का सबसे बड़ा पक्षी – आस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग), आफ्रिका
शुतुरमुर्ग मध्य पूर्व और अफ्रीका में रहने वाली विश्व का सबसे बड़ा पक्षी है। जो उड़ नही सकता है। इसकी गर्दन और पैर लंबे होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकता है जो इस पृथ्वी पर पाये जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी से अधिक है। शुतुरमुर्ग पक्षिओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों में से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है। प्रायः शुतुरमुर्ग शाकाहारी होता है लेकिन उसके आहार में अकशेरुकी भी शामिल होते हैं। यह खानाबदोश गुटों में रहता है जिसकी संख्या पाँच से पचास तक हो सकती है। आज दुनिया भर में शुतुरमुर्ग व्यावसायिक रूप से पाले जा रहे हैं।
विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी – नीली व्हेल
नीली व्हेल एक समुद्री स्तनपायी जीव है। जो वर्तमान में अस्तित्व में रहने वाला विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी जीव हैं। अबतक इसकी लंबाई 30 मीटर (98 फीट) तक देखी गई है और इसका वजन 173 टन (191 लघु टन) तक दर्ज किया गया है। इसका शरीर लंबा और पतला होता है। इसके शरीर पर नीला रंग के साथ साथ विभिन्न रंगों का भी प्रभाव दिखाई देता है। बीसवीं सदी की शुरुआत में नीली व्हेल पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों पर प्रचुर मात्रा में थे। लगभग एक सदी तक लगातार इनका शिकार होने के कारण लगभग विलुप्त होने के कगार तक पहुँच गए। 2002 के अनुमान के अनुसार दुनिया भर में 5,000 से 12,000 तक ही व्हेल बचे हैं।
विश्व का सबसे विशाल मंदिर – अंकोरवाट का मंदिर, कंबोडिया
अंकोरवाट यूनेस्को के विश्व धरोहर में शामिल कम्बोडिया में स्थित एक विशाल मन्दिर परिसर और विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है, जो लगभग 402 एकड़ में फैला हुआ है। यह एक हिन्दू मन्दिर है। जो कम्बोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम यशोधरपुर था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (1112-53 ई.) के शासनकाल में हुआ था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह राष्ट्र के लिए सम्मान के प्रतीक इस मन्दिर को कम्बोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है। यह मन्दिर मेरु पर्वत का भी प्रतीक है।
विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर – द ग्रेट बेल आँफ मास्को, रूस
इवान द ग्रेट बेल टॉवर मास्को क्रेमलिन परिसर के अंदर एक चर्च टॉवर है। जो विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर है। 81 मीटर (266 फीट) की कुल ऊंचाई के साथ, यह क्रेमलिन की सबसे ऊंची मीनार और संरचना है। यह 1508 में कैथेड्रल स्क्वायर पर तीन रूसी रूढ़िवादी कैथेड्रल के लिए बनाया गया था। यह मास्को क्रेमलिन संग्रहालय के एक भाग के रूप में कार्य करता है।
विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति – स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक स्मारक है, जो भारतीय राज्य गुजरात में स्थित विश्व का सबसे बड़ा मूर्ति है। यह स्मारक सरदार सरोवर बांध से 3.2 किमी की दूरी पर साधू बेट नामक स्थान पर है जो कि नर्मदा नदी पर एक टापू है। आधार सहित इस मूर्ति की कुल ऊँचाई 240 मीटर है, जिसमे 58 मीटर का आधार तथा 182 मीटर की मूर्ति है। यह मूर्ति इस्पात साँचे, प्रबलित कंक्रीट तथा कांस्य लेपन से युक्त है।
विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर – अक्षरधाम मंदिर, भारत
नई दिल्ली में बना स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर एक अनोखा सांस्कृतिक तीर्थ है। ज्योतिर्धर भगवान स्वामिनारायण की पुण्य स्मृति में बनवाया गया यह परिसर 100 एकड़ भूमि में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा विशाल हिंदू मन्दिर परिसर है। अक्षरधाम मन्दिर को गुलाबी, सफेद संगमरमर और बलुआ पत्थरों के मिश्रण से बनाया गया है। दस द्वार वाले इस मंदिर को बनाने में स्टील, लोहे और कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया। मंदिर में उच्च संरचना में 234 नक्काशीदार खंभे 9 अलंकृत गुंबदों, 20 शिखर होने के साथ 20,000 मूर्तियां भी शामिल हैं। मंदिर में ऋषियों और संतों की प्रतिमाओं को भी स्थापित किया गया है।
विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद – जामा मस्जिद, भारत
मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा 1650 और 1656 के बीच बनाया गया जामा मस्जिद विश्व का सबसे बड़ा मस्जिद है। जिसकी लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 27 मीटर तथा मीनार की ऊंचाई 41 मीटर है। यह मुगल राजधानी शाहजहानाबाद (आज पुरानी दिल्ली) में स्थित, यह 1857 में साम्राज्य के अंत तक मुगल सम्राटों की शाही मस्जिद के रूप में कार्य करता था।
जामा मस्जिद को पूरे भारत में इस्लामी शक्ति का एक प्रतीकात्मक नोड माना जाता था। मस्जिद के दो नाम हैं। शाहजहाँ द्वारा प्रदान किया गया सबसे पुराना ‘मस्जिद-जहाँ-नुमा’ है, जिसका फारसी और उर्दू में मोटे तौर पर “दुनिया को देखने वाली मस्जिद” के रूप में अनुवाद किया जाता है। दूसरी अधिक आम है ‘जामा मस्जिद’ जो आम जनता के बीच चलन में है।
विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद – सुल्तान हसन मस्जिद, कहिरा
सुल्तान हसन की मस्जिद मिस्र के काहिरा के ऐतिहासिक जिले में सलाह अल – दीन स्क्वायर में स्थित एक स्मारकीय मस्जिद और मदरसा है। जो विश्व का सबसे ऊंचा मस्जिद है। इस मस्जिद को बहरी मामलुक काल के दौरान 1356 और 1363 के बीच बनाया गया था। मस्जिद को अपने विशाल आकार और नवीन वास्तुशिल्प घटकों के लिए उल्लेखनीय माना जाता था, और आज भी काहिरा में सबसे प्रभावशाली ऐतिहासिक स्मारकों में से एक माना जाता है।
विश्व का सबसे बड़ा चर्च – वेसिलिका आँफ सेंट पीटर, वेटिकन सिटी
सेंट पीटर का पापल बेसिलिका या बस सेंट पीटर की बेसिलिका, वेटिकन सिटी, पोप एन्क्लेव में स्थित पुनर्जागरण शैली में निर्मित एक चर्च है। ये विश्व का सबसे बड़ा चर्च है, जो रोम, इटली शहर के भीतर है। इसे शुरू में पोप निकोलस वी और फिर पोप जूलियस द्वितीय द्वारा वृद्ध सेंट पीटर की बेसिलिका को बदलने की योजना बनाई गई थी, जिसे चौथी शताब्दी में रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन द ग्रेट द्वारा बनाया गया था। वर्तमान बेसिलिका का निर्माण 18 अप्रैल 1506 को शुरू हुआ और 18 नवंबर 1626 को पूरा हुआ। इसकी लंबाई 220 मीटर, चौड़ाई 150 मीटर और 136.6 मीटर तथा ऊंचाई 46.2 मीटर है।
विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन – ट्रांस-साइबेरियन लाइन, रूस
ट्रांस-साइबेरियन रेलवे पश्चिमी रूस को रूसी सुदूर पूर्व से जोड़ने वाले रेलवे का एक नेटवर्क है। यह विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन है, जिसकी लंबाई 9,289 किलोमीटर (5,772 मील) से अधिक है, जो रूस के सबसे बड़े शहर मास्को से व्लादिवोस्तोक तक है, जो जापान सागर के बगल में है। खुली शुरुआत 21 जून 1904 में हुआ था।
विश्व में सबसे लंबी रेलवे सुरंग – गॉटहार्ड बेस टनल, स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड में स्थिति 57 किमी. लंबी गॉटहार्ड बेस टनल जो विश्व का सबसे लंबी रेलवे सुरंग है। इस सबसे लंबी रेल टनल को बनाने में करीब 17 साल लगे और इस पर 80 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। गॉटहार्ड बेस टनल से प्रतिदिन 260 मालगाड़ियां और 65 पैसेंजर ट्रेनें गुजरेंगी। ट्रैक पर ट्रेन 200 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकेगी। यह आल्प्स पहाड़ के 2.3 किमी. नीचे बनी है। पहाड़ के ऊपर का तापमान जीरो डिग्री व सुरंग के अंदर का तापमान 46 डिग्री रहता है। सुरंग के ट्रैक के स्लैब को बनाने के लिए 125 मजदूरों ने 43800 घंटों तक काम किया।
विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म – हुबली जंक्शन, भारत
भारतीय रेलवे में कर्नाटक स्थित रेलवे प्लेटफार्म विश्व का सबसे बड़ा लंबा प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म की लंबाई 1400 मीटर (4,600 फीट) है। इसलिए कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन की पहचान देश के साथ-साथ दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के रूप में होती है। इससे पहले विश्व का सबसे लंबा रेलव प्लेटफार्म भारत का ही उत्तरप्रदेश स्थित गोरखपुर रेलवे प्लेटफार्म था।
विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन – ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क, अमेरिका
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल जिसे ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में 42 वीं स्ट्रीट और पार्क एवेन्यू में स्थित यह एक कम्यूटर रेल टर्मिनल है। ये विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। न्यूयॉर्क पेन स्टेशन के बाद टर्मिनल उत्तरी अमेरिका का दूसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। इसके साथ ही ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल दुनिया के दस सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है। टर्मिनल का मेन कॉनकोर्स अक्सर एक बैठक स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है, और विशेष रूप से फिल्मों में प्रदर्शित किया जाता है
विश्व का सबसे लंबा राजमार्ग सुरंग – अटल टनल, भारत
अटल टनल दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग टनल है। जो 9.02 किलोमीटर लंबी है। यह टनल हिमालय की पीर पंजाल श्रृंखला में औसत समुद्र तल (MSL) से 3,000 मीटर यानी 10,000 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है। यह टनल मनाली और लेह के बीच सड़क की दूरी 46 किलोमीटर कम करती है और दोनों स्थानों के बीच लगने वाले समय में भी लगभग 4 से 5 घंटे की बचत करती है।
अटल टनल का दक्षिण पोर्टल ( एसपी ) मनाली से 25 किलोमीटर दूर 3060 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि इसका उत्तर पोर्टल ( एनपी ) लाहौल घाटी में तेलिंगसिस्सुगांव के पास 3071 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह घोड़े की नाल के आकार में 8 मीटर सड़क मार्ग के साथ सिंगल ट्यूब और डबल लेन वाली टनल है। इसकी ओवरहेड निकासी 5.525 मीटर है।
विश्व का सबसे बड़ा देश – रूस
रूस का विश्व का सबसे बड़ा देश है और इसके साथ ही ये पूरे एशियाई महाद्वीप में भी ये सबसे बड़ा देश है। रूस में 17,098,242 वर्ग किलोमीटर का विशाल क्षेत्र शामिल है, जिसमें 16,377,742 वर्ग किलोमीटर भूमि और 720,500 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र शामिल है। इसकी राजधानी मास्को पूरी यूरोप में सबसे बड़ा शहर है। विश्व के सबसे बड़े देशों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए ये पढ़े।
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप – एशिया महाद्वीप
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 8.8 % हिस्सा है, और सबसे ज्यादा समुद्र से जुड़ा भाग 62,800 किलोमीटर (39,022 मील) है। यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर द्वारा घिरा है। इसमें करीब विश्व के 50 देश बसते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। महाद्वीप के बारे में और अधिक जानकारी के लिये ये पढ़े।
विश्व का सबसे बड़ा जनतंत्र (Democracy) – भारत
भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, फिर भी यह एक युवा राष्ट्र है । 1947 की आजादी के बाद विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को इसके राष्ट्रवादी के आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व के तहत बनाया गया था। यंहा संसद का चुनाव हर 05 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। यंहा छह मुख्य राष्ट्रीय पार्टियाँ हैं और कई क्षेत्रीय दल विधानसभाओं के लिय हर पांच साल पर खड़े होते हैं। लोकतंत्र सरकार की एक प्रणाली है जो नागरिकों को वोट देने और मतदाताओं को अपनी पसंद की सरकार का चुनाव करने की अनुमति देती है।
विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल – सहारा मरुस्थल, अफ्रीका
सहारा विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। विश्व का विशालतम गर्म मरुस्थल जो अफ़्रीका के उत्तरी भाग में अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक 5,600 किलोमीटर की लम्बाई तक सूडान के उत्तर तथा एटलस पर्वत के दक्षिण 9,300 किलोमीटर की चौड़ाई में फैला हुआ है। इसमे भूमध्य सागर के कुछ तटीय इलाके भी शामिल हैं। क्षेत्रफल में यह यूरोप के लगभग बराबर है। माली, मोरक्को, मुरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान एवं मिस्र देशों में इस मरुस्थल का विस्तार है।
विश्व का सबसे बड़ा शहर – शंघाई, चीन
यदि जनसंख्या की द्रष्टि से देखे तो विश्व का सबसे बड़ा शहर चीन स्थित शंघाई है और क्षेत्रफल की द्रष्टि से देखा जाए तो विश्व का सबसे बड़ा शहर बीजिंग है। यह शहर भी चीन देश में स्थित है और ये चीन की राजधानी भी है। इस शहर का क्षेत्रफल 16,410.54 वर्ग किलोमीटर है।
विश्व का सबसे बड़ा गांव – बनियाचोंग, बांग्लादेश
अगर जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो बांग्लादेश का बनियाचोंग गांव विश्व का सबसे बड़ा गांव है। यहां की आबादी लगभग 2.40 लाख है। इस गांव में 50.84 फीसदी पुरुष और 49.16 फीसदी महिलाएं हैं। इसके साथ ही गांव बनियाचोंग एशिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला गांव है।
विश्व का सबसे लंबा गांव – सुलोस्जोव, पोलैंड
पोलैंड का सुलोस्जोव गांव विश्व का सबसे बड़ा लंबा गांव है। जो 9 किमी की लंबाई और करीब 150 मीटर की चौड़ाई में बसा है। सुलोस्जोव गांव में करीब 1600 घर हैं, जो सड़क के दोनों तरफ बने हैं। जंहा लगभग 6200 लोग रहते हैं। यह गांव 14 वीं शताब्दी में बसाया गया था। शुरुआत में इस गांव का दायरा करीब 500 मीटर था। लेकिन धीरे-धीरे इसे बढ़ाते चले गए और आज विश्व के सबसे ज्यादा लंबा गांवों की सूची में पहले स्थान पर आ गया।
विश्व का सबसे बड़ा राज्य – साखा(sakha), रूस
साखा विश्व का सबसे बड़ा राज्य है। जो रूस का एक राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,103,200 वर्ग किमी है जो भारत के क्षेत्रफल के लगभग बराबर है। इस राज्य की कुल जनसंख्या लगभग 960000 है। अगर आप भारत के राज्यो के बारे में जानना चाहते है तो इसे पढ़े।
- भारत के राज्य की स्थापना कब हुई | भारत मे राज्यो की स्थापना कैसे हुई?
- भारत के तटीय राज्य कौन कौन से है | भारत के तटीय सीमा
विश्व का सबसे बड़ा द्वीप – ग्रीनलैंड द्वीप
ग्रीनलैंड द्वीप को विश्व का सबसे बड़ा आइलैंड कहा जाता है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल 2,166,086 वर्ग किलोमीटर है। यंहा की जनसंख्या जनगणना 2007 के अनुसार 57,567 है। भौगोलिक दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18 वीं सदी के बाद से यह यूरोप जिसमे खास तौर पर डेनमार्क से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है।
विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग – भूतेश्वर महादेव, भारत
छत्तीसगढ़ का भूतेश्वर शिवलिंग एक प्राकृतिक चट्टान है जो विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है। जिसकी प्रत्येक बीतते वर्ष के साथ ऊंचाई बढ़ रही है। भूतेश्वर महादेव छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर से 90 किमी. दूर और गरियाबंद जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम मरौदा में पहाड़ियों के बीच स्थित है। भूतेश्वर महादेव का शिवलिंग। इसे विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग कहा जाता है। यह जमीन से लगभग 85 फीट ऊंचा एवं 105 फीट गोलाकार है। अरुणाचल प्रदेश का सिद्धेश्वर नाथ मंदिर का शिवलिंग सबसे उच्च प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है। अगर विश्व के ज्योतिर्लिंग के बारे में जानना चाहते है तो इसे पढ़े।
विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम – मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम, भारत
विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम है। इस सबसे बड़े इस क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता करीब 1,32,000 दर्शकों की है। विश्व के सबसे बड़े इस स्टेडियम को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित है। अगर क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में जानना चाहते है तो इसे पढ़े।
विश्व का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम – रुंगराडो, उत्तर कोरिया
रुंगराडो स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है। यह उत्तर कोरिया के रुंगरा द्वीप में स्थित है। स्टेडियम का निर्माण 1 मई 1989 को पूरा हुआ था रुंगराडो मे स्टेडियम का नाम टेडॉन्ग नदी में रुंगराडो आइलेट से आया है। स्टेडियम में लगभग 1,50,000 कुल क्षमता के सीटें हैं। स्टेडियम का कुल फर्श क्षेत्रफल 2,07,000 वर्ग मीटर से अधिक है। अगर फुटबॉल प्रतियोगिता के बारे में जानना चाहते है तो ये देखे।
विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम – गदाफी हॉकी स्टेडियम, पाकिस्तान
गदाफी हॉकी स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है। बैठने की अधिकतम क्षमता रखने वाला विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम लाहौर, पाकिस्तान में है जिसका नाम गदफी हॉकी स्टेडियम है। इसकी क्षमता 45000 है। इसका नाम लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गदाफी के नाम पर रखा गया है।