विज्ञान दिवस का उद्देश्य, विज्ञान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है
  • Post author:
  • Post last modified:February 28, 2022

विज्ञान दिवस का उद्देश्य क्या है, विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है

आज 28 फरवरी है और आज के दिन को भारत मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आज ही के दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है, इसका उद्देश्य क्या है, और इसको मानने से क्या फायदा है, अगर आपको नही पता तो आइए देखते है विज्ञान दिवस का उद्देश्य, विज्ञान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है?

विज्ञान दिवस का उद्देश्य, विज्ञान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है

विज्ञान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।

महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ सी . वी . रमन जी द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राष्ट्र निर्माण की दिशा में सतत समर्पित समस्त वैज्ञानिकों को, विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाने के उद्येश्य से मनाया जाता है।

भारत रत्न और नोबेल पुरस्कार विजेता, महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन जी के सम्मान में मनाये जाने वाला यह दिवस भारतीय वैज्ञानिकों के अतुलनीय योगदानों की याद दिलाता है एवं देश के वैज्ञानिकों को नित नए प्रयास करने को प्रेरित भी करता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। क्योंकि विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र में मौका देकर नई ऊँचाइयों को हासिल करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें :

Leave a Reply

Amit Yadav

दोस्तों नमस्कार ! हम कोशिश करते हैं कि आप जो चाह रहे है उसे बेहतर करने में अपनी क्षमता भर योगदान दे सके। प्रेणना लेने के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं हैं, जीवन के यह छोटे-छोटे सूत्र आपके सामने प्रस्तुत है...About Us || Contact Us