बाढ़ आने का कारण क्या है? क्या होता है जब बाढ़ आता है?

बाढ़ आने का कारण क्या है? क्या होता है जब बाढ़ आता है?

बाढ़ एक ऐसी स्थिति है जिसमे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। भारत नदियों का देश है तो जाहिर सी बात है कि यंहा बाढ़ अधिक आता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बाढ़ क्यों आता है? अगर आपको भी नही पता कि बाढ़ क्यों आता है तो आइए देखते है कि बाढ़ क्यों आता हैं? बाढ़ आने का कारण क्या है?

वैज्ञानिक प्रगति के कारण आज मनुष्य यह समझने लगा है कि उसने प्रकृति को अपने वश में कर लिय है। आज जल, थल और आकाश पर उसका साम्राज्य है तथा वह असंभव को भी संभव बनाने की क्षमता रखता है। पर कभी-कभी प्रकृति उस पर कुपित होकर इस प्रकार कहर ढाती है, वह मूक दर्शक बनकर रह जाता है। भूकंप, बाढ़ें तथा सुनामी जैसी प्राकृतिक विपदाएँ इसी प्रकार की हैं। बाढ़ आने पर चारों और जल प्रलय का दृश्य दिखने लगता।

बाढ़ आने के कारण क्या है? क्यों आता है बाढ़ ?

ज्यादातर बाढ़ भारी वर्षा के कारण आता है। जिससे बरसात के मौसम मे लगातार कई दिनों तक बारिश होने से बाढ़ की समस्या, बड़े बड़े बाँध टूटने से बाढ़ की समस्या, भूकंप सुनामी से बाढ़ की समस्या आती है। बादल के फटने से तथा जब पानी अनियंत्रित होकर बहने लगता है, तो नदियाँ अपने किनारे तोड़कर अपने साथ फसलों, पेड़-पौधे तथा अन्य वस्तुओं को बहा कर ले जाती हैं। जब बाढ़ें आती है, तो पानी का बहाव इतना तेज होता है कि खड़ी फसलें, मकान नष्ट हो जाते है।

बाढ़ आने से नुकसान

हर साल भारी वर्षा होने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण अनेक मकान चौपट होने के साथ साथ चारों ओर जल मग्न हो जाते है। जिससे जान-माल की अधिक रूप क्षति होती है। बाढ़ के कारण अनेक लोग जान गावा बैठते है। सड़कों पर इतना पानी भर जाता है कि यातायात रुक कर अनेक कारें, मोटरें तथा अन्य वाहन पानी में बहने लग जाते है।

बाढ़ आने का कारण क्या है? क्या होता है जब बाढ़ आता है?

टेलीफोन तथा बिजली के खंभे सभी टूट कर गिरने लगते है। लोगों के घरों का कुछ सामान इधर-उधर पानी में तैरता दिखाई देने लगता है। इस भयंकर बाढ़ के कारण अनेक लोग अपने घरों तक नहीं पहुँच पाते है। बिजली और टेलीफोन की व्यवस्था चरमरा जाती है। पीने के पानी में गंदगी मिल गई जिससे रोगों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इस तरह बाढ़ आने भारी नुकसान होता है

बाढ़ को कैसे रोका जा सकता है

हर बार बाढ़ आने से भारी नुकसान होता है जिसको रोकना अतिआवश्यक होता है जिसको रोकने का उपाए किये जाना जरुरी होता है इस प्रकार की बाढ़ों को रोकने के लिए राज्य तथा केंद्रीय सरकार को और अधिक प्रयास करनी चाहिए,जिससे सरकार को कुछ प्रभावी उपायो जैसे कृत्रिम जलाशय बनाकर, बाँधों का निर्माण करके इत्यादि को नई तकनीको के साथ रोकने का प्रयास करनी चाहिए जिससे देश के अनेक भागों में इसी प्रकार की बाढ़े आए तो इस प्रकार के प्रयासों से बाढ़ से बचा जा सके। सरकार इस प्रकार की बाढ़ों पर नियंत्रण करने का प्रयास करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े :

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top