असफलता के बहाने, असफलता के बाद बनाये जाने वाला 7 मशहूर बहाने

दुनियाभर में मशहूर 7 बहाने

आजकल बहाने बनाना तो लोगो का शौक बन चुका है। कुछ बहाने तो ऐसे भी है जिनके द्वारा लोग स्वयं को सम्मानित महसूस करते है। कुछ लोग तो बहाना बनाने को तो अपने स्वभाव में ही अपना चुके है। लेकिन ऐसे लोगो को पता होना चाहिए कि, बहाने बनाना असफलता की बीमारी है, यह आदत सफलता के लिए घातक है। इसलिए इससे बचना चाहिए, आइये देखते है ऐसे लोग असफलता के क्या क्या बहाने बनाते है? असफलता के बाद बनाये जाने वाला 7 मशहूर बहाने कौन कौन से हैं?

वैसे बहाने बनाना उतनी ही पुरानी आदत है जितनी कि मानव जाति। सामान्य तौर पे देखेंगे तो लोग असफल हो जाने के बाद दुनियाभर के बहाना बनाते है और अपना गलती मानने के बजाय अलग अलग कारण बनाते हैं, और मूल कारण को नजरअंदाज करने लगते है। बहाना बनाना असफलता की निशानी है। फिर भी इसकी जड़े गहरी होती है और इसे छोड़ना मुश्किल होता है। इस प्रकार लोग अनेको बहाने बनाकर असफलता को छुपाने का असफल प्रयास करते है। जबकि हकीकत में वे बहाने ही उन्हें असफल बनाते है।

असफल होने के बाद बनाये जाने वाला 7 मशहूर बहाने

बीच रास्ते से वापस लौटने का कोई लाभ नहीं है, क्योंकि लौटने के लिए आपको फिर से उतनी दूरी तय करनी है, जितनी दूरी तय करके आप लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। कुछ लोग बहाने बनाते हैं यानी वे सफल तो होना चाहते हैं, लेकिन काम करने से बचते है। ऐसे लोग कभी सफल नहीं हो पाते हैं। क्योंकि, बहाने और सफलता, ये दोनों कभी भी एक साथ नहीं हो सकते हैं। दुनियाभर में मशहूर ऐसे बहाने जो सफलता में बाधा डालते हैं…

असफलता के बहाने, असफलता के बाद बनाये जाने वाला 7 मशहूर बहाने

1. अगर मेरे पास पैसा होता तो

ज्यादातर लोग असफल होने के बाद या किसी को सफलता की शिखर पर देखकर अक्सर यही बोलते हैं। कि अगर मेरे पास पैसा होता तो ऐसा में ऐसा होता, मैं ऐसा कर देता, वैसा कर देता। क्योंकि ऐसे लोग समय पर कुछ तो करते नही है, और बाद में असफल के ये सबसे मशहूर बहाने बनाते हैं।

2. अगर मेरे पास अच्छी योग्यता होती तो

असफलता होने के बाद दूसरा सबसे मशहूर बहाने जो की अगर मेरे पास अच्छी योग्यता होती तो मैं आज कंहा से कंहा नही पहुच जाता, ये तो कुछ भी नही है, मैं तो ऐसा करता कि लोग देखते रह जाते। लेकिन जब करने की बारी आया था तो दुसरो की मुह ताकते रहे। फिर बाद में बहाने बनाते है।

3. अगर मेरे पास पर्याप्त समय होता तो

अगर मेरे पास समय होता तो ये बहाने अक्सर लोग बनाते हैं। ये हमेशा सुनने को मिलता हैं कि मै थोड़ा व्यस्त था, मेरे पास थोड़ा समय नही था, नही तो मैं भी आज इस नौकरी में होता, बिजनेस मैन बन जाता, मेरे पास भी पैसा होता। ये सब बोलने लगते हैं। लेकिन जब समय मिला था कुछ अच्छा करने का तो अच्छा समय का इंतजार करते रहे ये सोंचज कर की अभी तो बहुत समय है बाद में करेंगे। लेकिन जब समय निकल जाता है तो अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बहाना बनाते हैं और कहते हैं कि काश मेरे पास भी पर्याप्त समय होता।

4. अगर मैं अमीर पैदा होता तो

लगभग सभी बड़े आदमी बनने के सपने देखते है लेकिन उसके लिए कोशिश भी नही करते है। हाथ पे हाथ धरे बैठे रहते है और अपनी गलतियों को, अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बाद में दुनिया के सबसे मशहूर बहाने बनाते है कि काश अगर मैं अमीर पैदा होता तो। लेकिन मालूम होना चाहिए कि आज जो भी सफलता के शिखर पर है चाहे, अम्बानी हो, टाटा, बिड़ला, अडानी या कोई भी हो सब अपने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से अमीर बने हैं।

5. अगर मेरा परिवार मुझे समझता तो

जो लोग अपनी मंजिल तक नही पहुंच पाते है समय रहते कुछ नही कर पाते हैं। ऐसे लोगो हमेशा कुछ न कुछ बहाना बनाते रहते हैं। इन्ही बहानो में से एक ये है कि अगर मेरा परिवार मुझे समझता तो मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया होता। मेरे परिवार के लोग मुझे सपोर्ट नही किया। लेकिन हकीकत तो ये है कि जब कोई कुछ करता है तो उसे कोई रोक नही सकता हैं। बस करने की जज्बा होना चाहिए। बहाने बनाने से कुछ नही होता हैं।

6. अगर मुझे एक और मौका मिला होता तो

ये भी एक बहुत मशहूर बहाने है अपनी नाकामियों को छिपाने का कि अगर मुझे एक और मौका मिला होता तो मैं ये सब आसानी से कर लेता, लेकिन जब कुछ करने का मौका मिला था तो हाथ पे हाथ धरे बैठे दुसरो के मुह ताकते रहे। और बाद में अपने गलतियों को अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह के बहाने बनाने लगते हैं।

7. अगर मैं सही लोगों से मिल पाता तो

अपनी असफलता को छिपाने वाले लोगो के बीच ये भी एक मशहूर बहाने हैं। कि अगर मैं सही लोगो से मिल पाता तो आज सफलता की शिखर पर पहुंच गया होता, मेरे पास भी ढ़ेर सारा पैसा होता लेकिन सच तो ये हैं कि ऐसे लोग कुछ कर तो सकते नही है बस दुनियाभर का नए नए बहाने बनाने लगते हैं। लेकिन ऐसे लोग अंदर ही अंदर पछताने भी लगते हैं। लेकिन सिर्फ दिखावा के लिए दुनिया के मशहूर बहाने आपको बताने लगते हैं।

असफलता एक आदत की तरह होती है। एक बार लग जाए, तो। छूटना मुश्किल होता है। असफलता के अनेक कारण हो सकते हैं। हर किसी के पास इसके अपने बहाने हो सकते हैं। जीवन में लक्ष्य निर्धारित नहीं करना असफलता का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए बहाने नहीं, सफलता के रास्ते खोजो तभी सफलता मिलेगा। जब आपके सपने, आपके बहाने से बड़े होते हैं। तो आपको सफलता की शिखर पर पहुचने से कोई नही रोक सकता।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top