सफलता की शिखर पर पहुंचने के लिए ये 3 बातों की गहराई को जरूर समझे

सफलता का शिखर

सफलता की शिखर पर कोई ऐसी ही नही पहुंच जाता, सफलता की ऊंचाई को छूने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते है लेकिन जमाना इतना खराब हो चुका हैं कि लोग आपको आगे बढ़ने नही देते हैं। जब आप कुछ करना चाहेगे या करते हैं तो कोई न कोई रोक-टोक जरूर करेगा। ऐसा है वैसा है कहकर आपको पीछे की ओर खींचने लगेगा। क्योंकि उनको डर रहता है कि कंही आप उनसे कंही ज्यादा सफल न हो जाये।

लेकिन आपको भी ये समझना होगा कि आपकी जरूरतें लोग पूरा नही करेंगे, आपके सपनो पूरा करने कोई नही आएगा। किसी को मतलब नही है कि आपका मकसद क्या है? किसी को खबर नही हैं कि आपका प्लान क्या हैं? कोई नही जानता आप क्या करना चाहते हैं। लोग तो बस ये देखते है कि आपको क्या मिला कंही आप उनसे आगे तो नही बड़ रहे है। अगर आप भी लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं तो ये तीन बातों को समझना जरूरी हैं। तभी आप सफलता की शिखर पर पहुंच सकते है, तो आइये देखे इन तीनो बातों को विस्तार से…

सफलता की शिखर पर पहुंचने के लिए ये 3 बातों की गहराई को जरूर समझे

1. आपका मकसद

किसी को मतलब नहीं है की आपका मकसद क्या है। फिर भी लोग आपको आपके मकसद को पूरा करने से रोकते हैं। आप जीस काम को करना चजते हैं उसमें आपको ऐसे ऐसे कमी बताएंगे कि आप अपना मकसद भूल जाएंगे और बीच मे ही अपना पैर खिंच लेंगे। आपके अन्दर उस चीज को लेकर इतने नकारात्मक भर जाएंगे कि आप अपना मकसद छोड़ कर दुसरो के बातों को प्राथमिकता देने लगेंगे।

जब आप लोग क्या कहेंगे, इस बात पर ध्यान देंगे तब आप किसी भी परिस्थिति में अपना मकसद पूरा नही कर सकेंगे। क्योंकि आपका ध्यान उस काम को, उस मकसद छोड़कर इस बात में फंस जाएगा कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे, कंही मेरा इमेज तो खराब नही हो जाएगा। फिर क्या बस इसके बाद वो मकसद आपका कभी पूरा नही हो सकेगा और सफलता की उस शिखर पर कभी नही पहुंच सकते। अगर उस मुकाम तक पहुँचना चाहते है तो समय रहते सम्हल जाइए।

2. आपका प्लान

आपके योजना क्या है? किसी काम को लेकर आप क्या सोंचते हैं किसी को खबर नहीं है कि आपका प्लान क्या है फिर भी लोग आपको उस प्लान को पूरा करने अर्चन डालने लगते हैं। आप लोगो की बातों में इस तरह आ जाते हैं कि आपको लगता हैं कि आपका जो प्लानिंग हो फैल हो जाएगा या पूरा नही होगा। इससे आपको बचना चाहिए तभी तो आप अपनो योजना के अनुसार काम कर पाएं और आगे बढ़ेंगे।

आपको इस बात को गौर से समझना होगा कि लोग तो कहते रहते है, लोग कुछ तो बोलेंगे ही। क्योंकि उनको तो ये पता ही नही रहता को एक्चुअल में आपकी योजना क्या है? आप क्या चाहते हैं? अगर आप एक बार इस बात को समझ गए न तो फिर आपका प्लानिंग 100% सफल होगा और फिर सफलता की उन उस शिखर तक पहुंच सकते है जिसके बारे मे आप इमेजिन करते हैं।

3. आप क्या करना चाहते है

दोस्तो हमारे आसपास ऐसे ऐसे लोग रहते है जो ये कभी नही जानना चाहता कि आप क्या करना चाहते हैं। लोग बस एक ही चीज देखते है की आप अभी क्या कर रहे है उनको कोई मतलब नही है कि आप क्या चाहते है और क्यों चाहते है। फिर वो आपको कहेंगे कि ये ठीक नही है इसमें ऐसा होगा, वैसा होगा, आपको नुकसान उठाना पड़ेगा, कोई दूसरा काम कर कीजिए, उसमे ऐसा होगा, ऐसे कई प्रकार के आपको सलाह देने लग जाएंगे जबकि उनको मालूम ही नही की आप क्या करना चाह रहे है। आपका मकसद क्या है फिर भी वो बोलेंगी ही।

लेकिन परेशानी तब होती है जब आप उनके बातों को सुनकर उस पर विचार करने लगते है। अपने काम को छोड़कर उनके कही गई बातों को प्राथमिकता देने लगते हैं। फिर क्या धीरे धीरे वो सब नकारात्मक बातें आपके दिलो-दिमाग मे घर कर जाती है और आप जो करना चाहते थे, जो कर रहे थे वो सब धरे के धरे रह जाती है। फिर कभी सफलता की उस शिखर पर पहुंच नही पाते है, जिसके लिए आप सपने देखा करते थे। सिर्फ लोगो के कहने से, लोगो के बातों में आकर अपने सपनों को चूर चूर कर देते हैं।

महत्वपूर्ण पहलू

सफलता की उस शिखर पर न पहुंचना चिंतनीय विषय नहीं लेकिन सफलता के लिए यथाशक्ति प्रयास न किया जाना अवश्य चिंतनीय विषय है। प्रयत्न करते हुए असफल हो जाने की अपेक्षा प्रयत्न न करते हुए असफल हो जाना अधिक अपमानजनक है। आपका आत्मबल सदैव बना रहना चाहिए। आपकी हिम्मत कभी कमजोर नहीं पड़नी चाहिए। निरंतर प्रयत्नशील बने रहें, सफलता मिले न मिले लेकिन सम्मान जरूर मिलेगा।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top