भारत के राष्ट्रीय उद्यान | भारत के नेशनल पार्क की राज्यवार सूची
भारत के राष्ट्रीय उद्यान | भारत के नेशनल पार्क की राज्यवार पूरी सूची
वन्य संपदा से परिपूर्ण भारत एक समृद्ध देश है। यंहा वन्यजीवों और जंगलों को सुरक्षित रखने के लिए बहुत से राष्ट्रीय पार्को के रूप में संरक्षित किया गया है। तो आइए देखते है भारत के राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को और भारत के कौनसे राज्य में कितने और कौन कौन सा नेशनल पार्क इसकी राज्यवार पूरी सूची।
राष्ट्रीय उद्यान क्या है?
राष्ट्रीय उद्यान एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र होता है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक वनस्पति और वन्यजीवों का संरक्षण करना होता है, राष्ट्रीय उद्यान किसी भी देश की प्रशासन प्रणाली द्वारा औपचारिक रूप से संरक्षित किया गया होता हैं। अलग-अलग देश अपने राष्ट्रीय उद्यानों के लिए अलग-अलग नीतियाँ रखते हैं।
राष्ट्रीय उद्यान क्यों बनाया जाता है?
राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों या विलुप्त होने वाले जानवरों के संरक्षण एवं पर्यावरण बचाव के लिए बनाया जाता है। अगर इस तरह से जंगलों के संरक्षण नही किया जाएगा तो आने वाले समय मे सभी वन्यजीव और जंगल समाप्त हो जायेगा। इसलिए वन्यजीवों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय उद्यान या अभ्यारण्य के रूप में संरक्षित किया जाता है।
भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?
वर्तमान में भारत में कुल राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 105 है। अभी हाल ही में असम राज्य में रायमोना नेशनल पार्क को नया राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया है। उसके बाद वर्तमान 2021 में भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या देश में 106 हो गया हैं। भारत के नैनीताल में पहला राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था जिसका नाम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान था। वर्तमान में देश में कुल 43 संरक्षण रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान है।
भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान 1936 में स्थापित किया गया था, जिसे अब जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है और ये उत्तराखंड में स्थित है। 1970 तक, भारत में केवल पाँच राष्ट्रीय उद्यान थे। तब से लेकर आज तक भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं।
भारत में राष्ट्रीय उद्यान कितने वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला है?
राष्ट्रीय वन्यजीव डेटाबेस दिसंबर 2020 के अनुसार भारत में 106 मौजूदा राष्ट्रीय उद्यान हैं जो 44,378 वर्ग किमी. के क्षेत्र को कवर करते हैं, जो कि देश के भौगोलिक क्षेत्र का 1.35 % है। इसके अलावा, संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क रिपोर्ट में 16,608 वर्ग किमी. के क्षेत्र को कवर करने वाले 75 अन्य राष्ट्रीय उद्यान प्रस्तावित हैं। इसके बाद भारत के राष्ट्रीय उद्यान का संख्या 176 हो जाएगा।
भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान हेमनिस राष्ट्रीय उद्यान है जिसकी स्थापना 1981 में हुई। लेकिन उस समय इसमें केवल मरखा और रुम्बक के जलग्रह सम्मिलित किये गये थे और इसका क्षेत्रफल मात्र 600 वर्ग किमी. था। फिर 1988 में कुछ सन्निहित इलाके जोड़ दिये गये और इसका क्षेत्रफल 3350 वर्ग किमी. तक बढ़ गया। उसके बाद 1990 में इसका क्षेत्रफल बढ़ाकर 4400 वर्ग कि.मी. कर दिया गया और अब यह भारत के साथ-साथ पूरे दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
दक्षिण बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। जो भारत के सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। इसका कुल क्षेत्रफल 0.03 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1979 में किया गया था।
विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान, वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्व में 30000 किमी. क्षेत्र में फैला, ब्राजील और गुयाना की सीमाओं से सटा विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह बोलिवर राज्य में स्थित है और लगभग संपूर्ण उद्यान ही ग्रान सबाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसकी स्थापना 1962 में किया गया था। इसका 65% हिस्सा प्रस्तारिय पठार है जिसे टेपुई कहा जाता है। कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान को 1994 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
भारत के नेशनल पार्क की राज्यवार पूरी सूची..
लद्दाख के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- दाचीग्राम नेशनल पार्क
- सलीम अली नेशनल पार्क
- किस्तवाड़ नेशनल पार्क
- जैव मण्डल रीजर्व, श्रीनगर
हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान
- पिन वैली पार्क
- ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क
- रोहल्ला नेशनल पार्क
- किरगंगा नेशनल पार्क
- सीमलबरा नेशनल पार्क
- इन्द्रकिला नेशनल पार्क
- शिकरी देवी अभ्यारण्य
उत्तराखण्ड के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- जिम कार्बेट नेशनल पार्क
- वैली आफ फ्लावर नेशनल पार्क
- नन्दा देवी नेशनल पार्क
- राजाजी नेशनल पार्क
- गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क
- गंगोत्री नेशनल पार्क
पंजाब के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- हरिकै वैटलैण्ड नेशनल पार्क
हरियाणा के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- सुलतानपुर नेशनल पार्क
- कलेशर नेशनल पार्क
राजस्थान के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान – राजस्थान
- रणथ्मभोर नेशनल पार्क – राजस्थान
- सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान – राजस्थान
- डैजर्ट नेशनल पार्क
- दर्रा नेशनल पार्क – राजस्थान
- ताल छापर नेशनल पार्क – राजस्थान
- माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी
महाराष्ट्र के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- बोरीवली (संजय गांधी) नेशनल पार्क
- चांदोली नेशनल पार्क
- तबोड़ा नेशनल पार्क
- गुग्गामल नेशनल पार्क
- नवागांव नेशनल पार्क
- तन्सा नेशनल पार्क, थाणे
- मेलघाट नेशनल अभ्यारण्य
गुजरात के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- गिर नेशनल पार्क
- मरीन नेशनल पार्क
- ब्लेक बुक नेशनल पार्क
- गल्फ आफ कच्छ
- वंसदा नेशनल पार्क
मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- कान्हा नेशनल पार्क – मध्यप्रदेश
- पेंच नेशनल पार्क – मध्यप्रदेश
- पन्ना नेशनल पार्क
- सतपुड़ा नेशनल पार्क
- वन विहार नेशनल पार्क
- रुद्र सागर झील नेशनल पार्क
- बांधवगढ नेशनल पार्क
- संजय नेशनल पार्क
- माधव नेशनल पार्क
- कुनो नेशनल पार्क
- माण्डला प्लांट फौसिल नेशनल पार्क
छत्तीसगढ के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- कांगेर घाटी (कांगेर वैली) नेशनल पार्क
- इन्द्रावती नेशनल पार्क
- गुरू घासीदास (संजय) नेशनल उद्यान
- छत्तीसगढ़ के वन्यजीव अभ्यारण्य | छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व
उत्तर प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- दूदवा नेशनल पार्क
- चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार
बिहार के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- वाल्मिकी नेशनल पार्क
- विक्रमसिला गंगटिक डॉल्फिन सैंचुरी
- कंवर लेक बर्ड सैंचुरी
झारखंड के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- बेतला नेशनल पार्क
- हजारीबाग नेशनल पार्क
तेलंगाना के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क
- किन्नरसानी अभ्यारण्य
आध्र प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- कसरू ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क
- इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क
- मरूगवामी नेशनल पार्क
- श्री वेंकटेश्वरम नेशनल पार्क
- कावला नेशनल पार्क
- नागार्जुन सागर नेशनल पार्क
- नेलापत्तु पक्षी नेशनल पार्क
गोवा के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- सलीम अली बर्ड सैंचुरी
- नेत्रावली वन्यजीव पार्क
- चौरा राष्ट्रीय पार्क
- भगवान महावीर नेशनल पार्क
कर्नाटक के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- बांदीपुर नेशनल पार्क
- नागरहोल (राजीव गांधी) राष्ट्रीय उद्यान
- अंसी राष्ट्रीय पार्क
- बनेरघाटला नेशनल पार्क
- कुडूरमुख नेशनल पार्क
- तुंगभद्रा नेशनल पार्क
तमिलनाडु के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- गल्फ आफ मनार नेशनल पार्क
- इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) नेशनल पार्क
- प्लानी हिल्स नेशनल पार्क
- मुकुरूथी नेशनल पार्क
- गुनीडे नेशनल पार्क
केरल के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- साइलेंट वैली नेशनल पार्क
- पेरियार नेशनल पार्क
- मैथीकेतन नेशनल पार्क
- अन्नामुदाई नेशनल पार्क
- एर्नाकुलम नेशनल पार्क
ओडिशा के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- भीतरगनिका नेशनल पार्क
- सिंमली नेशनल पार्क
- नन्दनकानन नेशनल चिड़ीयाघर
- चिल्का झील अभयारण्य
पश्चिम बंगाल के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- सुन्दरवन नेशनल पार्क
- बुक्सा नेशनल पार्क
- जलधपारा नेशनल पार्क
- गोरूवारा नेशनल पार्क
- सिंघालिला नेशनल पार्क
- नियोरा वैली नेशनल पार्क
असम के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- मानस नेशनल पार्क
- काजीरंगा नेशनल पार्क
- नामेरी नेशनल पार्क
- राजीव गांधी ओरांग पार्क
- डिब्रूगढ़ शेखोवाल नेशनल पार्क
मणिपुर के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान
- सिरोई नेशनल पार्क
सिक्किम के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
त्रिपुरा के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क
अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- नामदफा नेशनल पार्क
मिजोरम के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- माउन्टेन नेशनल पार्क
- मुरलेन नेशनल पार्क
- फांगपुई नेशनल पार्क
- डाम्फा अभ्यारण्य
नागालैण्ड के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- इंटांग्की अभ्यारण्य, कोहीमा
मेघालय के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- बलफकरम नेशनल पार्क
- सीजू अभ्यारण्य
- नांगखिलेम अभ्यारण्य
- नोकरे
अण्डमान-निकोबार के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- सैडिल पीक नेशनल उद्यान
- महात्मा गाँधी मैरीन (वंदूर) नेशनल उद्यान
- फोसिल नेशनल पार्क
- कैंपबैल नेशनल पार्क
- गलेथा नेशनल पार्क
- माऊंट हैरिट नेशनल पार्क
- रानी झांसी मैरीन नेशनल पार्क