भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री | भारत रत्न पाने वाले प्रधानमंत्री

भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री, भारत रत्न पाने वाले प्रधानमंत्री

भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है। समय समय पर देश सेवा या किसी विशिष्ट काम के लिए योग्य व्यक्ति को भारत रत्न से नवाजा जाता हैं। अब तक भारत के कई प्रधानमंत्री को भी यह सम्मान मिल चुका है। लेकिन क्या आप जानते है कि वो प्रधानमंत्री कौन कौन से है? अगर नही जानते तो आइए देखते है भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री कौन कौन है।

भारत रत्न पाने वाले प्रधानमंत्री की सूची व विस्तृत जानकारी

जबाहर लाल नेहरू – 1955

भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू

भारत के प्रथम भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को 1955 की में भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी। जिस समय नेहरू को देश का सबसे बड़ा सम्मान देने की घोषणा की गई थी, उस समय वे यूरोप दौरे के तहत वियना में थे और ऑस्ट्रिया के चॉन्सलर जूलियस राब से भेंट कर रहे थे। यह सर्वविदित था कि तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद के संबंध अपने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से ठीक नहीं थे। दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद थे। इसके बावजूद प्रसाद ने नेहरू को भारत रत्न प्रदान करने की पूर्ण जिम्मेदारी स्वीकार की।

15 जुलाई, 1955 को इस बाबत प्रसाद ने कहा चूंकि यह कदम मैंने स्व-विवेक से, अपने प्रधानमंत्री की अनुशंसा के बगैर व उनसे किसी सलाह के बिना उठाया है, इसलिए एक बार कहा जा सकता है कि यह निर्णय अवैधानिक है, लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे इस फैसले का स्वागत पूरे उत्साह से किया जाएगा, और इस फैसले का वाकई स्वागत ही हुआ। 7 सितम्बर 1955 को विशेष रूप से निमंत्रित प्रतिष्ठित लोगों के बीच गरिमामय समारोह में नेहरू को भारत रत्न से विभूषित किया गया। उनके साथ ही दार्शनिक व गांधीवादी भगवानदास और जाने – माने इंजीनियर एम. विश्वेसरैया को भी भारत रत्न से विभूषित किया गया था।

लाल बहादुर शास्त्री – 1966 (मरणोपरांत)

भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और मृत्यु के पश्चात भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जिनके शासनकाल में 1965 का भारत पाक युद्ध शुरू हो गया। इससे तीन वर्ष पूर्व चीन का युद्ध भारत हार चुका था। शास्त्रीजी ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में नेहरू के मुकाबले राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से 1966 में मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।

इंदिरा गांधी – 1971

भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न प्राप्तकर्ता तीसरा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके कार्यकाल के दौरान एक निर्णायक युद्ध में पाकिस्तान को हरा कर बांग्लादेश निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसी उपलब्धि के लिए, मार्च 1972 में इन्दिरा गांधी को वर्ष 1971 का भारत रत्न देने की घोषणा की गई।

मोरार जी देसाई – 1991

भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई

मोरारजी देसाई भारत के स्वाधीनता सेनानी राजनेता और देश के चौथे प्रधानमंत्री थे। वह प्रथम प्रधानमंत्री थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बजाय अन्य दल से थे। देश के प्रति उनके उत्कृष्ट कामो के लिए 1991 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। देसाई जी ही एकमात्र ऐसे भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री और व्यक्ति हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न एवं पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया था।

राजीव गांधी – 1991 (मरणोपरांत)

भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री राजीव गांधी

आम चुनावों में सबसे अधिक बहुमत पाकर प्रधानमन्त्री बने राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 % रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। देश के प्रति उनका सेवाभाव और इन उपलब्धियों के कारण 1991 में मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया थ। इस प्रकार वे भारत के पांचवे भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री बने।

अटल बिहारी बाजपेयी – 2014

भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री, हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। अटल जी देश के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत के छठवाँ भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री बने। उन्हें 2014 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top