अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? देखे पूरी चुनावी प्रक्रिया को

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है | How is the US President elected?

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में चुनाव कैसे होता हैं? कैसे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव होता हैं? अगर आप भी जानना चाहते हैं अमेरिका के चुनावी प्रक्रिया को तो आइए देखते हैं इस मजेदार आर्टिकल को।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया

भारत के आम चुनाव से काफी अलग होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव। भारत में पार्टियां आम चुनाव में बहुमत हासिल करने की कोशिश करती हैं। बहुमत वाले दल या गठबंधन के सांसद अपना नेता चुनते हैं। चुना हुआ नेता प्रधानमंत्री बनता है। अमेरिका में ठीक इसके उलट है। यहां की दोनों प्रमुख पार्टियां रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन को लेकर भी जनता के बीच जाती हैं। दोनों पार्टियों में उम्मीदवार बनने की चाहत रखने वाले लोग हर स्टेट में प्राइमरी और कॉकस इलेक्शन में हिस्सा लेते हैं। प्राइमरी और कॉकस चुनाव में जो जीतता है वह दोनों पार्टियों की ओर से औपचारिक उम्मीदवार बनता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव कैसा होता है

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ के औपचारिक रूप से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद शुरू होती है। यहां द्वि-दलीय व्यवस्था है, भारत की तरह अमेरिका में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है। अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीतने वाले दोनों उम्मीदवार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ते हैं। दोनों प्रत्याशी देशभर में अपने एजेंडे के साथ एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। वोटिंग के छह हफ्ते पहले दोनों उम्मीदवारों के बीच टीवी पर राष्ट्रपति पद के लिए तीन बार बहस होती है। जो उम्मीदवार सभी राज्यों में सबसे ज्यादा वोट हासिल करता है वह राष्ट्रपति बनता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

इस आर्टिकल की प्रमुख बातें

राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया में लगभग दो साल लगते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारों को बुनियादी शर्तों को पूरा करना चाहिए। राजनीतिक दल राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के अपने चयन को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करते हैं। हर चार साल में, अमेरिकी नागरिक आम चुनाव के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए मतदान करते हैं। इलेक्टोरल कॉलेज तय करता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति कौन चुना जाएगा।

अमेरिका का राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति कौन बन सकता है?

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अमेरिका का नागरिक होना होता है। उम्र भी कम से कम 35 साल होनी चाहिए और 14 साल से वहां का निवासी होना चाहिए। 

अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में कॉकस क्या होता है?

कॉकस (एक तरह की स्थानीय बैठक) दो तरीके हैं जिनसे लोग राज्यों और राजनीतिक दलों को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुनने में मदद करते हैं। 

अमेरिकी चुनाव में इलेक्टोरल सिस्टम क्या है?

अमेरिका के चुनाव में इलेक्टोरल कॉलेज सिस्टम बेहद अहम है। यह 5 लोगों का समूह होता है जो 538 इलेक्टर्स को चुनता है। जिसे 270 इलेक्टर्स का समर्थन मिल जाता है, वह अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव

जानकारीसंयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति के तहत होता है जिसमें नागरिक गुप्त मतदान देकर यू॰एस॰ चुनावी कॉलेज के सदस्यों का चुनाव करते हैं। इस मतदान से निर्वाचित सभी सदस्य सीधा चुनाव करते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति को असल में कौन चुनता है?

संयुक्त राज्य अमेरिका में जिस उम्मीदवार को ज्यादा वोट मिलते हैं, उसकी जीत हो, यह तय नहीं होता। उम्मीदवार इलेक्टोरल कॉलेज के वोट को जीतने की कोशिश करते हैं। हर स्टेट को उसकी आबादी के आधार पर इलेक्टोरल कॉलेज मिलता है। इनकी कुल संख्या 538 होती है और जीतने वाले कैंडिडेट को 270 या ज्यादा वोट जीतने होते हैं। यानी कि जब लोग वोट डालते हैं तो वे देश का राष्ट्रपति नहीं अपनी स्टेट का प्रतिनिधि चुन रहे होते हैं।

अमेरिका में चुनाव कितने साल का होता है?

अमेरिकी राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)।

अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने दिनों का होता है? अमेरिकी राष्ट्रपति का पद कब तक रहता है?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रत्येक चार वर्षों में होता है। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्षों का होता है। साथ ही अमेरिका में एक व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं बन सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति कितनी बार चुना जा सकता है? अमेरिका का राष्ट्रपति कितनी बार निर्वाचित होता है?

1951 में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो वर्ष से अधिक राष्ट्रपति का कार्यभार सम्भाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?

किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 वर्ष वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो “प्राकृतिक रूप से जन्मे” अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top