पड़ोसी देशों की राजधानी कौन कौन से है?

भारत और उसके पड़ोसी देशों की राजधानी कौन कौन से है?

किसी भी देश की सरकार उंस देश की राजधानी से ही संचालित होती है। दुनियाभर में 200 से भी ज्यादा देश है और सब के अपने राजधानी हैं। कुछ के तो दो राजधानी भी हैं। तो कुछ ऐसे भी देश है जिनकी कोई राजधानी नही हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से देखते है भारत के पड़ोसी देशों की राजधानी कौन कौन से है?

राजधानी क्या है?

राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की केंद्र होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -ठिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है।

भारत और उसके पड़ोसी देशों की राजधानी कैसे और कब बना देखे पूरी जानकारी

पड़ोसी देशों की राजधानी कौन कौन से है?

1. भारत – नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करती है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्ली को राजधानी बनाया गया।

2. बंग्लादेश – ढाका

मुगल सल्तनत के दौरान यह सिर्फ प्रादेशिक राजधानी हुआ करती थी। भारत विभाजन के बाद 1947 में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा 1962 में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। आधुनिक ढाका देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है।

3. भूटान – थिम्पू

थिम्पू दुनिया का पांचवा सबसे ऊंचा राजधानी हैं। 1952 में राजधानी को पुनाखा से थिम्पू में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। फिर 1961 में, थिम्पू आधिकारिक रूप से भूटान की राजधानी बन गई। थिम्पू एक ऐसा राजधानी है जिसका अपना कोई हवाई अड्डा नही हैं।

4. नेपाल – काठमांडू

गोरखा के राजा पृथ्वी नारायण शाह ने 1768 में मल्ल गणराज्य का अन्त्य कर गोर्खाली नेपाल राज्य का स्थापना किया। गोर्खालीद्वारा कान्तिपुर नगर के विजय के साथ ही कान्तिपुर नगर वा काठमांडू गोर्खाली नेपाल का राजधानी बना तब से अबतक काठमांडू नेपाल की राजधानी है।

5. म्यांमार – नाएप्यीडॉ ( Naypyidaw )

नाएप्यीडॉ म्यान्मार की नयी राजधानी है। इससे पहले यांगून म्यांमार की राजधानी है। 6 नवम्बर 2005 को नाएप्यीडॉ को बर्मा की प्रशासनिक राजधानी घोषित किया गया। राजधानी का नाम 27 मार्च 2006 को म्यान्मार के सशस्त्र बल दिवस के दिन घोषित किया गया।

6. पाकिस्तान – इस्लामाबाद

1958 तक कराची पाकिस्तान की राजधानी रहा। 1958 में तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब ख़ान ने रावलपिंडी के पास इस स्थान का चयन किया और यहां नई नगर इस्लामाबाद के निर्माण करने का आदेश दिया। अस्थाई तौर पर राजधानी को रावलपिंडी स्थानांतरित किया गया और 1968 में राजधानी को इस्लामाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।

7. अफगानिस्तान – काबुल

1526 ई. में भारत विजय तक यह बाबर के साम्राज्य के प्रशासन का केंद्र बना रहा। 1776 ई. में तैमूरा शाह दुर्रानी ने इसे अफगानिस्तान की राजधानी बनाया तब से आजतक काबुल अफगानिस्तान की प्रसाशनिक राजधानी है।

8. चीन – बीजिंग

बीजिंग चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग 1949 में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग – अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय राजधानी है।

9. श्रीलंका – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी

श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी, जिसे श्री जयवर्धनपुर के नाम से भी जाना जाता है, श्रीलंका का प्रशासनीय केन्द्र है। वह वाणिज्यिक राजधानी कोलम्बो के पूर्वी इलाके में स्थित है जिस न्यू कैपिटल टेरेटरी (New Capital Territory) बोला जाता है। इससे पहले कोलंबो श्रीलंका की राजधानी थी।

मालदीव – माले

विश्व के सबसे ज्यादा घनी आबादी वाले शहर माले, मालदीव की राजधानी है। पारंपरिक रूप से यह प्राचीन मालदीव शाही राजवंश का राजद्वीप था। पहले यह किले व दीवारों से घिरा रहता था।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top