विश्व का सबसे बड़ा देश, क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े देशों की सूची
  • Post author:
  • Post last modified:January 9, 2022

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के सर्वाधिक बड़े देश

इस पूरी पृथ्वी का क्षेत्रफल 510.070 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। वहीं पानी और जमीन के हिस्से की बात करे तो पूरी दुनिया में करीब 148.94 मिलियन वर्ग किलोमीटर के हिस्से में पानी फैला हुआ है। जबकि 361.132 मिलियन वर्ग किलोमीटर पर भूमि है। अर्थात हमारी पृथ्वी में लगभग 70.8 % में पानी ही फैला हुआ है और सिर्फ 29.2 % में भूमि है। इसका मतलब की पृथ्वी पर भूमि की मात्रा बहुत कम है। हमारी पृथ्वी का जमानी भाग 250 अधिक अलग अलग देशों में बंटा हुआ है इसमें सबसे अधिक जमीनी हिस्सा रूस देश के पास है जबकि सबसे कम जमीन वेटिकन सिटी देश के पास है। तो आइए देखते हैं। की विश्व का सबसे बड़ा देश, क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े देश कौन कौन से हैं?

 

विश्व का सबसे बड़ा देश, क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े देशों की सूची

1. रूस ( विश्व का सबसे बड़ा देश)

रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है जो 17,125,191 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्रों में फैला हुआ हैं। यह दो महाद्वीपों यूरोप और एशिया के क्षेत्रों में फैला है और तीन महासागरों अटलांटिक, प्रशांत और आर्कटिक पर इसके तट हैं। इसके पश्चिम में बाल्टिक सागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर स्थित है। जबकि दक्षिण में इसका क्षेत्र कैस्पियन सागर तक फैला है। इसके अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगने वाला देशों में नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया शामिल हैं।

रूस में लगभग 100,000 नदियाँ हैं, इसमें कई झीलें भी हैं, रूस का लगभग एक प्रतिशत भूमि क्षेत्र संरक्षित है, जिसे ज़ापोवेदनिक के रूप में जाना जाता है। रूस की सबसे प्रसिद्ध पशु प्रजाति साइबेरियन बाघ है, जो दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली है। पूर्वी रूस के जंगलों में पाया जाता है। रूस की जनसंख्या 146.7 मिलियन है, और नौवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है, साथ ही यह यूरोप में सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मॉस्को इसकी राजधानी हैं जो यूरोप का सबसे बड़ा शहर है, जबकि सेंट पीटर्सबर्ग दूसरा सबसे बड़ा शहर और देश का सांस्कृतिक केंद्र है।

2. कनाडा

कनाडा एक विशाल देश है जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा, और उत्तरी अमेरिका के महाद्वीप में सबसे बड़ा देश है जिसकी कुल क्षेत्रफल कुल 9,984,670 वर्ग किलोमीटर हैं। जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलाण्टिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है। यहां की जलवायु व्यापक रूप से जगह-जगह बदलती है। पूरे कनाडा में औसत सर्दियों और गर्मियों में उच्च तापमान भिन्न होता है। गैर तटीय क्षेत्रों में लगभग आधे साल तक बर्फ से ढके रहते हैं, जबकि कुछ हिस्सों में यह साल भर बना रहता है।

3.अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश हैं, जो 50 राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र से मिलकर बना हैं। 9,826,675 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबियाई सागर में बिखरे हुएँ हैं।

अमेरिका के संयुक्त राज्य एक अत्यधिक विकसित देश है, नाममात्र, सकल घरेलू उत्पाद के माध्यम से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय-शक्ति समता के अनुसार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमेरिका में दुनिया में कुल संपत्ति का लगभग 40 % हिस्सा है। 30.5 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह चीन और भारत के बाद जनसंख्या के अनुसार तीसरा सबसे बड़ा देश हैं। इस देश की राजधानी वॉशिंगटन डी. सी हैं, और सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क हैं। इस देश का भूगोल, जलवायु और वन्यजीवन बेहद विविध हैं।

4. चीन

चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता 5000 वर्षों से अधिक भी पुरानी है। जो पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। विश्व का यह सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश, 9,596,961 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ रूस, कनाडा और अमेरिका के बाद विश्व का है चौथा सबसे बड़ा देश है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसकी सीमा से लगने वालो देशों में रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिब्बत, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान हैं।

इसके पूर्व में पीला सागर और पूर्वी चीन सागर से लगते जलोढ़ मैदान हैं। दक्षिण चीन सागर से लगता तटीय क्षेत्र पर्वतीय भूभाग वाला है और दक्षिण चीन क्षेत्र पहाड़ियों और टीलों से सघन है। पश्चिम में हिमालय पर्वत श्रृंखला है जो चीन की भारत, भूटान और नेपाल के साथ प्राकृतिक सीमा बनाती है।

चीन की जलवायु मुख्य रूप से शुष्क मौसम और अतिवर्षा मॉनसून के प्रभुत्व वाली है, जिसके कारण सर्दियों और गर्मियों के तापमान में अन्तर आता है। देश के विशाल भूभाग और जटिल स्थलाकृति के कारण चीन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों की जलवायु में बहुत परिवर्तन आता है। विश्व के सत्रह अत्यधिक विविध देशों में से एक, चीन विश्व के दो प्रमुख जैवक्षेत्रों में से एक, विवर्णआर्कटिक और हिन्दोमालय में निहित है। चीन की राजधानी बीजिंग सबसे बड़ा नगर शंघाई हैं।

5. ब्राजील

ब्राजील दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। जो 5° उत्तरी अक्षांश से 33° दक्षिणी अक्षांश एवँ 35° पश्चिमी देशान्तर से 74° पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। 8,515,767.049 वर्ग किमी के साथ ब्राजील विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश हैं। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा 7491 किलोमीटर की है। जो चिली और एक्वाडोर को छोड़ कर बाकी सभी दक्षिण अमेरिकी देशो के साथ भूमि-सीमा साझा करता है।

इसकी सीमा दक्षिण में उरुग्वे, दक्षिण-पश्चिम में अर्जेंटीना और पैराग्वे, पश्चिम में बोलीविया और पेरू, उत्तर-पश्चिम में कोलंबिया और उत्तर में वेनेजुएला, गुयाना सूरीनाम और फ्रांस ( फ्रेंच गुयाना के फ़्रान्सीसी विदेशी क्षेत्र) के साथ लगा हुआ है। इसमें फर्नांडो डी नोरोन्हा , रोकास एटोल, सेंट पीटर और पॉल रॉक्स , और हिँडेड और मार्टिम वाज़ जैसे कई महासागर द्वीपसमूह शामिल हैं।

अपने आकार, संरचना जलवायु और प्राकृतिक संसाधन के साथ ब्राजील भौगोलिक दृष्टि से बहुत विविध हैं। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राजील के बड़े क्षेत्र में विभिन्न पारिस्थितिक तंत्र शामिल जैसे की अमेज़न वर्षावन, जो दुनिया में सबसे बड़ी जैविक विविधता के लिये जाना जाता है।

क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 190 मिलियन है। ब्राजील के अधिकांश पूर्वी तटों की खोज मध्य अमेरिका के साथ अमेरिगो वाससक्की ने की। सन् 1500 के बाद यहाँ का विकास प्रारंभ हुआ। ब्राजील की अर्थव्यवस्था दुनिया में आठवें नंबर पर है। इसकी राजधानी ब्रासीलिया और सबसे बड़ा नगर साओ पाउलो हैं।

6. आस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया का 7,686,850 वर्ग किलोमीटर के साथ विश्व का छटवां सबसे बड़ा देश हैं। जो हिंद और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है, ऑस्ट्रेलिया एशिया से अराफुरा और तिमुर समुद्रों के कारण विभाजित है। ऑस्ट्रेलिया की तट रेखा 34,218 किलोमीटर है ( सभी अपतट द्वीपों को छोड़कर ) यंहा की कुल जनसंख्या 21,807,000 हैं आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा और सबसे बड़ा नगर  सिडनी हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा मूंगा चट्टान, उत्तरी पूर्वी तट से बहुत कम दुरी में स्थित है और 2,000 किलोमीटर से ज्यादा तक फैला हुआ है। माउंट अगस्टस को दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर का खम्भा, माना जाता है, जो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया का बड़ा भाग मरुस्थल है या अर्धशुष्क भूमि है जिसे सामन्यता पिछड़ा क्षेत्र कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया एक समतल महाद्वीप है , जिसकी मिट्टी सबसे पुरानी और कम उर्वरक है और सबसे सूखा आवासीय महाद्वीप है। सिर्फ महाद्वीप के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी किनारे की जलवायु समशीतोष्ण है।

7. भारत

विश्व की सबसे पुरानी सम्यताओं में से एक भारत, जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।

पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है। उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्यभूमि , लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है।

सीमाओं में स्थित देश उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान, भूटान और नेपाल उत्तर में, म्यांमार और बांग्लादेश पूर्व में, और श्रीलंका भारत से समुद्र के संकीर्ण नहर द्वारा अलग किया जाता है जो पाल्क स्ट्रेट और मनार की खाड़ी द्वारा निर्मित है। भूभाग मुख्य भूमि में चार क्षेत्र हैं जिसमे ग्रेट माउन्टेन जोन, गंगा और सिंधु का मैदान, रेगिस्तान क्षेत्र और दक्षिणी पेनिंसुला। 1 मार्च , 2011 की स्थिति के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,210,193,422 जिसमे 623.7 मिलियन पुरुष और 586.4 मिलियन महिला हैं।

क्षेत्रफल की दृष्टि से क्रमवार विश्व के सर्वाधिक बड़े देशों की पूरी सूची

क्र.देश (कंट्री)क्षेत्रफल ( वर्ग किमी. में)
1रूस17,125,191
2कनाडा9,985,000
3अमेरिका9,826,675
4चीन9,596,961
5ब्राजील8,514,877
6ऑस्ट्रेलिया7,741,220
7भारत3,287,263
8अर्जेंटीना2,780,400
9कजाकिस्तान2,724,900
10अल्जीरिया2,381,741
11कांगो2,344,858
12ग्रीनलैंड(डेनमार्क)2,166,086
13सऊदी अरब2,149,690
14मैक्सिको1,964,375
15इंडोनेशिया1,904,569
16सूडान1,861,484
17लीबिया1,759,540
18ईरान1,648,195
19मंगोलिया1,564,116
20पेरू1,285,216
21चाड1,284,000
22नाइजर1,267,000
23अंगोला1,246,700
24माली1,240,192
25दक्षिण अफ्रीका1,219,090
26कोलंबिया1,138,910
27इथियोपिया1,104,300
28बोलीविया1,098,581
29मॉरिटानिया1,030,700
30मिस्र1,001,450
31तंजानिया947,300
32नाइजीरिया923,768
33वेनेजुएला912,050
34नामीबिया824,292
35मोजाम्बिक799,380
36पाकिस्तान796,095
37तुर्की783,562
38चिली756,102
39जाम्बिया752,618
40बर्मा676,578
41अफगानिस्तान652,230
42दक्षिण सूडान644,329
43फ्रांस643,801
44सोमालिया637,657
45मध्य अफ्रीकी622,984
46यूक्रेन603,550
47मेडागास्कर587,041
48बोत्सवाना581,730
49केन्या580,367
50यमन527,968
51थाईलैंड513,120
52स्पेन505,370
53तुर्कमेनिस्तान488,100
54कैमरून475,440
55पापुआ न्यू गिनी462,840
56स्वीडन450,295
57उज्बेकिस्तान447,400
58मोरक्को446,550
59इराक438,317
60पैराग्वे406,752
61जिम्बाब्वे390,757
62जापान377,915
63जर्मनी357,022
64कांगो342,000
65फिनलैंड338,145
66वियतनाम331,210
67मलेशिया330,803
68नार्वे323,802
69कोत द इवोअर322,463
70पोलैंड312,685
71ओमान309,500
72इटली301,340
73फिलीपींस300,000
74बुर्किना फासो272,967
75न्यूज़ीलैंड270,467
76गैबान267,668
77पश्चिमी सहारा266,000
78इक्वेडोर256,369
79गिनी245,857
80यूनाइटेड किंगडम242,900
81युगांडा241,550
82घाना238,533
83रोमानिया238,391
84लाओस236,800
85गुयाना214,969
86बेलारूस207,600
87किर्गिजस्तान199,951
88सेनेगल196,722
89सीरिया185,180
90कंबोडिया181,035
91उरुग्वे181,034
92सूरीनाम163,820
93ट्यूनीशिया163,610
94बांग्लादेश147,570
95नेपाल147,181
96ताजकिस्तान143,100
97ग्रीस131,990
98निकारागुआ130,373
99उत्तर कोरिया120,538
100मलावी118,484
101इरीट्रिया117,600
102बेनिन112,622
103हौण्डुरस112,492
104लाइबेरिया111,369
105बुल्गारिया110,879
106क्यूबा109,884
107ग्वाटेमाला108,889
108आइसलैंड103,000
109दक्षिण कोरिया100,210
110हंगरी93,028
111पुर्तगाल92,090
112जॉर्डन89,342
113सर्बिया88,361
114अजरबैजान86,600
115आस्ट्रिया83,871
116संतुक्त अरब अमीरात83,600
117चेक गणराज्य78,865
118पनामा75,417
119सियरा लियोन71,740
120आयरलैंड70,273
121जॉर्जिया69,700
122श्रीलंका65,610
123लिथुआनिया65,300
124लातविया64,559
125स्वालबार्ड62,045
126टोगो56,785
127क्रोएशिया56,594
128बोस्निया और हर्जेगोविना51,197
129कोस्टा रिका51,100
130स्लोवाकिया49,035
131डॉमिनिक गणराज्य48,670
132एस्टोनिया45,228
133डेनमार्क43,094
134नीदरलैंड41,543
135स्विट्जरलैंड41,277
136भुटान38,394
137गिनी बिसाऊ36,125
138ताइवान35,980
139मॉलडोवा33,851
140बेल्जियम30,528
141लेसोथो30,355
142आर्मीनिया29,743
143अल्बानिया28,748
144इक्वेटोरियल गिनी28,051
145बुरण्डी27,830
146हैती27,750
147रवांडा26,338
148मैसेडोनिया25,713
149जिबूती23,200
150बेलीज22,966
151अल सल्वाडोर21,041
152इजराइल20,770
153स्लोवेनिया20,273
154फिजी18,274
155कुवैत17,818
156स्वाजीलैंड17,364
157पूर्वी तिमोर14,874
158बहामास13,880
159मॉन्टेनिग्रो13,812
160वानुआटू12,189
161मार्सल द्वीप11,854
162कतर11,586
163गाम्बिया11,295
164जमैका10,991
165कोसोवो10,887
166लेबनान10,400
167सायप्रस9,251
168ब्रूनेई5,765
169त्रिनिदाद एंव टोबैगो5,128
170दक्षिण जॉर्जिया और दक्षिण सैण्डविच द्वीपसमूह3,903
171सामोवा2,831
172लक्जमबर्ग2,586
173मॉरीशस2,040
174कोमोरोज1,862
175हाँगकाँग1,104
176सावो तोमे और प्रिंसिपी964
177किरिबाती811
178बहरीन760
179डोमिनिका751
180टोंगा747
181माइक्रोनेशिया702
182सिंगापुर697
183सेंट लूसिया616
184अंडोरा468
185पलाउ459
186सेशेल्स455
187एंटीगुआ और बारबूडा442.6
188बारबाडोस431
189सन्त विन्सेन्ट और ग्रेनाड़ाइन्स389
190ग्रेनेडा344
191माल्टा316
192मालदीव298
193संत कीटस और नेविस261
194लिकटेंस्टाइन160
195सान मारिनो61
196तुवालु26
197नाउरु21
198मोनाको2
199वैटिकन सिटी0.44

 

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Amit Yadav

दोस्तों नमस्कार ! हम कोशिश करते हैं कि आप जो चाह रहे है उसे बेहतर करने में अपनी क्षमता भर योगदान दे सके। प्रेणना लेने के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं हैं, जीवन के यह छोटे-छोटे सूत्र आपके सामने प्रस्तुत है...About Us || Contact Us