विश्व का प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय, दुनियाभर की 45 प्रमुख संगठन

विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय

दुनियाभर में कई ऐसे प्रमुख संगठन है जिनका नियंत्रण और उनके नीति नियम का असर पूरी दुनिया मे होता हैं। कुछ संगठनों के एक फैसले से दुनियाभर के लोगो पर सीधा असर पड़ता हैं। इन संगठनों में विश्व के सभी देशों के राष्ट्र प्रमुख या उनके मंत्रिमंडल से किसी एक सदस्य लगभग जुड़े हुए हैं। तो आइए देखें वो विश्व की वो प्रमुख संगठन कौन कौन से है और उनके मुख्यालय कंहा कंहा हैं?

विश्व का प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय, दुनियाभर की 40 प्रमुख संगठन

1. रेडक्रॉस – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

इस आर्टिकल की प्रमुख बातें

विश्व की प्रमुख संगठन में से एक रेडक्रॉस की स्थापना 9 फरवरी 1863 ई. में हेनरी ड्यूनेन्ट ने जेनेवा में की थी। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड की दूसरा सबसे बड़ा शहर जेनेवा में है । विश्व की इस प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन को अबतक 1917,1944, और 1963 ई. में  तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार मिला चुका है। रेडक्रास के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट का जन्मदिन के मौके पर प्रतिवर्ष 8 मई को रेडक्रॉस डे मनाया जाता हैं। इसके भीतर तीन अलग-अलग संगठन हैं जो कानूनी रूप से एक दूसरे से स्वतंत्र हैं, लेकिन आम बुनियादी सिद्धांतों, उद्देश्यों, प्रतीकों, विधियों में एकजुट हैं।

इस संगठन का मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाईंयों से राहत दिलाना है और युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद और चिकित्सा करना है। यह संस्था शांति और युद्ध के समय दुनियाभर के विभिन्न देशों की सरकार के बीच समन्वय का कार्य करती हैं। दुनिया मे होने वाली महामारी बीमारी जैसी प्राकृतिक आपदा में पीड़ितों की सहायता करती है। कुल मिलाकर इसका मुख्य कार्य मानव सेवा है।

2. इंटरपोल (INTERPOL) – लियॉन, फ्रांस

इंटरपोल अर्थात अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जो विश्व के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1923 में हुआ था, जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। विश्व के इस प्रमुख संगठन का मुख्यालय फ्रांस के लियॉन में है। दुनिया भर में 194 देशों में इसके सदस्य और सात क्षेत्रीय ब्यूरो हैं, इनरपोल दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संगठन है।

3. एशियाई विकास बैंक (ADB) – मेट्रो मनीला, फिलीपींस

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) या ADB एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। ये लगभग वर्ल्ड बैंक की तरह ही हैं, जो दुनियाभर में विश्व के प्रमुख संगठन में शामिल हैं। इसका मुख्यालय फिलीपींस के मेट्रो मनीला हैं। इसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास में और तेजी लाने के लिए की गयी थी। इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी, अब एडीबी के पास अब 68 सदस्य हैं जिसमे से 49 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं। इस बैंक में लगभग 2,400 कर्मचारी हैं, जो इसके 67 प्रतिनिधि देशों में से 55 देशों से हैं और आधे से भी अधिक कर्मचारी फिलीपीन्स के रहने वाले हैं।

इसमें अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। अब तक अध्यक्ष जापान से ही चुने जाते रहे हैं क्योंकि जापान बैंक के सर्वाधिक बड़े शेयरधारकों में से है। इस बैंक की इसलिए बनाया था क्योंकि जापानियों को ऐसा अनुभव हुआ कि एशिया से उनका आवश्यकता वर्ल्ड बैंक के द्वारा नहीं हो पा रहा है और इसलिए वह एक ऐसा बैंक स्थापित करना चाहते थे जिसमे जापान को संस्थागत लाभ प्राप्त हो। 1966 में एडीबी की स्थापना के बाद जापान ने बैंक में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर लिया हैं।

4. विश्व वन्य जीव संरक्षण कोष (WWF) – ग्लैंड, स्विट्ज़रलैंड

विश्व वन्यजीव सरंक्षण कोष या WWF एक अंतर्राष्ट्रीय गैरसरकारी संगठन है। जो विश्व की प्रमुख संगठनों में से एक हैं जिसकी स्थापना 1961 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के ग्लैंड शहर में स्थित है। ये वन्यजीव संरक्षण से सम्बंधित संगठन में विश्व का सबसे बड़ा और प्रमुख संगठन है। इस संगठन का लक्ष्य वन्यजीवन का संरक्षण करना तथा पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव को घटाना है। इसकी शुरुआत थाईलैंड द्वारा दुनिया के जंगली जीवों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मनाने के लिए प्रस्तावित किया गया था।

इस संगठन का उद्देश्य विश्व की जैव विविधता का संरक्षण करना, नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग को टिकाऊ बनाना, प्रदूषण और निरर्थक खपत में कमी को बढ़ावा देना, वन्य जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, वन्यजीवों के पारिस्थितिक, आनुवांशिक, वैज्ञानिक, सौंदर्य सहित विभिन्न प्रकार से अध्ययन अध्यापन को बढ़ावा देने को प्रेरित करना और विभिन्न जीवों और वनस्पतियों की प्रजातियों के अस्तित्व की रक्षा भी इसका उद्देश्य कहा जा सकता है।

5. नाटो (NATO) – ब्रुसेल्स, बेल्जियम

उत्तरी अटलाण्टिक सन्धि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) जिसे नाटो (NATO) के नाम से भी जाना जाता हैं। नाटो एक सैन्य गठबन्धन है, जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी। इसका मुख्यालय बेल्जियम के ब्रुसेल्स में है। नाटो विश्व का ऐसे प्रमुख सैन्य संगठन हैं जिसमे संगठन ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत सदस्य राज्य बाहरी हमले की स्थिति में सहयोग करने के लिए सहमत होंगे।

नाटो में वर्तमान में 30 देश सदस्य है। इसका उद्देश्य यूरोप पर आक्रमण के समय अवरोधक की भूमिका निभाना, सोवियत संघ के पश्चिम यूरोप में तथाकथित विस्तार को रोकना तथा युद्ध की स्थिति में लोगों को मानसिक रूप से तैयार करना, सैन्य तथा आर्थिक विकास के लिए अपने कार्यक्रमों द्वारा यूरोपीय राष्ट्रों के लिए सुरक्षा छत्र प्रदान करना और पश्चिम यूरोप के देशों को एक सूत्र में संगठित करना।

6. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय – हेग, नीदरलैंड

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 18 अप्रैल 1946 को संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र के साथ हुआ। इसका मुख्यालय नीदरलैंड के प्रमुख शहर हेग में है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के वर्तमान में 193 सदस्य देश हैं। न्यायालय के प्रशासन व्यय का भार संयुक्त राष्ट्र संघ पर है। न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 15 है। इस न्यायालय में महासभा द्वारा न्यायाधीश चुने जाते हैं। यह न्यायाधीश नौ वर्ष के लिए चुने जाते हैं तथा फिर से भी चुने जा सकते हैं। कोई भी दो न्यायाधीश एक ही राष्ट्र के नहीं हो सकते है और किसी न्यायाधीश की मौत पर उनकी जगह किसी समदेशी को दी जाती है।

7. यूनिसेफ – न्यूयॉर्क, अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष जिसे अंग्रेजी में यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेस फंड और सामान्य तौर पे यूनीसेफ के नाम से जाना जाता हैं। इसकी स्थापना 1946 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया था। यूनिसेफ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। इसके 120 से अधिक शहरों में कार्यालय हैं और 190 से अधिक स्थानों पर इसके कर्मचारी कार्यरत हैं।

यूनीसेफ विश्व का एक ऐसा प्रमुख संगठन है जो बच्चों का विकास, बुनियादी शिक्षा, लिंग के आधार पर समानता (इसमें लड़कियों की शिक्षा शामिल है), बच्चों का हिंसा से बचाव, शोषण, बाल श्रम के विरोध में, एचआईवी एड्स और बच्चों के अधिकारों के वैधानिक संघर्ष के लिए काम करता है। वर्तमान में यूनीसेफ फंड एकत्रित करने के लिए विश्व स्तरीय एथलीट और टीमों की सहायता लेता है। यूनीसेफ को 1965 में उसके बेहतर कार्य के लिए शान्ति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और 1989 में इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

8. सार्क (SAARC) – काठमाण्डु, नेपाल

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation) जिसे सामान्य तौर पे सार्क संगठन कहते हैं। सार्क विश्व के प्रमुख संगठनो में शामिल एक ऐसा संगठन हैं जो दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। इसकी स्थापना 8 दिसम्बर 1985 को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा मिलकर किया गया था फिर बाद में अप्रैल 2007 में सार्क के 14 वें शिखर सम्मेलन में अफ़गानिस्तान इसका आठवाँ सदस्य बना।

सार्क का मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में हैं। दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने लिए, क्षेत्र में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास में तेजी लाने के लिए, दक्षिण एशिया के देशों के बीच सामूहिक आत्म निर्भरता को बढ़ावा देना और मजबूती प्रदान करना, आर्थिक, सांस्कृतिक, तकनीकी, सामाजिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया था।

9. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) – नैरोबी, केन्या

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme) विश्व की एक प्रमुख व अतिमहत्वपूर्ण संगठन है। इसकी स्थापना जून 1972 में संयुक्त राष्ट्र मानव पर्यावरण सम्मेलन के परिणामस्वरूप की गई थी। संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का नियंत्रण करता है। यूनेप(UNEP) का मुख्यालय केन्या की राजधानी नैरोबी में स्थित है। इसके साथ ही इसके छः अन्य देशों में भी क्षेत्रीय कार्यालय हैं। जलवायु परिवर्तन, समुद्री और स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र का प्रबंधन, और हरित आर्थिक विकास, पर्यावरण विज्ञान को प्रकाशित और बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया था। साथ ही साथ राष्ट्रीय सरकारों को पर्यावरणीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करता है।

10. गैट (GATT) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

GATT (General Agreement on Tariffs and Trade) अर्थात गैट विश्व का एक ऐसा प्रमुख संगठन है जिसकी स्थापना अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के ढांचे में सुधार एवं क्रियाशील कार्यप्रणाली तैयार करने लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 30 अक्टूबर 1947 को जेनेवा में 23 देशों द्वारा हस्ताक्षरित कर 1 जनवरी, 1948 को लागू हुआ। गैट का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के प्रमुख शहर जेनेवा में हैं।

इस संगठन को मुख्य उद्देश्य था कि महत्वपूर्ण विनियमों को संरक्षित करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में बाधाओं को कम करने, कोटा, टैरिफ और सब्सिडी को कम करने के लिए एक कानूनी समझौता था। 1 जनवरी 1995 में 76 मौजूदा गैट सदस्य और यूरोपीय समुदाय विश्व व्यापार संगठन के संस्थापक सदस्य बने। विश्व व्यापार संगठन में कुल 164 सदस्य देश हैं।

11. विश्व व्यापार संगठन (WTO) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

विश्व व्यापार संगठन (world trade organization) विश्व का एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन हैं। जो दुनियाभर मे विश्व स्तरीय व्यपार के लिए नियम बनाता हैं। इसकी स्थापना 1995 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाए गए अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के ढांचे में सुधार एवं क्रियाशील कार्यप्रणाली तैयार करने लिए गैट संगठन (GATT) के स्थान पर लाने के लिए की गई थी। इसकी मुख्यालय स्विट्जरलैंड की जेनेवा शहर में हैं।

12. अमरीकी राज्यों का संगठन (OAS) – वाशिंगटन डी. सी., अमेरिका

अमेरिकी राज्यो का संगठन (organization of american states) विश्व का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। जिसे 30 अप्रैल 1948 को स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी में हैं। इस संगठन को बनाने का उद्देश्य था कि अमेरिका के भीतर अपने सदस्य राज्यों के बीच एकजुटता और सहयोग बना रहे। अभी इस संगठन में 35 सदस्य शामिल हैं।

13. अरब लीग (Arab League)– काहिरा, मिस्र

अरब लीग (Arab League) उत्तरी अफ्रीका, पूर्वोत्तर अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के अरब राज्यों का क्षेत्रीय संगठन है। विश्व के इस प्रमुख खाड़ी संगठन इसका 22 मार्च 1945 को छह सदस्यों के साथ गठन किया गया था, अरब लीग लीग का मुख्यालय मिस्र की राजधानी काहिरा में हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य था अरब देश के हितों को प्रोत्साहन देना, सदस्यों के मध्य या सदस्यों तथा किसी तीसरे पक्ष के बीच विवादों में मध्यस्थता करना, सीमा शुल्क, मुद्रा, कृषि, उद्योग, संचार, संस्कृति, राष्ट्रीयता, पासपोर्ट, वीजा, न्यायिक निर्णय एवं प्रत्यर्पण, सामाजिक कल्याण तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषयों में सहयोग स्थापित करना तथा सदस्य देशों के मध्य संबंधों को और अधिक-घनिष्ठ बनाना तथा उनकी राजनीतिक गतिविधियों में समन्वय स्थापित करना।

14. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) – पेरिस, फ्रांस

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organization for Economic Co operation and Development) 35 सदस्य देशों वाला विश्व की एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठन है, आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने लिए 1960 में इसकी स्थापना की गई थी। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन की मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में हैं। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो बेहतर जीवन के लिए बेहतर नीतियां बनाने के लिए काम करता है।

ये अंतर्राष्ट्रीय मानकों को स्थापित करने और सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों की एक श्रृंखला के समाधान खोजने पर काम करते हैं। आर्थिक प्रदर्शन में सुधार और नौकरियों के सृजन से लेकर मजबूत शिक्षा को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय कर चोरी से लड़ने के लिए, हम डेटा और विश्लेषण, अनुभवों के आदान-प्रदान, सर्वोत्तम अभ्यास साझा करने, और सार्वजनिक नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय मानक-सेटिंग पर सलाह के लिए एक बेहतरीन जगह हैं।

15. वर्ल्ड काउंसिल ऑफ़ चर्चेज (WCC) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

वर्ल्ड काउंसलिंग ऑफ चर्चेज जीसे सामान्य तौर पे wcc कहा जाता हैं। wcc विश्व का एक महत्वपूर्ण और प्रमुख संगठन हैं। जिसका उदय 1921 में अनेक ईसाई आन्दोलनों के एकजुट होने से हुआ। एकजुट होने वाले ईसाई आन्दोलनों में अंतरराष्ट्रीय मिशनरी परिषद, आस्था एवं व्यवस्था आंदोलन तथा जीवन एवं कार्य आन्दोलन प्रमुख थे। 1938 में विलियम टेम्पल के अधीन एक अस्थायी समिति का गठन किया गया डब्ल्यूसीसी का विधिवत् गठन 23 अगस्त, 1948 को एमस्टर्डम में हुआ। आज विश्व के 150 से अधिक देशों के लगभग 349 चर्चेज डब्ल्यूसीसी के सदस्य हैं।

16. यूरोपीय ऊर्जा आयोग (EEC) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

17. अफ़्रीकी आर्थिक आयोग (ECA) – आदिस-अबाबा

18. यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (european free trade association) 3 मई 1960 को उन यूरोपीय राज्यों के लिए एक वैकल्पिक व्यापार ब्लॉक के रूप में सेवा करने के लिए स्थापित किया गया था जो यूरोपीय संघ के मुख्य पूर्ववर्ती यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) में शामिल होने में असमर्थ या अनिच्छुक थे। इस संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के प्रमुख शहर जेनेवा में हैं। यह एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन और मुक्त व्यापार क्षेत्र है जिसमें चार यूरोपीय राज्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल है।

19. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (United Nations High Commissioner for Refugees) संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी हैं इसकी स्थापना 1950 में की गई थी। इसकी मुख्यालय स्विट्जरलैंड की दूसरा बड़े शहर जेनेवा में है। यह एक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी और एक वैश्विक संगठन है जो शरणार्थियों के जीवन बचाने, उसके अधिकारों की रक्षा करने और उनके लिये बेहतर भविष्य के निर्माण के प्रति समर्पित है। जिसका कार्य सरकार या संयुक्त राष्ट्र के निवेदन पर शरणार्थियों की रक्षा और उनके स्वैच्छिक प्रत्यावर्तन, स्थानीयएकीकरण या किसी तीसरे देश में पुनर्वास में उनकी सहायता करना है।

20. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) – वियना, ऑस्ट्रिया

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (International Atomic Energy Agency) एक स्वायत्त विश्व संस्था है, इसकी मुख्यालय ऑस्ट्रिया के वियना शहर में हैं। इसके दो क्षेत्रीय सुरक्षा कार्यालय भी हैं जो टोरंटो, कनाडा और टोक्यो, जापान में स्थित हैं। जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शान्तिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। यह परमाणु ऊर्जा के सैन्य उपयोग को किसी भी प्रकार रोकने में प्रयासरत रहती है।

आईएईए दुनिया भर में परमाणु प्रौद्योगिकी और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के लिए एक अंतर सरकारी मंच के रूप में कार्य करता है। आईएईए के कार्यक्रम परमाणु ऊर्जा , विज्ञान और प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण अनुप्रयोगों के विकास को प्रोत्साहित करते हैं, परमाणु प्रौद्योगिकी और परमाणु सामग्री के दुरुपयोग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा उपाय प्रदान करते हैं, और परमाणु सुरक्षा (विकिरण संरक्षण सहित) और परमाणु सुरक्षा मानकों और उनके कार्यान्वयन को बढ़ावा देते हैं।

21. पश्चिमी एशिया आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCWA) – बगदाद, इराक

पश्चिम एशिया के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (Economic and Social Commission for the West Asia) पश्चिम एशिया का एक प्रमुख संगठन हैं। इसका मुख्यालय इराक की राजधानी बगदाद में हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य आयोग की भूमिका क्षेत्रीय और उपक्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण के माध्यम से पश्चिमी एशिया के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।

22. संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मलेन (UNCTAD) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (united nations trade and development conference) की स्थापना 1964 में विश्व व्यापार में विकासशील राज्यों के हितों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अंतर सरकारी संगठन के रूप में की गई थी। इसका  मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के दूसरा सबसे बड़े शहर जेनेवा में हैं। इस संगठन के लक्ष्य हैं विकासशील देशों के व्यापार, निवेश और विकास के अवसरों को अधिकतम करना और समान आधार पर विश्व अर्थव्यवस्था में एकीकृत करने के उनके प्रयासों में उनकी सहायता करना हैं।

23. एमनेस्टी इंटरनेशनल – लंदन, यूनाइटेड किंगडम

एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) जिसे एमनेस्टी या अल भी कहा जाता है) विश्व का एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है जो मानवाधिकारों पर केंद्रित है, एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना 1961 में लंदन में वकील पीटर बेन्सन द्वारा द ऑब्जर्वर में लेख द फॉरगॉटन प्रिज़नर्स के प्रकाशन के बाद की गई थी। इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम  की राजधानी लंदन में है। दुनिया भर में इसके सात मिलियन से अधिक सदस्य और समर्थक हैं।

एमनेस्टी मानवाधिकारों के हनन की ओर ध्यान आकर्षित करती है और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानकों के अनुपालन के लिए अभियान चलाती है। यह उन सरकारों पर दबाव बनाने के लिए जनमत जुटाने के लिए काम करता है जहां दुर्व्यवहार होता है। एमनेस्टी मृत्युदंड को मानव अधिकारों का अंतिम, अपरिवर्तनीय इनकार मानता है। संगठन को 1977 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

24. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमिटी (IOC) – लुसाने, स्विट्जरलैंड

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) एक गैर-सरकारी खेल संगठन है। इसका गठन स्विस नागरिक संहिता (अनुच्छेद 60-79) के तहत एक संघ के रूप में किया गया है। 1894 में पियरे डी कौबर्टिन और डेमेट्रियोस विकेलस द्वारा स्थापित, यह आधुनिक (ग्रीष्म, शीतकालीन और युवा) ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण है।

इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में स्थित हैं। आईओसी राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसीएस) और दुनिया भर में “ओलंपिक आंदोलन” का शासी निकाय है, जो ओलंपिक खेलों में शामिल सभी संस्थाओं और व्यक्तियों के लिए आईओसी का कार्यकाल है। अक्टूबर 2021 तक, इसकी सदस्यता में 102 सक्रिय सदस्य, 44 मानद सदस्य और एक सम्मान सदस्य (हेनरी किसिंजर) शामिल हैं।

25. यूरोपीय कॉमन मार्केट (ECM) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

यूरोपीय आर्थिक समुदाय (European Economic Community) विश्व का एक प्रमुख संगठन हैं जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड की दूसरा बड़े शहर जेनेवा में हैं। इसे 1957 की रोम की संधि द्वारा बनाया गया था। एक क्षेत्रीय संगठन था जिसका उद्देश्य अपने सदस्य राज्यों के बीच आर्थिक एकीकरण लाना था। समुदाय का प्रारंभिक उद्देश्य अपने छह संस्थापक सदस्यों: बेल्जियम, फ्रांस, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी के बीच एक आम बाजार और सीमा शुल्क संघ सहित आर्थिक एकीकरण लाना था।

26. राष्ट्रमंडलीय राष्ट्राध्यक्ष सम्मलेन (CHOGM) – स्ट्रान्सबर्ग

राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक ( सीएचओजीएम ) एक द्विवार्षिक बैठक है। जहां राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्ष, जिनमें विभिन्न राष्ट्रमंडल देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतिगण शामिल हैं, आपसी हितों के मामलों पर चर्चा करने के लिए कई दिनों लिए एकत्रित होते हैं। हर दो साल में यह बैठक किसी सदस्य राज्य में आयोजित की जाती है। जिसकी अध्यक्षता उस देश के संबंधित प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति करते हैं, जो अगली बैठक तक राष्ट्रमंडल पदाध्यक्ष बने रहते है।

27. पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन (OPEC) – वियना, ऑस्ट्रिया

पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (Organization of the Petroleum Exporting Countries) पेट्रोलियम उत्पादक 14 देशों का संगठन है। 14 सितंबर 1960 को बगदाद में पहले पांच सदस्यों (ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला) द्वारा स्थापित, 1965 से इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में हैं। इस संगठन का उद्देश्य है कि अपने सदस्य देशों की पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय और एकीकरण करना और तेल बाजारों के स्थिरीकरण को सुनिश्चित करना है, ताकि उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम की एक कुशल, आर्थिक और नियमित आपूर्ति, उत्पादकों को एक स्थिर आय प्राप्त हो सके।

28. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) – पेरिस, फ्रांस

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organization for Economic Co operation and Development) विश्व की एक प्रमुख संगठन हैं। 35 सदस्य देशों वाला इस संगठन की स्थापना 1960 में आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने हेतु की गई थी। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में हैं। इसमें शामिल सदस्यों में उच्च आय वर्ग अर्थव्यवस्थाएं हैं, जिनकी मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) बहुत उच्च है, और विकसित देशों के रूप में माना जाता है। ओईसीडी एक आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र प्रेक्षक है।

ओईसीडी के मूलभूत उद्देश्यों में से एक उच्चतम संभव आर्थिक विकास और रोजगार और सदस्य देशों में जीवन स्तर में वृद्धि करना है, साथ ही यह वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर देता है, और इसका प्रमुख लक्ष्य विकासशील देशों को आर्थिक सहायता का समन्वय है। अपने निर्णयों को लागू करने की शक्ति की कमी के कारण, ओईसीडी अनिवार्य रूप से एक परामर्शदात्री सभा है, ओईसीडी को एक सलाहकार निकाय के रूप में एक महत्वपूर्ण प्रभाव माना जाता है।

29. यूरोपियन परमाणु ऊर्जा समुदाय (EURATON) – ब्रुसेल्स, बेल्जियम

यूरोपीय परमाणु ऊर्जा समुदाय (European Atomic Energy Community) यूरोप में परमाणु ऊर्जा के लिए एक विशेषज्ञ बाजार बनाने, परमाणु ऊर्जा विकसित करने और अधिशेष को गैर-अधिशेष को बेचकर अपने सदस्य देशों में वितरित करने के मूल उद्देश्य के साथ यूरेटम संधि द्वारा स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 25 मार्च 1957 को हुआ। यूरोपीय परमाणु ऊर्जा समुदाय का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है।

30. राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) – लंदन, यूनाइटेड किंगडम

राष्ट्रमण्डल देश, 54 स्वतंत्र राज्यों का एक संघ है जिसमे सारे राज्य ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। इसकी स्थापना 1931 में हुई थी, लेकिन इसका आधुनिक स्वरूप 1947 में भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्र होने के बाद निश्चित हुआ। राष्ट्रमंडल का मुख्यालय लंदन में स्थित है। राष्ट्रमंडल देशों का कोई संविधान या चार्टर नहीं है। इसके प्रमुखों की प्रत्येक दो वर्ष में एक बार बैठक होती है। इसका मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, साक्षरता, मानवाधिकार, बेहतर प्रशासन, मुक्त व्यापार और विश्व शांति को बढ़ावा देना है।

31. यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

यूरोपीय आर्थिक समुदाय (European Economic Community) 1957 की रोम की संधि द्वारा बनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य, जैसा कि इसकी प्रस्तावना में कहा गया है, शांति और स्वतंत्रता की रक्षा करना और यूरोप के लोगों के बीच एक करीबी संघ की नींव रखना था। इस उद्देश्य में शामिल हैं, एक सामान्य बाहरी टैरिफ के साथ एक सीमा शुल्क संघ की स्थापना  करना, मानकीकरण सहित कृषि, परिवहन और व्यापार के लिए सामान्य नीतियां, यूरोप के बाकी हिस्सों में ईईसी का विस्तार सीमा शुल्क संघ के लिए, संधि ने सीमा शुल्क में 10 % की कमी इत्यादि।

32. यूरोपीय संसद – लक्जमबर्ग

यूरोपीय संसद (European Parliament) यूरोपीय संघ की निर्वाचित संसदीय संस्था है। यूरोपीय संघ की परिषद और यूरोपीय आयोग के साथ यह यूरोपीय संघ के विधायी कार्य संभालती है। संसद में 751 सदस्य होते है जो कि दुनिया में भारत की संसद के बाद दूसरा सबसे बड़ा मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह 1979 से हर पाँच साल में सार्वभौमिक मताधिकार द्वारा चुनी जा रही है। यह आमतौर पर यूरोपीय आयोग के प्रस्ताव पर यूरोपीय कानून को अपनाता है।

33. यूरोपियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ESRO) – पेरिस, फ्रांस

यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( European Space Research Organization या ESRO ) विश्व का एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन हैं। इसकी स्थापना 1964 में हुई थी। इसरो का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में हैं। ESRO पहले से मौजूद अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थान, CERN पर आधारित था। जो विशेष रूप से वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए समर्पित है।

34. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मज़दूरों के अधिकारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (International Labour Organization) का गठन किया गया हैं। यह एक विश्व का प्रमुख संगठन है जो संयुक्त राष्ट्र में उपस्थित है, इसमें दुनिया भर के लगभग 187 देश सदस्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के प्रमुख शहर जेनेवा में हैं। इसका गठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिक मुद्दों को देखने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ, अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम बनाता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है। 1969 में इसे विश्व शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

35. एशिया और प्रशांत क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक आयोग – बैंकाक, थाईलैंड

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया और प्रशांत का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन हैं। इसे एशिया और सुदूर पूर्व में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ – साथ इस क्षेत्र और दुनिया के अन्य क्षेत्रों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। यह आयोग 53 सदस्य राज्यों और नौ सहयोगी सदस्यों से बना है, जो ज्यादातर एशिया और प्रशांत क्षेत्रों से हैं। इसका मुख्यालय थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में है।

36. अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) – आदिस, अबाबा

अफ्रीकी संघ 55 अफ्रीकी देशों का एक संघ है। यह संघ 2001 में स्थापित किया गया था। अफ्रीकी संघ ( एयू ) एक महाद्वीपीय संघ है। जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं। इस खण्ड की स्थापना 26 मई 2001 को अदीस अबाबा, इथियोपिया में हुई थी और 9 जुलाई 2002 को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया गया था। इसका मुख्यालय आदिस अबाबा में हैं। विश्व की इस प्रमुख अफ्रीकी अंतर्राष्ट्रीय संगठन, अफ्रीकी संघ के भीतर, शांति और सुरक्षा परिषद और पैन अफ्रीकी संसद जैसे आधिकारिक निकाय हैं।

37. यूनेस्को – पेरिस, फ्रांस

यूनेस्को (UNESCO)  जिसका पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) हैं। यूनेस्को विश्व का एक महत्वपूर्ण और प्रमुख संगठन हैं। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था। इसका मुख्यालय पेरिस में हैं। यूनेस्को के 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं। भारत 1946 से यूनेस्को का सदस्य देश है।

यूनेस्को मुख्यतः शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिये अपनी गतिविधियां संचालित करता है। वह साक्षरता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों को प्रायोजित करता है और वैश्विक धरोहर की इमारतों और पार्कों के संरक्षण में भी सहयोग करता है। यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है।

38. विश्व बैंक – वाशिंगटन डी. सी., अमेरिका

विश्व बैंक (world bank) [ मृत कड़ियाँ विशिष्ट संस्था है। विश्व बैंक दुनिया का एक महत्वपूर्ण और प्रमुख संगठन हैं। इसकी स्थापना 1944 में हुआ था। विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी सी में हैं। वर्तमान में विश्व बैंक में 189 देश सदस्य हैं। विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक अहम संस्था है और यह कई संस्थाओं का समूह है । इसीलिये इसे विश्व बैंक समूह (World Bank Group) भी कहा जाता है। विश्व बैंक का सदस्य बनने के लिये किसी भी देश को पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का सदस्य बनना ज़रूरी होता।

इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है। विश्व बैंक समूह पाँच अन्तर राष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है जो सदश्य देशों को वित्त और वित्तीय सलाह देता है। विश्व बैंक नीति सुधार कार्यक्रमों और परियोजनाओं के लिये ऋण देता है। विश्व बैंक केवल विकासशील देशों को ऋण देता है।

40. संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) – रोम, इटली

खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) विश्व की एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन सम्बन्धी शोध विषय का अध्ययन करता है। इसका मुख्यालय इटली की राजधानी रोम में है। इस संगठन की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को क्यूबेक नगर, कनाडा में हुई थी । 1951 में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानान्तरित किया गया। वर्तमान में 191 राष्ट्र इसके सदस्य हैं।

यह संगठन खाद्य एवं कृषि सम्बन्धी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है । इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। इसकी बैठक द्विवार्षिक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है।

41. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

विश्व स्वास्थ्य संगठन(World Health Organization) संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। विश्व की इस प्रमुख संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के प्रमुख शहर जेनेवा में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के सभी देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य सम्बन्धी समज विकसित कराने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं।

42. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) न्यूयॉर्क, अमेरिका

विश्व संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) विश्व के प्रमुख संगठन है। जिसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हैं। इसका गठन 24 अक्तूबर 1945 को किया गया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना। परिषद को अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का अधिकार भी है। ऐसे किसी निर्णय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव कहा जाता है।

43. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (international cricket council) की स्थापना 15 जून 1909 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इम्पीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गयी थी। विश्व के इस प्रमुख संगठन का मुख्यालय दुबई में हैं। 104 सदस्य वाले यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व भर में क्रिकेट की प्रतियोगिताओं की नियन्त्रक तथा नियामक संस्था है।

44. फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) – ज्युरिक, स्विट्जरलैंड

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (Federation Internationale de Football Association) विश्व की एक प्रमुख संगठन हैं, जिसे आमतौर पर फीफा के नाम से जाना जाता है, इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड की ज्युरिक शहर में हैं। जिसकी स्थापना 21 मई 1904 को पेरिस में हुआ था। फीफा फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है।

45. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) – वॉशिंगटन डी सी, अमेरिका

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (International Finance Corporation) वर्ल्ड बैंक ग्रुप का सदस्य है और इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में वाशिंगटन डीसी. में है।  इसकीस्थापना 20 जुलाई 1956 किया गया था। इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो कम विकसित देशों में निजी क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश, सलाहकार और परिसंपत्ति-प्रबंधन सेवाएं प्रदान करता है।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top