रूस यूक्रेन युद्ध कब खत्म होगा | कब तक चलेगा यूक्रेन रूस की लड़ाई
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को 15 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अभी भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। न ही इस लड़ाई से रूस पीछे हट रहा है और न ही यूक्रेन के जज्बे कम हो रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे रूस यूक्रेन युद्ध खत्म होगा। तो चलिए देखते है विस्तार से।
रूस यूक्रेन युद्ध
युद्ध के शुरुआत से ही रूस अपने पड़ोसी देश पर काफी हमलावर है। लेकिन यूक्रेन भी पश्चिमी देशों की मदद से इस युद्ध में रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग कम होने के बजाए और भी बढ़ती जा रही है, जिससे नुकसान ना सिर्फ यूक्रेन को बल्कि रूस के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों को भी हो रहा है।
- इसे भी देखे : विश्व के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुआ?
रूस यूक्रेन युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई थी और इससे एक दिन पहले यानी 23 फरवरी को यूक्रेन के लगभग सभी इलाकों पर वहां की सरकार का नियंत्रण था। पिछले डेढ़ साल में ये युद्ध इस हालत में पहुँच चुका है। कि अब दुनिया के ज्यादातर मुल्क यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस लड़ाई का अंत हो जाए। आपको बता दें कि रूस ने लड़ाई के अंत की ओर इशारा किया है। उसने कहा है कि अगर पश्चिमी देश चाहें तो कुछ शर्तों के साथ इस लड़ाई का अंत किया जा सकता है।
कैसे होगा युद्ध खत्म?
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को 15 महीने से ज्यादा समय हो चुका है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया तो वहीं यूक्रेन सेना ने भी कड़ा पलटवार किया है। रूस यूक्रेन युद्ध में अब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूस अब परमाणु मिसाइलों के इस्तेमाल की तैयारी में है।
यूक्रेन के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जंग के मैदान में ऐसी पूर्व सोवियत मिसाइलें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल परमाणु हमलों के लिए किया जाता है। इन विशेषज्ञों ने इन मिसाइलों के टुकड़े भी मीडिया को दिखाए। जानकारों का कहना है कि यदि परमाणु हमला हुआ तो चंद घंटों में लाखों लोग मारे जाएंगे और इस तरह युद्ध भी खत्म हो जाएगा। अगर इसके बाद भी युद्ध खत्म नही हुआ तो ये तीसरा विश्व युद्ध में बदल जायेगा और पूरी दुनिया का नाश हो जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने 2023 में यूक्रेन युद्ध खत्म होने की प्रबल उम्मीद जताई है। गुतारेस ने कहा कि उन्हें निकट भविष्य में यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता की कोई संभावना नजर नहीं आती है, बल्कि पहले से ही बढ़ रहे सैन्य संघर्ष के जारी रहने की आशंका है।