विश्व के 7 महाद्वीप, जिनके महत्वपूर्ण अनसुनी और दिलचस्प बातें

विश्व के 7 महाद्वीप, जिनके महत्वपूर्ण अनसुनी और दिलचस्प बातें

महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। तो आइए देखते ही विश्व के 7 महाद्वीप, जिनके महत्वपूर्ण अनसुनी और दिलचस्प बातें।

विश्व के 7 महाद्वीप

  1. एशिया (Asia)
  2. अफ्रीका (Africa)
  3. उत्तरी अमेरिका (North America)
  4. दक्षिणी अमेरिका (South America)
  5. अंटार्कटिका (Antarctica)
  6. यूरोप (Europe)
  7. ऑस्ट्रेलिया (Australia)

विश्व के 7 महाद्वीप, जिनके महत्वपूर्ण अनसुनी और दिलचस्प बातें।

विश्व के 7 महाद्वीप, जिनके महत्वपूर्ण अनसुनी और दिलचस्प बातें

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

  • एशिया विश्व के 7 महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है।
  • विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं।
  • एशिया विश्व के 7 महाद्वीपों में क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है।
  • एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही अवस्थित है।
  • पूरब में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर अवस्थित हैं।
  • उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है।
  • विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।
  • माउंट एवरेस्ट एशिया के साथ साथ विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।
  • विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर रहता है।
  • विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार इसी महाद्वीप पर है। जो मध्य एशिया में 2 लाख वर्गकिलोमीटर में विस्तृत है।
  • विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार एशिया में ही है। पामीर के पठार को विश्व की छत कहा जाता है।
  • लाल सागर व स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती हैं।
  • एशिया महाद्वीप के तीन प्रायद्वीप हैं– अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडोचीन का प्रायद्वीप। विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब का प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है।
  • एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
  • एशिया के सबसे बड़ा देश – चीन
  • सबसे छोटा देश – मालदीव
  • एशिया के सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
  • सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर
  • एशिया के सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट (8850 मी.)

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)

  • अफ्रीका विश्व के 7 महाद्वीपों में दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं।
  • इसके पूरब में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर अवस्थित है।
  • जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप से अलग करती है। यह पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है।
  • अफ्रीका विश्व के 7 महाद्वीपों में ऐसा महाद्वीप है, जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क, मकर, विषुवत) गुजरती हैं।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप पर बहती है। जो विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्यसागर में गिरती है।
  • विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।
  • यहाँ के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं है।
  • अफ्रीका का 1/3 भाग मरुस्थल है।
  • यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
  • हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।
  • अफ्रीका का सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
  • सबसे छोटा देश – मेओटी
  • अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – किलिमंजारो (5895 मी.)
  • सबसे बड़ी झील – विक्टोरिया
  • विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले इसी महाद्वीप पर स्थित है।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
  • सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी – जायरे (कांगो) है। कांगो नदी विषुवत रेखा को दो जगह काटती है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America continent)

  • उत्तरी अमेरिका विश्व के 7 महाद्वीपों में तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • जिसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किमी. हैं।
  • उत्तरी अमेरिक की खोज 1492 ई. में कोलम्बस द्वारा की गई थी जिसकी वजह से इसे नई दुनिया ( New World ) कहा जाता हैं।
  • उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरेबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश हैं।
  • इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा।
  • पनामा नहर उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती हैं, जिसके कारण अन्ध और प्रशांत महासागरों के बीच जहाज़ों का यातायात सुगम हो गया हैं।
  • उत्तरी अमेरिका का उच्चतम शिखर माउंट मैकिन्ले (6194 मी.) अलास्का में हैं।
  • इस महाद्वीप में रेड इन्डियन और नीग्रो नामक प्रमुख जनजातियाँ निवास करती हैं।
  • उत्तरी अमेरिका का मैक्सिको विश्व में सार्वधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर मैक्सिको सिटी हैं।
  • विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह न्यूयार्क (New York) हैं।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप (South America continent)

 

  • विश्व के 7 महाद्वीपों में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप में, वेनेजुएला में कैरो नदी पर स्थित एंजिल नामक झरना विश्व का सबसे ऊँचा झरना हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस डेल सलाडो (6868 मी.) एण्डीज पर्वतमाला में स्थित हैं।
  • इस महाद्वीप का ब्राजील देश विश्व में सार्वधिक कॉफ़ी उत्पादित करने वाला देश हैं। और ब्राजील विश्व में सार्वधिक सोयाबीन उत्पादक देश हैं। इसका दूसरा स्थान हैं।
  • दक्षिण अमेरिका के वनों से रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा आदि वस्तुएँ प्राप्त होती हैं।

 

  • दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को पम्पास कहते हैं। पम्पास को अर्जेन्टीना का हृदय कहते हैं।
  • ब्राजील का सान्टोस बंदरगाह कॉफ़ी बंदरगाह के नाम से जाना जाता हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका का सार्वधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू हैं।
  • चुकीकामाता ताँबा खान दक्षिण अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3000 मी. की ऊँचाई पर हैं।
  • एण्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी एकांकागुआ (6960 मी. उंचाई) हैं।
  • एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका में सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे हैं।

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica continent)

  • विश्व के 7 महाद्वीपों में से एक अंटार्कटिका की 98% भाग बर्फ से ढकी हुई है जिसको बर्फ शीट कहते हैं। बर्फ शीट की औसत मोटाई 2-5 कि.मी है।
  • इस महाद्वीप पर कोई तटीय मैदान नहीं है और केवल 2% हिस्सा गर्मियों में बर्फ मुक्त हो जाता है।
  • अंटार्कटिका की पामर प्रायद्वीप जो कुछ हद तक बर्फ मुक्त है।
  • विश्व के 7 महाद्वीपों में इसे ‘गतिशील या सक्रिय महाद्वीप’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि अंटार्कटिका का आकार मौसम के परिवर्तन के साथ बदलता है।
  • विदा अंटार्कटिका की खारे पानी का झील है जो 19 मीटर मोटी बर्फ से ढकी हुई है। इसकी लवणता मृत सागर के बराबर है।
  • रानी मौड रेंज महाद्वीप को भागों में विभाजित करती है। यहाँ व्यापक कोयला भंडार शामिल हैं।
  • माउंट विंसन मासिफ अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है।
  • माउंट एरेबस अंटार्कटिका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • यहाँ 22 मार्च से 23 सितंबर तक सूर्योदय नहीं होता है और यह 24 सितंबर और 21 मार्च के बीच यहाँ सूर्यास्त नहीं होता है।
  • लाइकेन और मोस यहाँ की मुख्य वनस्पति हैं।
  • पेंगुइन जो प्रसिद्ध उड़ानहीन पक्षी है इसी महाद्वीप पर पायी जाती है।

यूरोप महाद्वीप (urope continent)

  • यूराल और काकेशश पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है।
  • विश्व के 7 महाद्वीपों में से एक यूरोप महाद्वीप में 46 देश है।
  • यह विश्व का सबसे नगरीकृत महाद्वीप है।
  • यूरोप को प्रायद्वीपो का प्रायद्वीप भी कहा जाता है।
  • विश्व के 7 महाद्वीपों में यूरोप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोडकर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है।
  • यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर एवं काला सागर तथा पश्चिम में अंध महासागर से घिरा है।
  • यूरोप का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5642 मीटर) रूस में स्थित है।
  • इसकी सबसे ऊँची छोटी माउंट ब्लैक फ्रांस में है।
  • यूरोप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा नदी (3687 किमी ) है। इसे डॉन नदी में मिला दिया गया है। इससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज महाद्वीप के भीतरी भागो में जाने लगे है।
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लन्दन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस है जो सीन नदी के तट पर बसा है। यह विश्व का सुंदर नगर माना जाता है इसे फैशन की नगरी भी माना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ( Australia continent )

 

  • ऑस्ट्रेलिया शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ऑस्ट्रलिज़ (Australis) से हुई है, जिसका अर्थ है, दक्षिणी (Southern)।
  • विश्व के 7 महाद्वीपों में ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा स्थान है, जो एक साथ एक महाद्वीप, द्वीप और राष्ट्र है।
  • ऑस्ट्रेलिया विश्व के सबसे छोटा महाद्वीप है और सबसे बड़ा द्वीप है।
  • ऑस्ट्रेलिया का दो तिहाई हिस्सा पठारी है, जिसे वेस्टर्न पठार कहा जाता है।
  • यहाँ अत्यंत कम वर्षा होती है।
  • ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी हिस्सा केप यार्क से तस्मानिया द्वीप तक उच्च भूमि की श्रृंखला से ढका है, जो ग्रेट डिविज़निंग रेंज के नाम से जाना जाता है।

 

  • ऑस्ट्रेलिया के मूल-निवासी अंग्रेजों के आने के लगभग 65,000 वर्ष पहले से यहाँ निवास कर रहे थे।
  • 26 जनवरी 1788 को अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया। आज भी यह दिन ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिन (Australia’s National Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • ब्रिटिश यात्री मैथ्यू फ्लिंडर्स (Matthew Flinders) ने 1804 में इस महाद्वीप के लिए Terra Australia नाम प्रस्तावित किया था, जो कालांतर में वर्तमान में प्रयुक्त नाम Australia बना।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top