विश्व के प्रमुख संगठन कौन कौन से है यूनाइटेड नेशन की पूरी जानकारी

दोस्तो नमस्कार, आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि दुनिया भर में विश्व के प्रमुख संगठन कौन कौन से है क्या है। तो चलिए देखते हैं कुछ प्रमुख संगठनों को।

विश्व के प्रमुख संगठन

  • विश्व व्यापार संगठन (WTO- World Trade Organisation)-विश्व में व्यापार का बाधाओ को दूर करने के लिए स्थापित यह संगठन है जनवरी 1995 में अस्तित्व में आया मुख्यालय जिनेवा में,
  • इंटरपोल (INTERPOL- International Criminal Police Organisation)– यह अतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन यह संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद सदस्य देशों के लिहाज से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अतःसरकारी संगठन है। मुख्यालय लियोन (फ्रांस)
  • नाटो (NATO-North Atlantic Treaty Organisation)– 1949 में स्थापित यह सं.रा, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का सैन्य संगठन है. मुख्यालय- ब्रुसेल्स, बेल्जियम,
  • राष्ट्रमंडल (Commonwealth of Nations)– ग्रेट ब्रिटेन तथा पूर्व उपनिवेशों का संगठन, मुख्यालय लंदन,
  • गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM- Non-Aligned Movement) – यह विश्व में सैन्य गुटबंदी को अस्वीकार करने वाले देशों का संगठन है. गुटनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर पं. जवाहरलाल नेहरू, यूगोस्लाविया के टीटो और मिस्त्र के नासर ने इसमें अपना विश्वास प्रकट करते हुए यह आंदोलन स्थापित किया था. इसका प्रमुख उद्देश्य शाति, निशस्त्रीकरण, विकास स्वतंत्रता और गरीबी व अशिक्षा का उन्मूलन है,
  • सार्क (SAARC- South Asiar Association for Regional Cooperation)– इसके 8 सदस्य देश हैं- भारत, मालदीव, पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल एवं अफगानिस्तान. मुख्यालय- काठमांडू, नेपाल.
इसे भी पढ़े :भारत के राजनीतिक दल कौन कौन से हैं, भारत के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल
  • जी-8 (Group of 8)– प्रमुख औद्योगिक देशों का समूह है. इसकी स्थापना 1975 में हुई थी. कनाडा, फ्रांस, जर्मनी,इटली, जापान, यू.के., सं.रा. अमेरिका, रूस इसके सदस्य हैं.
  • ओपेक (OPEC-Organisation of Petroleum Exporting Countries)– 1960 में स्थापित तेल निर्यातक देशों का संगठन, मुख्यालय- वियना, आस्ट्रिया.
  • आसियान (ASEAN- Association of South-East Asian Nations)– इंडोनेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर, थाईलैण्ड, बर्मा आदि इसके सदस्य हैं. इसका उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशिया में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है. मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है.
  • ब्रिक्स (BRICS- Brazil, Russia, India, China, South Africa)– विकासशील देशों का संगठन सदस्य देश- ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं द.अफ्रीका
  •  न्यू डेवेलपमेंट बैंक – स्थापना 2015, मुख्यालय शंघाई. ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित, प्रथम अध्यक्ष के.वी.कामथ (भारत)
  • एशियाई बैंक – स्थापना 1966, मुख्यालय मनीला

संयुक्तराष्ट्र संघ (United Nations)


          24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ विधिवत्अस्तित्व में आ गया. प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवसमनाया जाता है. इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है.संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकारिक भाषाएं- अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी,रूसी, अरबी, स्पेनिश (कुल 6), अंग्रेजी तथा फ्रेंच इसकी।कार्यकारी भाषाएं है.

इसे भी पढ़े :tax क्या है, tax क्यों लगाया जाता हैं, incom tax क्या है, sales tax क्या हैं, goods क्या है,

  • संयुक्त राष्ट्र का ध्वज– हल्की नीली पृष्ठभूमि पर ऊपर से खुली दो जैतून की वक्राकार शाखाओं के बीच स्थित विश्व का मानचित्र

संयुक्तराष्ट्र संघ के प्रमुख अंग

  1. महासभा (General Assembly)– संघ के सभी सदस्य देश सम्मिलित.
  2. सुरक्षा परिषद् (Security Council)– इसमें कल पंद्रह सदस्य देश हैं जिसमें वीटो अधिकार प्राप्त पांच स्थायी सदस्य- अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस तथा रूस हैं. शेष अस्थायी सदस्य हैं.
  3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSoC- Economic and Social Council)– इसका कार्य सामाजिक आर्थिक कार्यों में समन्वय स्थापित करना.
  4. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (The International Court of Justice)– मुख्यालय- हेग, 15 सदस्य, अब तक एकमात्र भारतीय अध्यक्ष हुए हैं- नगेन्द्र,
  5. न्यास परिषद (The Trusteeship Council )– द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत जो राष्ट्र पर्ण रूप से स्वशासन की स्थिति में नहीं आ पाये हैं, वे संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यास परिषद् के अंतर्गत रखे गए उन्हें न्यास क्षेत्र कहा गया.
  6. सचिवालय (The Secretariat) – संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बॉन की मून (द.कोरिया) हैं.

इसे भी पढ़े :सभी देशो की राजधानी, दुनिया के प्रमुख शहर , नदियों के किनारे बसे शहर, अंतर्राष्ट्रीय दिवस लिस्ट

संयुक्त राष्ट्र संघ के विशिष्ट अभिकरण

  1. यूनेस्को UNESCO– (संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान तथा सांस्कृतिक संगठन) स्थापना- 1946, मुख्यालय- पेरिस.
  2. विश्व बैंक(World Bank or IBRD- International Bank for Reconstruction and Development)-स्थापना 1944, मुख्यालय- वाशिंगटन,
  3. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF- International Monetary Fund)– स्थापना 1945, मुख्यालय- वाशिंगटन,
  4. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO- International Labour Organisation)– स्थापना 1919, मुख्यालय- जेनेवा, कार्य- श्रमिकों की कार्यावस्था एवं जीवन स्तर में सुधार हेतु संहिता का निर्माण.
  5. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO-Food and Agricultural Organisation)– स्थापना 1943, मुख्यालय- रोम, उद्देश्य- विश्व में खाद्यान्नों की आपूर्ति को सुधारना.
  6. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO- World Health Organisation)– स्थापना 1948, मुख्यालय- जेनेवा, उद्देश्य- संपूर्ण विश्व के लोगों को स्वास्थ्य का उत्तम स्तर (प्रदान) प्राप्त कराना.
  7. यूनिसेफ (United Nations Children’s Fund (UNICEF)-स्थापना 1946, मुख्यालय- न्यूयार्क, उद्देश्य- शिशुओं का कल्याण,

इसे भी पढ़े :भारतीय संविधान की अनुच्छेद और भाग की पूरी जानकारी,

विविध अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं

  1. . एमनेस्टी इंटरनेशनल- मानवाधिकार संगठन, लंदन ।
  2.  रेड क्रॉस- हेनरी ड्यनांट ने शुरू किया था, मुख्यालय- जिनेवा,
  3. फ्लोरेंस नाइटेंगल को नर्सिंग सेवा के लिए जाना जाता है.
  4. ब्वॉयस स्काउट- बेडेन पावेल द्वारा आरंभ ।

दोस्तों आपको विश्व के प्रमुख संगठन कौन कौन से है यूनाइटेड नेशन की पूरी जानकारी।कैसा लगा हमें कमेंट कर के बताये और सोशल मिडिया में अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top