राष्ट्रीय पर्व क्या है | राष्ट्रीय त्यौहार क्या है | भारत का राष्ट्रीय त्यौहार
  • Post author:
  • Post last modified:March 1, 2022

राष्ट्रीय पर्व क्या है

दुनियाभर में लगभग सभी राष्ट्रों के कुछ राष्ट्रीय पर्व होते हैं जिन्हें वहाँ के सभी निवासी अत्यंत हर्षोल्लास से मनाते हैं तथा जो किसी न किसी विशेष ऐतिहासिक संदर्भ से जुड़े होते हैं। भारत के भी कई राष्ट्रीय पर्व है। जिन्हें बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते है कि भारत के राष्ट्रीय पर्व कौन कौन से हैं तो आइए देखते है। कि राष्ट्रीय पर्व क्या है? राष्ट्रीय त्यौहार क्या है? भारत का राष्ट्रीय त्यौहार।

पर्वो का महत्त्व

पर्वो का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। इनसे न केवल हमारे जीवन की नीरसता दूर होती है बल्कि जीवन में नव उल्लास, नव स्फूर्ति, नव-चेतना तथा नव संदेश एवं प्रेरणा भी प्राप्त होती है। समय-समय पर आने वाले पर्व हमें अपनी संस्कृति, इतिहास तथा सामाजिक परंपराओं से जोड़े रखते हैं। इसलिए त्यौहारों का हमारे जीवन पर बहुत अधिक महत्व हैं।

राष्ट्रीय पर्व क्या है ? पर्व कितने प्रकार के होते है?

पर्व अनेक प्रकार के होते हैं जिनमें धार्मिक, क्षेत्रीय, स्थानीय पर्व होते हैं। धार्मिक पर्वो का संबंध किसी कार्य विशेष से जुड़ा होता है। होली, दीपावली, दशहरा, ईद, क्रिसमस, इसी प्रकार के त्यौहार हैं वैसाखी, पोंगल, ओणम आदि क्षेत्रीय पर्व हैं। इनके अलावा कुछ पर्व स्थानीय भी होते हैं। इनसे अलग कुछ पर्व ऐसे भी होते हैं जिनका संबंध संपूर्ण राष्ट्र की ऐतिहासिक परंपराओं से होता है। ऐसे पर्वो को राष्ट्रीय पर्व कहते है। जो पूरे देश मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।

राष्ट्रीय पर्वो का महत्त्व

राष्ट्रीय पर्व हमें देश के इतिहास तथा राष्ट्रीय महत्त्व की घटनाओं का स्मरण कराते हैं तथा इस प्रकार हमें अपने देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का स्मरण कराते हैं। हमारा कर्त्तव्य है कि हम इन पर्वों से प्रेरणा प्राप्त करें तथा एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक की भाँति अपने कर्तव्यों का वहन करना चाहिए। राष्ट्रीय पर्व किसी भी देश की एकजुटता को सशक्त बनाता है।

भारत के राष्ट्रीय पर्व क्या है?

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) भारत के राष्ट्रीय पर्व है। जिसे हर वर्ष पूरे देश मे अति हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। अब आइये देखते है। भारत के कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व।

राष्ट्रीय पर्व क्या है | राष्ट्रीय त्यौहार क्या है | भारत का राष्ट्रीय त्यौहार

1. स्वतंत्रता दिवस

भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिसे 15 अगस्त, 1947 को भारत की आज़ादी प्रप्ति के लिए प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं तथा राष्ट्र के नाम अपना संदेश देते हैं।

2. गणतंत्र दिवस

26 जनवरी, 1950 को भारत के स्वतंत्रता के पश्चात भारत का अपना संविधान लागू हुआ था, इसीलिए 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी को दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें भारत के राष्ट्रपति सेना के तीनों अंगों तथा पुलिस दल की सलामी लेते हैं। विभिन्न राज्यों से आए लोकनर्तक अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं, राज्यों की झाँकियाँ निकाली जाती हैं, सेना के साज-समान का प्रदर्शन होता है।भारत के राष्ट्रीय पर्वों में गणतंत्र दिवस का अत्यंत महत्त्व है।

3. गांधी जयंती

2 अक्टूबर को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। इसीलिए 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाती है।

इन तीनों दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। इनके अतिरिक्त 14 नवंबर को बाल दिवस तथा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस भी पूरे देश में मनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Amit Yadav

दोस्तों नमस्कार ! हम कोशिश करते हैं कि आप जो चाह रहे है उसे बेहतर करने में अपनी क्षमता भर योगदान दे सके। प्रेणना लेने के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं हैं, जीवन के यह छोटे-छोटे सूत्र आपके सामने प्रस्तुत है...About Us || Contact Us