असफल होने का कारण, किस वजह से आप दूसरों से पीछे रह जाते है?

असफल होने का 4 बड़ा कारण

आज दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है फिर भी आप पीछे है या आगे नही बढ़ पा रहे है इसके पीछे के कारण को आपको समय रहते समझना होगा। इस बात पे आपको गौर करना होगा कि आपको ऐसी कौन कौन सी चीजें आगे जाने से रोक रही है। ऐसी क्या कारण है कि आप पीछे की ओर खींचा रहे हैं। अगर आपके पास भी यही प्रॉब्लम है तो इसे भलीभाँति जानने के लिए आइये देखते हैं असफल होने का कारण, किस वजह से आप दूसरों से पीछे रह जाते है?

असफल होने का कारण, किस वजह से आप दूसरों से पीछे रह जाते है?

4 ऐसी चीजें जो आपको पीछे ले जाती हैं

1. खुद पर डाउट

आपके असफल होने का या दूसरों से पीछे रहने का सबसे बड़ी वजह खुद पर डाउट करना हैं। अगर आपको खुद पर भरोसा नही होगा तो दुसरो पर कैसे भरोसा कर सकते है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो ही आप अपने ऊपर डाउट कर सकते है इसलिए सबसे पहले जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास करे। अपने आप पर भरोसा करो, अपने आत्मविश्वास को जगाओ और अपने आप को समझाओ की आप कुछ भी कर सकते हैं।

जबतक आप अपने अंदर का आत्मविश्वास को नही जगायेंगे तब तक आप आगे नही बढ़ पाएंगे अपने मकसद को पूरा करने में नाकामयाब हो जाएंगे। इसलिए ये जरूरी है कि आप खुद पर सक न करे बल्कि खुद पर भरोसा करें और दूसरों को भी उम्मीद दे। आप हमेशा ये सोंचे की मैं ये कर सकता हु, और फिर उसे करे चाहे भले ही पहली बार मे सफलता न मिले। लेकिन इससे खुद की आत्मबल बढ़ेगा, खुद पर भरोसा होने लगेगा और फिर एक समय ऐसा आएगा कि आपको खुद पर डाउट नही होगा।

2. दूसरों से तुलना

कंपीटिशन भरी दुनिया मे आपके पीछे रहने का ये भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर है कि आप हमेशा अपनी तुलना दुसरो से करते हैं। इस चीज से हमेशा बचना चाहिए क्योंकि सबकी अपनी अलग-अलग क्षमता है, अलग-अलग काबिलियत हैं। ये जरूरी नही है कि आप जो कर सकते है ये कोई और कर सकता है और ये भी जरूरी नही है कि कोई कुछ करता है तो आप भी करे। अगर आप ऐसे दुसरो को देखकर करते है तो आपको नुकसान होगा।

आप जिसे देखकर करेंगे वो तो आगे निकल जायेगा लेकिन आप वंही के वंही रह जाएंगे। क्योंकि अगला जो कर रहा है उसके बारे में उसको अच्छी तरीके से पता है लेकिन आप तो केवल उसको देखकर बिना जानकारी के करते हैं। इसलिए कुछ भी करे दुसरो से तुलना किये बगैर करे तो ही अच्छा है। इससे आपके टैलनेन्ट भी उभरेगा और आप दूसरे से तुलना करके काम करेंगे तो आपका टैलेन्ट धरे रह जायेगा। कभी ये ना सोंचे की अगला ऐसा है वैसा है, उसके पास ये है वो है मेरे पास नही है, इससे नुकसान ये होगा कि आप अपनी योग्यता, अपनी क्षमता को भूल जाएंगे।

3. सही सलाहकार की कमी

आज आप कंहा है कैसी स्थिति में है ये सभी डिपेंड करता है कि आपके अंदर विचार किसका है, आपको सलाह देने वाले कौन है, आप कुछ भी करते है तो किससे सलाह मशविरा करता है। क्योंकि इसका सीधा असर आपके जीवन शैली पर पड़ता है। आपके सोंच भी उसी के अनुरूप होता है क्योंकि आप उनके विचारों को, उनके बातों का अनुसरण करते है, उसके बताए हुए रास्ते पर चलते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि आपके सलाहकार अच्छी होनी चाहिए।

अगर आपके सलाहकार ठीक नही है तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं। क्योंकि अगर कोई गलत सलाह देता है तो आप भी गलत दिशा में चलने लगेंगे। उनके बताए हुए उसी गलत रास्ते मे चलेंगे फिर धीरे धीरे आप दूसरों से पीछे होते जाएंगे। क्योंकि आप गलत रास्ते पर चलने लगेंगे, आपकी मंजिल की जो फासला है वो और बढ़ते जाएगा। इसलिए सही सलाहकार की कमी आपको पीछे छोड़ देगा और आप सफलता की शिखर तक कभी नही पहुंच पाएंगे।

4. नकारात्मक माहौल

आप कंहा है, आपके किस माहौल में ये आपके सोंच और विचार में गहरा असर डालता है। आप क्या सोंचते है, आप क्या चाहते है ये सब आपके आसपास माहौल के ऊपर डिपेंड रहता है। अगर आपके आसपास सकारात्मक माहैल है तो जाहिर सी बात है आप भी सकारात्मक विचार वाले ही होंगे, और तरक्की करेंगे। क्योंकि जब आप कुछ करते है तो अपने आप मे सकारात्मक विचारों का होना जरूरी है। उसी हिसाब से आप फैसला लेते है, निर्णय करते है और यही निर्णय आपके सफलता का राज है।

यदि आप नकारात्मक माहौल में रहते है, जैसे आप कुछ भी करते है तो वंहा आपको सपोर्ट करने के बजाय हतोत्साहित करते हैं। आप जो कर रहे है उसमें कमियां गिनाने लगते है, तो इसका सीधा असर आपके आत्मविश्वास, आपके विचार पर पड़ता है। फिर उसी हिसाब से आप फैसला लेते है, निर्णय करते करते है। जिसका परिणाम नकारात्मक ही आता है। अर्थात आप जिंदगी की रेस में पीछे हो जाते है। जिसका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता है।

मन में विश्वास रखकर कोई हार नहीं सकता, और मन में शंका रखकर कोई जीत नहीं सकता। इसलिए व्यर्थ की चिंता कभी ना करे आज दुख है तो कल सुख भी होगा, क्योकि परिवर्तन ही संसार का नियम है। बस आप प्रयास करते रहे सफलता जरूर मिलेगा। क्योंकि एक बार मे बहुत कम लोग ही सफल होते है। उम्मीद है कि “असफल होने का कारण, किस वजह से आप दूसरों से पीछे रह जाते है?” आपको अच्छा लगा हो।

2 thoughts on “असफल होने का कारण, किस वजह से आप दूसरों से पीछे रह जाते है?”

    1. अपना विचार प्रकट करने के लिए धन्यवाद!
      उम्मीद है कि आगे भी आपके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे..

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top