राज्यसभा सदस्य का चुनाव कैसे होता है, राज्यसभा से जुड़े अनसुनी बातें

राज्यसभा सदस्य का चुनाव कैसे होता है? देखे राज्यसभा से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी

भारत के सांसद में राज्यसभा के बहुत अहम रोल होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत मे राज्यसभा के सदस्य का चुनाव कैसे होता है? राज्यसभा के क्या काम होता है? इसका गठन कब हुआ था? कौनसा राज्य में कितने राज्यसभा सीट है? अगर आप भी जानना चाहते इन सभी के बारे में तो आइए देखते है राज्यसभा सदस्य का चुनाव कैसे होता है? देखे राज्यसभा से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी..

भारत के सांसद राज्यसभा, लोकसभा तथा राष्ट्रपति से मिलकर बनता हैं। जिसमे राज्यसभा भारत का उच्च सदन और स्थाई सदन जो कभी भंग नहीं होता हैं। भारत मे राज्यसभा का गठन होने के बाद 3/8/1952 ई. को प्रथम बैठक हुआ था।

राज्यसभा में कितने सीट होते है?

राज्यसभा के सदस्यों की अधिक से अधिक संख्या 250 हो सकती है। वर्तमान समय में यह संख्या 245 है। इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जो कला साहित्य, विज्ञान, समाजसेवा या सहकारिता के क्षेत्र में विशेष ज्ञानी या अनुभवी होते हैं। बाकी शेष 233 सदस्य संघ की इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्यसभा का सर्वाधिक सीटें उत्तरप्रदेश में 31, महाराष्ट्र में 19, तमिलनाडु में 18 और आन्ध्रप्रदेश में 18 है।

राज्यसभा सदस्य का चुनाव में कौन भाग ले सकता है?

राज्यसभा के सदस्य के लिए जरूरी है कि उसका नाम उस राज्य के किसी निर्वाचन क्षेत्र की सूची में हो, जिस राज्य से वह राज्यसभा का चुनाव लड़ना चाहता है। भारत का नागरिक हो, न्यूनतम आयु 30 वर्ष हो, दिवालिया न हो, विकृत चित्त न हो एवं कोई लाभ का पद धारण न करता हो। ऐसे योग्यता वाले भारतीय राज्यसभा के सदस्य बन सकता हैं।

राज्यसभा का कार्यकाल कितने वर्षों का होता हैं?

राज्यसभा सदस्य का चुनाव कैसे होता है, राज्यसभा से जुड़े अनसुनी बातें

भारतीय सदन में राज्यसभा एक स्थायी सदन है जो कभी भंग नहीं होती। इसके सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवा निवृत्त हो जाते हैं।

राज्यसभा के सभापति कौन होता है?

भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। अर्थात भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का अध्यक्ष होता हैं, लेकिन राज्यसभा के सभापति राजसभा का सदस्य नहीं होता हैं। राज्यसभा अपने सदस्यों में से किसी एक को 6 वर्ष के लिए उपसभापति निर्वाचित करती है। मंत्रिपरिषद् राज्यसभा के प्रति उत्तरदायी नहीं होती है।

राज्यसभा सदस्य का चुनाव कैसे होता है?

राज्यसभा सदस्य का चुनाव राज्य के विधान सभा के सदस्यों द्वारा होता है। राज्यसभा का चुनाव अप्रत्यक्ष होता है। अर्थात इसमें सीधे तौर पे कोई भी राज्यसभा के क्षेत्र के लोग चुनाव में भाग नही लेता हैं।

राज्य सभा के कार्य और अधिकार क्या क्या है?

  • राज्यसभा अनुच्छेद 249 अनुसार राज्य सूची की किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित कर। वर्ष के लिये कानून बना सकती है।
  • अनुच्छेद 312 के अनुसार नई अखिल भारतीय सेवाएँ सृजन करने का अधिकार राज्य सभा को प्राप्त है।
  • धन विधेयक के संबंध में राज्यसभा को केवल सिफारिशें करने का अधिकार है, जिसे मानने के लिए लोकसभा बाध्य नहीं है। इसके लिए राज्यसभा को 14 दिन का समय मिलता है। यदि इस समय में विधेयक वापस नहीं होता तो पारित समझा जाता है।
  • राज्य सभा धन विधेयक को न अस्वीकार कर सकती है और न ही उससे कोई संशोधन कर सकती है।
  • भारतीय संविधान की अनुच्छेद और भाग की पूरी जानकारी,

राज्यसभा के अधिवेशन

भारत के राष्ट्रपति वर्ष में कम से कम दो बार राज्यसभा का अधिवेशन आहूत करता है। राज्यसभा के एक सत्र की अन्तिम बैठक तथा अगले सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तिथि के बीच 6 माह से अधिक का अन्तर नहीं होना होता है।

राज्य सभा का राज्यवार सीटों की संख्या

  • अरूणाचल प्रदेश – 𝟏
  • असम – 𝟕
  • आंध्र प्रदेश – 𝟏𝟏
  • उत्तर प्रदेश – 𝟑𝟏
  • उत्तराखंड – 𝟑
  • ओडिशा – 𝟏𝟎
  • कर्नाटक – 𝟏𝟐
  • केरल – 𝟗
  • गुजरात – 𝟏𝟏
  • गोवा – 𝟏
  • छत्तीसगढ़ – 𝟓
  • जम्मू-कश्मीर – 𝟒
  • झारखंड – 6
  • तमिलनाडु – 𝟏𝟖
  • त्रिपुरा – 𝟏
  • तेलंगाना – 𝟕
  • नागालैंड – 𝟏
  • मनोनीत – 𝟏𝟐
  • पंजाब – 𝟕
  • पुडुचेरी – 𝟏
  • पश्चिमी बंगाल – 𝟏𝟔
  • बिहार – 𝟏𝟔
  • मेघालय – 𝟏
  • मणिपुर – 𝟏
  • मध्य प्रदेश – 𝟏𝟏
  • महाराष्ट्र – 𝟏𝟗
  • मिज़ोरम – 𝟏
  • राजस्थान – 𝟏𝟎
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र,दिल्ली – 𝟑
  • सिक्किम – 𝟏
  • हरियाणा – 5
  • हिमाचल प्रदेश – 𝟑
  • भारत के राज्य की स्थापना कब हुई? भारत मे राज्यो की स्थापना कैसे हुई?

कुल 245 सीट इसमें राज्यसभा में प्रतिनिधित्व- अंडमान-निकोबार, चण्डीगढ़, दादर व नागर हवेली, दमन व दीव और लक्षद्वीप का नहीं है।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top