सहारा इंडिया में करियर कैसे बनाये? सहारा इंडिया से पैसा कैसे कमाए?

सहारा इंडिया में करियर कैसे बनाये? सहारा इंडिया से पैसा कैसे कमाए?

आज की इस कंपीटिशन की दौर में नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। आज बेरोजगारी दर दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है। अगर आप भी बेरोजगार है या कुछ और काम ढूंढ रहे हैं। तो सहारा इंडिया परिवार आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आइये देखते हैं। सहारा इंडिया में करियर कैसे बनाये? सहारा इंडिया से पैसा कैसे कमाए?

कंपनी परीचय

सहारा इंडिया परिवार भारत में एक प्रमुख व्यवसाय समूह है, सहारा इंडिया परिवार की सफलता की कहानी 1978 में शुरू हुई। केवल 2000 की पूंजी के साथ मामूली पैमाने पर शुरू करके, कंपनी ने भारतीय उद्यमिता में एक अग्रणी बनने के लिए एक लंबा रास्ता तय किया है। आज, सहारा इंडिया परिवार, विश्व का सबसे बड़ा परिवार है। सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक श्री सुब्रत राय सहारा जी हैं।

भारत और अन्य देशों में संचालन और कार्यालयों के साथ सहारा इंडिया वित्तीय सेवा और जीवन बीमा, आवास वित्त, बुनियादी ढांचे और आवास जैसे कई क्षेत्रों में हैं। प्रिंट और टेलीविजन समाचार मीडिया, मनोरंजन चैनल, हेल्थकेयर, शिक्षा, बिजली के वाहन, आतिथ्य, विनिर्माण, खेल और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई अन्य उद्यम हैं।

सहारा इंडिया में करियर कैसे बनाये? सहारा इंडिया से पैसा कैसे कमाए?

आप भी सहारा इंडिया में अपना करियर बना सकते है। सहारा इंडिया के परिवार का हिस्सा बनकर अपने सपनो को साकार कर सकते है। सहारा इंडिया परिवार सिर्फ एक व्यापारिक संगठन नहीं है, बल्कि भावनात्मक रूप से एकीकृत परिवार है। सदस्य पवित्र मातृभूमि को मानते हैं। भारतीय धर्म सर्वोच्च धर्म है और राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस- भारत पर्व के रूप में ‘अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

सहारा इंडिया से आपको क्या मिलेगा ?

  1. आत्मनिर्भरता ( Independence )
  2. व्यक्तित्व विकास ( Personality Development )
  3. स्वप्नपूर्ति ( Dream Fulfilment )
  4. नेतृत्व गुण ( Leadership Quality )
  5. सम्माननीय जीवन ( Respectfull Life )
  6. आर्थिक स्वतंत्रता ( Financial Freedom )
  7. सुखचैन की जिंदगी ( Luxurious Lifestyle )

सहारा इंडिया में करियर कैसे बनाये?

आज के इस स्पर्धात्मक युग में बेरोजगारी की समस्या जिस ढंग से विकराल होती जा रही है और बेरोजगारों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, लोग आंशिक या पूर्ण रोजगार की तलाश में दरबदर भटक रहे हैं , ऐसे समय में सहारा इंडिया परिवार रोजगार की सुवर्णसंधी प्रदान करता है , जहाँ महत्वकांक्षी लोगों के लिए उनके सपनों को साकार करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाता है ।

सहारा इंडिया में नौकरी कैसे पाएं ?

यदि आप भी सहारा इंडिया के मूल्यों में दृढ़ता से विश्वास करते हैं और एक दृढ़ निष्ठा संगठन में काम करने के लिए दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और उत्साह रखते हैं, तो कृपया अपने अनुभव के अनुसार आवेदन करें। सहारा इंडिया समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों में नई वैकेंसी निकलती रहती हैं। आप कंपनी में मेल के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी कार्यालय में जाकर सम्पर्क कर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप की जैसे योग्यता रहेगा उसी आधार पर आपका सेलेक्शन होगा। और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

sahara india – contact us

सहारा इंडिया में एजेंसी कैसे लें? सहारा इंडिया से कैसे कमाये ?

अगर आप खुद पर भरोसा करते हैं तो जुड़िये सहारा इंडिया के साथ, सहारा इंडिया परिवार आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाएंगे। क्योंकि सहारा इंडिया में आप एक कार्यकर्ता के रूप में काम करके अपने जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आप सहारा इंडिया में एजेंसी ले सकते है और एक सफल व्यवसायी बन सकते है।

आमदनी के स्त्रोत Source of Income :-

  • बुकिंग व्यय ( स्पॉट कमीशन ) तथा ओवर रायडींग कमीशन ( ORC )
  • आई सी कमीशन।
  • इंसेंटिव।
  • प्रोत्साहन तथा पुरस्कार ( तात्कालीक , वार्षिक )
  • कम्पनी के उत्पादन के विक्री पर कमीशन ।
  • मासिक व्यवसाय विकास भत्ता ( Monthly Business Allowance )।

एजेन्सी के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट :

  • दो टिकट साईज फोटो
  • पहचान पत्र।
  • पैनकार्ड।
  • एक गारंटीहोल्डर ( Introducer )
  • एजेन्सी आवेदन के साथ किसी भी प्लान में कम से कम एक निवेशबुकिंग ।

2 thoughts on “सहारा इंडिया में करियर कैसे बनाये? सहारा इंडिया से पैसा कैसे कमाए?”

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top