कैसे दूर करे निराशा को | निराशा पर पॉजिटिव की जीत कैसे संभव होगा

कैसे दूर करे निराशा को? निराशा पर पॉजिटिव की जीत कैसे संभव होगा

आज सोशल मीडिया का जमाना है लेकिन वंहा भी निगेटिव बातों को इतना शेयर किया जाता है। जिससे आपके अन्दर भी निगेटिव बातें झलकने लगता है। इससे कई बार बहुत प्रयास करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती है इससे व्यक्ति के मन में कही न कहीं निराशा आती है। इसलिए निराशा पर जीत जरूरी है और इसके लिए आपके पॉजिटिव थिंक निगेटिव बातों पर हावी होना जरूरी है। तो आइए देखते है। कैसे दूर करे निराशा को? निराशा पर पॉजिटिव की जीत कैसे संभव होगा?

कैसे दूर करे निराशा? निराशा पर पॉजिटिव की जीत के लिए आइये कुछ बातों को समझते है।

कैसे दूर करे निराशा

कभी उम्मीद न छोड़ें

किसी भी मामले में जब हम कुछ ऐसी बातों को सुनते या जानते है जिससे अपना कुछ नुकसान होगा, तो हमारे अंदर निराशा आ जाता है और हम ऐसे सोंचते लगते है कि अब सब कुछ खत्म हो गया। लेकिन आप यह न सोचें कि जीवन में अब कुछ नहीं है, बल्कि उम्मीद लगाए रखें। सकारात्मकता से सफलता का उद्देश्य बना रहता है। इसलिए प्रफुल्लित रहें और खुद को इसका कारण न मानें। तब जरूर सफलता मिल जाती है।

विश्वास बनाये रखें

निराशा पर जीत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है विश्वास बनाये रखना। क्योंकि जब आपके अंदर विश्वास रहेगा तो विपरीत परिस्थितियों के गुजरने तक आप सकारात्मक रूप से ठीके रहेंगे। विश्वास आपको सबसे ज्यादा पॉजिटिव बनाये रखता है क्योंकि विश्वास जैसा कोई दूसरा बड़ा सकारात्मक विचार नही है। इसलिए खुद व अपने इष्ट पर भरोसा रखें जीवन का फलसफा सफलता या विफलता ही नहीं है, बल्कि किसी को खुशी बांटना भी है। अतः अपने आसपास भी अपने से जुड़े लोगों को भी विश्वास दिलाएं। अगर आप आत्मविश्वास के बारे में और ज्यादा जानना चाहते है तो ये देखे..

इग्नोर करें

कुछ चीजों को इग्नोर करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ज्यादातर लोग आजकल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है वंहा दुनियाभर का निगेटिव या पॉजिटिव बाते मिलता है लेकिन इसमें कुछ ऐसे भी बातें या विचार होते है जो आपको प्रभावित कर सकता है और आप निराश हो सकते है। इसलिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। इससे अपने अंदर यह समझ पैदा होगी कि सिर्फ आपके नकारात्मक चिंतन की वजह से आप सफलता से कितने दूर रहे। तब आप इसके लिए प्रयास भी कर पाएंगे।

स्थायी कुछ नहीं होता

समय किसी के बस में नहीं होता है। हर घड़ी बदलते रहता है। कभी किसी को नुकसान तो कभी किसी को कुछ फायदा होते रहता है। अगर मुश्किल भरा समय है तो कल अच्छा समय भी आएगा और अगर आज अच्छा समय है तो कल समय बदल भी सकता है। क्योंकि स्थायी कुछ भी नही है। हर वक्त बदलते रहता है। जीवन में स्थायी कुछ भी नहीं है। आज विफलता तो कल सफलता भी होगी। अतः अपना भरोसा बनाए रखें, तभी आप जीत पाएंगे।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top