कामयाबी के लिए जरूरी पॉजिटिव बातें, मोटिवेशनल बाते, सच्ची बाते,

जिंदगी की रेस में आगे बढ़ने के कुछ बाते को जानना अति आवश्यक होता है। क्योंकि इसके बगैर आप कामयाबी के उस शिखर पर तो पहुंच सकते है। लेकिन वंहा बने रहना बहुत कठिन है। उस शिखर पर पहुंचने के लिए और उस जगह पर बने रहने के लिए आपमे कुछ स्पेशल बातों का होना जरूरी है। तो आइए देखते है कुछ ऐसी पॉजिटिव बाते, कुछ मोटिवेशनल बाते, कुछ ऐसी सच्ची बाते जो आपको एक नही पहचान दे सके….

 

कामयाबी के लिए जरूरी पॉजिटिव बातें, मोटिवेशनल बाते, सच्ची बाते,

कामयाबी के लिए जरूरी पॉजिटिव बातें

  • निष्क्रियता मस्तिष्क की ताकत सोक लेती है।
  • सब फैसले हमारे नही होते, कुछ फैसले वक्त के भी होते है।
  • आज बुरा है तो क्या हुआ कल अच्छा भी होगा, गुजर जायेगा वक्त ही तो है।
  • आगे बढ़ने वाला व्यक्ति कभी किसी को बाधा नहीं पहुंचाता, और दुसरो को बाधा पहुंचाने वाला व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ता।
  • दुनिया मे हर चीज कीमती है, पाने से पहले और खोने के बाद।
  • सुंदरता की कमी को अच्छा स्वभाव पूरा कर सकता है, लेकिन स्वभाव की कमी को सुंदरता पूरा नहीं कर सकती।
  • अपनो का साथ बहुत आवश्यक है, क्योंकि दुख हो तो बंट जाता है और सुख हो तो बढ़ जाता है।
  • सत्य बोलने के लिए कोई तैयारी नही करना पड़ता है, सच तो हमेशा दिल से निकलता है।
  • मुश्किल हालात में डटे रहना ही जिंदगी है।
  • कोई भी व्यक्ति हमारा शत्रु और मित्र बनकर इस संसार मे नही आता हमारा व्यवहार और शब्द ही लोगो को मित्र या शत्रु बनाते है।
  • प्रार्थना ऐसा करो कि जैसे सबकुछ भगवान पर निर्भर हो और प्रयास ऐसा करो कि सबकुछ आप पर निर्भर हो।
  • कपड़ा और पैसे हमेशा झूट बोलते है इंसान की असलियत तो वक्त बताता है।
  • संबंधों की गहराई का हुनर पेड़ से सीखिए जड़ो में जख्म लगते है टहनियां सुख जाती है।
  • गरीब वह है जिसके पास ज्ञान की कमी है, धनहीन ज्ञानी कभी गरीब नही होता।
  • अपनो का साथ बहुत आवश्यक होता है, दुख हो तो बंट जाता है और सुख हो तो बढ़ जाता है।
  • जिंदगी मिली है तो कुछ बनकर दिखाओ, आज वक्त खराब है तो क्या हुआ, इसे बदल कर दिखाओ।
  • बुरा लग जाये ऐसा सत्य जरूर बोलिये लेकिन सत्य लगे ऐसा झूट कभी मत बोलिए।
  • श्वास और विश्वास को एक समान होने की जरूरत होती हैं क्योंकि श्वास खत्म तो जिंदगी का अंत और विश्वास खत्म तो सम्बन्धो का अंत।
  • जिंदगी में घमंड किस बात का करना जब पता ही है जाते वक्त कुछ नही ले जाता।
  • अपनी पीड़ा के लिए संसार को दोष मत दो, वह कभी नही समझेगा, अपने मन को समझाओ, तुम्हारे मन का परिवर्तन ही तुम्हारे दुखो का अंत।
  • भावुक लोग सम्बंध को संभालते है, प्रेक्टिकल लोग संबंध का फायदा उठाते है और प्रोफेशनल लोग फायदा देखकर ही सम्बंध बनाते है।
  • सोंच का ही फर्क होता है वरना समस्यांए आपको कमजोर करने के लिए नही बल्कि आपको मजबूत बनाने के लिए ही आता है।
  • जीवन मे अगर आपको रोकने टोकने वाला इंसान है तो उनका एहसान मानिए क्योंकि जिस बाग में माली नही होते है वो बाग जल्द ही उजड़ जाता है।
  • यूं ही नही होती हांथ के लकीरो के आगे उंगलियां, रब ने भी किस्मत के आगे मेहनत लिखी है।
  • प्रशंसा चाहे जितनी कर अपमान सोच समझकर करना क्योंकि अपमान वो ऊधार हैं जो अवसर मिलने पर ब्याज सहित लौटता हैं ।
  • वो इंसान आपकी अहमियत कभी नही समझ पाएंगे जिनके लिए आप हमेशा हाजिर रहोगे
  • यह बात दिमाग में बैठा लो ” जिन्दा हो तो निन्दा भी होगी क्योंकि तारीफे तो मरने के बाद हुआ करती है
  • बुराईया हुनने का शौक है तो शुरूआत खुद से ही किजिए दूसरों से नहीं।
  • जीवन की सच्चाई- आप कब सही थे ये कोई याद नही रखता आप कब गलत थे ये सबको याद रहता है।
  • अकेले चलोगे तो हर कठिनाई से लड़ना सीख जाओगे, और यदि भीड मे चलोगे तो दूसरो के बनाए साये मे ही छिपना पड़ेगा।
  • अपनी जिन्दगी के किसी भी दिन को मत कोसिए , क्योंकि अच्छा दिन खुशियां लाता है और बुरा दिन अनुभव।
  • एक बेहतर जिन्दगी जीने के लिए यह स्वीकार करना जरूरी है कि सब कुछ हर किसी को नहीं मिलता।
  • आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं वरना एक ही नाम के हजारों लोग होते हैं।
  • माफ गलतियों की जाती हैं चालाकियां नही
  • किसी की भूल पर नाराज होने से पहले , अपनी इस भूलों को भी गिन लो।
  • बुद्धिमान चुप रहते हैं समझदार बोलते हैं मुर्ख बहस करते हैं।
  • अपने वो नही जो तस्वीरों में साथ खड़े होते है अपने वो हैं जो तकलीफों में साथ खड़े रहते हैं।
  • दर्द दो तरह के होते हैं एक आपको तकलीफ देते हैं और एक आपको बदल देते है।
  • ग़लती उसी से होती है जो काम करता है। निकम्मों की जिंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही खत्म हो जाती है।
  • जीवन मे जो समझ खाली पेट और खाली जेब सिखाती हैं वो कोई और नही सिखा सकता।
  • लोग आपके रास्ते मे गड्ढे खोदे तो परेशान मत होना ये वही लोग हैं जो आपको छलांग लगाना सिखाएंगे।
  • खुद पर गर्व करो घमंड नहीं।
  • इंसान कर्म करने मे तो अपनी मनमानी कर सकता हैं मगर फल भोगने मे नही।
  • कभी पत्थर की ठोकर से भी चोट नहीं आती कभी जरा सी बात से इंसान बिखर जाता हैं।
  • जीतने के बाद तो दुनिया गले लगाती हैं मगर जो हारने के बाद भी गले लगाये वही सिर्फ अपना होता हैं।
  • छोटी सी होती हैं ये जिन्दगी इसे हसकर जियो क्योंकि लौटकर सिर्फ यादें आती हैं वक्त नही।
  • दुनिया की हर चीज ठोकर लगने से टूट जाती है। एक कामयाबी ही है जो ठोकर खाकर ही मिलती है।

इसे भी पढ़े –

कामयाबी के लिए जरूरी पॉजिटिव बातें, मोटिवेशनल बाते, सच्ची बाते, को पढ़कर अच्छा लगा होगा। अगर आप भी किसी को मोटिवेट करना चाहते है तो इस पोस्ट को उनके साथ शेयर जरूर करे।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top