आर्थिक स्थिति मजबूत कैसे करे | कैसे उपयोग करे पैसे का

आर्थिक स्थिति मजबूत कैसे करे? कैसे उपयोग करे पैसे का

आज के महंगाई की दौर में आप जितना भी कमा रहे है शायद वो भी कम पड़ जाता होगा, और इसका सीधा असर आपके आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। क्योंकि इससे आपके आर्थिक स्थिति कमजोर होते चले जाता है। आपके पास कुछ बच नही पाता है इसलिए अपने पैसो का सही उपयोग करना जरूरी है ताकि आपके आर्थिक स्थिति मजबूत और बेहतर हो सके। अगर आपको भी अपने पैसों का सही मैनेजमेंट करना है उसका सही तरीके से इस्तेमाल करना है तो आइये देखते है, आर्थिक स्थिति को मजबूत कैसे करे? कैसे उपयोग करे पैसे का?

अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कैसे करे? देखे कैसे उपयोग करे पैसे का विस्तार से

आर्थिक स्थिति को मजबूत कैसे बनाये

1. मासिक बजट बनाएं

अपना आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सबसे पहले आपको अपने खर्चे का बजट बनाना चाहिए। इसके लिए आप अपने खर्चो का मासिक बजट बना सकते है। इससे आपके पैसे का सही सही और उचित जगह उपयोग होगा। आपके फिजूल खर्च बचने लगेगा। मासिक बजट बनाने से सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपके पैसे खर्च करने का एक रूप रेखा तैयार हो जाएगा।

इससे ये पता चेलगा कि आपके आवक का कितना पैसे आप खर्च कर सकते है कितना पैसा आपके पास बच रहा है। फिर उसी हिसाब से अपने बाकी पैसो का सही जगह उपयोग होगा। अगर आप अपने खर्चो का मासिक बजट नही बनाते है तो आपको ये पता नही चलेगा कि आपका पैसा कंहा कंहा और कितना खर्च हो रहा है। अगर पैसे बचाने के और भी तरीको को जानना है तो इसे पढ़े।

2. आपके पास जितना पैसा है उसके अनुसार जीवन जिएं

अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाये रखने और मजबूत करने के लिए आपको अपने जीवन जीने के तरीके उसी अनुसार करना चाहिए जैसे आपके आवक है, आपके पास पैसा है। अगर आप ऐसा नही करते है और आपके पास पैसा नही होने पर भी किसी से ले कर खर्च करते है तो इससे आप कर्ज में दबते चले जायेंगे। आपके आर्थिक स्थिति कमजोर होता जाएगा। इसलिए आपके पास जितना पैसा है उसी के हिसाब से खर्च करे, उसी के हिसाब से जीवन शैली बनाये। इससे आपके आर्थिक स्थिति बेहतर बना रहेगा और धीरे-धीरे मजबूत होता जाएगा। अगर जीवन मे आगे बढ़ना चाहते है तो इसे पढ़े।

3. अपने सभी बिलों का समय पर भुगतान करें

आपके जनरली खर्चो में बहुत सारे बिलो का पेमेंट करना भी शामिल होता है जैसे बिजली का बिल, रेंट, पानी का या किसी भी प्रकार ई एम आई जो भी है उसे ध्यान देकर प्राथमिकता के तौर पर भुगतान कर देना चाहिए। इससे आपको किसी तरह का एक्सट्रा चार्ज या किसी अन्य फाइनेंसियल असुविधाओं का सामना नही करना पड़ेगा। इसके साथ आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। क्योंकि ये सब भुगतान करने का एक दबाव बना रहता है। अगर आप समय पर बिल का भुगतान करते है तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बिल के भुगतान के लिए आप गूगल पे जैसे एप्पलीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।

4. कर्ज लेने से बचें

कर्ज के बारे में तो आप जानते ही होंगे ये इतना खतरनाक होता है कि ये आपको आर्थिक रूप से पूरी तरह खोखला कर देता है। इसलिए कर्ज लेने से परहेज करें। किसी विषम परिस्थितियों में ही ऐसा करे और समय रहते उसे चुका दे क्योंकि एक बार जब आप कर्ज लेते है तो आप जो भी कमाते है उसका एक बड़ी हिस्सा उसी में चला जाता है। अगर आपको अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर और मजबूत करना है तो कर्ज लेकर काम न करे, आपके पास जितना पैसा है उसी से काम चलाइए।

5. एक इमरजेंसी फंड बनाएं

अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आपको अपने पैसे को सुरक्षित रखना होगा। इसके लिए आप एक इमरजेंसी फंड बना सकते है। अर्थात अपनी इन्कम का कुछ हिस्सा सुरक्षित रखते जाएं, ताकि इमरजेंसी समय मे काम आ जाये, आपको किसे से कर्ज न लेना पड़े। इस तरह आप धीरे धीरे इसमें बहुत से पैसे जमा कर सकते है। इसके लिए आप अपने बैंक खाते का प्रयोग कर सकते है।

6. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए निवेश करें

अपने इनकम कुछ पैसे ऐसी जगह निवेश करें जंहा आपका पैसा सुरक्षित हो क्योंकि नए कपड़े आपको 1 दिन के लिए खुश रखेंगे, एक नई घड़ी आपको 2 सप्ताह तक खुश रखेगी, नया फ़ोन आपको 2 महीनों तक खुश रखेगी, नई कार आपको 6 महीने तक खुश रखेगी, लेकिन अपने पैसो को इन्वेस्ट करके संपति बनाना आपको ज़िन्दगी भर खुश रखेगा। इसलिए आप अपने पैसों का सदुपयोग करे।

7. अपनी रिटायरमेंट की योजना बनाएं

ये भी जरूरी है क्योंकि जब तक आप कमा रहे है तब तक तो ठीक है लेकिन आप के रिटायर्ड होने के बाद आपको पैसे की जरूरत पड़ती है। अगर आप पहले अपने रिटायरमेंट की योजना बना चुके है तो आपको बाद में ज्यादा प्रॉब्लम नही होगा। इसलिए ऐसी व्यवस्था बनाकर चले जिससे बाद में कुछ प्रॉब्लम न हो।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top