भारत का सबसे बड़ा | भारत में सबसे ऊंचा | भारत में सबसे लंबा
  • Post author:
  • Post last modified:February 11, 2022

भारत का सबसे बड़ा, लम्बा एवं ऊँचा

इस आर्टिकल की प्रमुख बातें

भारत प्राकृतिक रूप से भरा हुआ एक खूबसूरत देश है। यंहा की भगौलिक स्थिति काफी दिलचस्प हैं। दुनिया भर के कई बड़े बांध, झील, नदी, डेल्टा, इत्यादि इसी भारतीय भूमि में हैं। आइये देखते हैं भारत का सबसे बड़ा, भारत मे सबसे ऊंचा, भारत मे सबसे लंबा कौन कौन सी है?

भारत का सबसे बड़ा | भारत में सबसे ऊंचा | भारत में सबसे लंबा
हीराकुंड बांध, ओडिशा

1. सबसे लम्बी नदी – गंगा नदी (लंबाई : 2,510 किमी.)

गंगा भारत की सबसे लंबी और महत्त्वपूर्ण नदी है। जो गंगोत्री हिमनद, नन्दा देवी पर्वत, केदारनाथ, सतोपंथ हिमनद से निकलकर भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर 2525 किलोमीट दूरी तय करती हुई उत्तराखंड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू भाग को सींचती है। इस बीच इसमें कई नदियां मिलती हैं जिसमें प्रमुख हैं- सरयू, यमुना, सोन, रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोसी, घुघरी, महानंदा, हुगली, पद्मा, दामोदर, रूपनारायण, ब्रह्मपुत्र और अंत में मेघना। गंगा नदी देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, बल्कि लोगो की भावनात्मक आस्था का आधार भी हैं।

2. सबसे लम्बी नहर – इन्दिरा गांधी नहर (राजस्थान)

राजस्थान की मरूगंगा कहे जाने वाली भारत की सबसे लंबी नहर इन्दिरा गाँधी नहर राजस्थान की प्रमुख नहर हैं। इसका पुराना नाम राजस्थान नहर था। इस नहर का उद्घाटन 31 मार्च 1958 को हुआ जबकि दो नवंबर 1984 को इसका नाम इंदिरा गांधी नहर परियोजना कर दिया गया। यह राजस्थान प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग में बहती है। राजस्थान नहर सतलज और व्यास नदियों के संगम पर निर्मित ” हरिके बांध ” से निकाली गई है। जो पंजाब व राजस्थान को पानी की आपूर्ति करती है।

पंजाब में इस नहर की लम्बाई 132 किलोमीटर है और वहां इसे राजस्थान फीडर के नाम से जाना जाता है। इससे इस क्षेत्र में सिंचाई नहीं होती है बल्कि पेयजल की उपलब्धि होती है। राजस्थान में इस नहर की लम्बाई 470 किलोमीटर है। राजस्थान में इस नहर को राज कैनाल भी कहते हैं। राजस्थान नहर इसकी मुख्य शाखा या मेन कैनाल 256 किलोमीटर लंबी हैं जबकि वितरिकाएं 5606 किलोमीटर और इसका सिंचित क्षेत्र 19.63 लाख हेक्टेयर आंका गया है। इसकी मेनफीडर 204 किलोमीटर लंबी है जिसका 35 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान व 169 किलोमीटर हिस्सा पंजाब व हरियाणा में है।

3. दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी – गोदावरी

महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से निकलने वाली गोदावरी नदी दक्षिण भारत मे बहने वाली सबसे लंबी नदी हैं। महाराष्ट, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बहते हुए 1465 किमी. लम्बी दूरी तय करने के बाद गोदावरी नदी राजहमुन्द्री शहर के समीप बंगाल की खाड़ी मे जाकर समा जाती हैं। इस बीच प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा इत्यादि इसकी सहायक नदी गोदावरी में मिल जाती हैं। गोदावरी नदी के तट पर ही त्र्यंबकेश्वर, नासिक, पैठण जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं। जिसके कारण इसे दक्षिणीगंगा भी कहते हैं।

4. भारत की सबसे लम्बी सहायक नदी – यमुना नदी

यमुनोत्री से निकलने वाली गंगा की सहायक नदी यमुना भारत में सबसे बड़ा और लम्बी सहायक नदी हैं। अपने उद्गम स्थल से निकलने के बाद कई मील तक विशाल हिमगारों और हिम मंडित कंदराओं में अप्रकट रूप से बहती हुई तथा पहाड़ी ढलानों पर से अत्यन्त तीव्रतापूर्वक उतरती हुई इसकी धारा यमुनोत्तरी पर्वत से निकलकर यह

6. डेल्टा न बनाने वाली सबसे बड़ी नदी – नर्मदा व ताप्ती

भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदियों में नर्मदा और ताप्ती एक ऐसे नदी हैं जो मध्य भारत से निकलकर हजारों किलोमीटर की दुरी तय करते हुए दोनों अरब सागर मे जा कर समा जाती है। लेकिन खास बात ये हैं ये दोनी ही नदी किसी प्रकार की डेल्टा नही बनाती हैं।

7. सबसे गहरी नदी घाटी – भागीरथी व अलकनंदा

भागीरथी और अलकनंदा ये दोनों नदिया भारत की सबसे गहरी नदी है ये दोनों नदिया की सहायक नदी गंगा है भागीरथी और अलकनंदा ये दोनों हिमालई नदी भी हैं जिसकी लम्बाई 205 किलोमीटर है दूसरी ओर अलकनंदा इस नदी कि लम्बाई 190 किलोमीटर हैं।

8. सबसे बड़ी कृत्रिम झील – गोविंद सागर (भाखड़ा नांगल)

गोविंद सागर (भाखड़ा नांगल) झील सोनभद्र जीले के पिपरी नामक स्थान पर स्थित है जो यह भारत का सबसे बड़ा 70 वर्ग मिल मे फैला हुआ कृत्रिम झील है जहां इसकी गहराई 38 फिट और इसकी उचाई 870 फिट है जो भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम् झील है इस झील को देखने बहुत से लोग आते है। यह प्रकृति की शोभा बढ़ा देती है।

9. सबसे बड़ा नदी द्वीप – माजुली, ब्रह्मपुत्र (असोम)

माजुली विश्व् का सबसे बड़ा नदी द्वीप में से एक भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप हैं। जो ब्रम्हपुत्र नदी में हैं। माजुली जोरहाट जिले के उत्तरी भाग में स्थित है और ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा मुख्य भूमि से अलग किया गया है। यह मुख्य भूमि से 2.5 किमी की दूरी पर स्थित है और फेरी द्वारा यह निमाटीघाट ( मुख्य भूमि की ओर) और कमलाबारी (माजुली की ओर) से जुडती है । उत्तरी तटों पर द्वीप के निकटवर्ती मुख्य भूमि लखीमपुर और ढकुआखाना हैं।

10. सबसे बड़ा मीठे पानी का झील – वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)

जम्मू कश्मीर स्थित वुलर झील भारत मे मीठे पानी का सबसे बड़ा झील हैं। जिसकी लम्बाई 16 किलोमीटर है। यह भारत् कि दसवीं सबसे बड़ी झील है यह झील 260 वर्ग मिल मे फैला हुआ है।

11. सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध – भखडा नांगल बांध (पंजाब)

भूकम्प वाले क्षेत्र् मे स्थित सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है यह बाँध भारत का दूसरा सबसे ऊचा बाँध है इस बाँध का निर्माण 1946 मे शुरू हुई और 1963 मे जाकर सफल रहा है जिसकी उचाई औसतन 255.55 मीटर जो की 740 फिट है उस समय जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस बाँध का कार्य पूर्ण हुआ था।

12. सबसे बड़ा डेल्टा – सुंदरवन डेल्टा (पश्चिम बंगाल)

सुंदरवन डेल्टा में भूमि का ढाल अत्यंत कम होने के कारण यहाँ गंगा अत्यंत धीमी गति से बहती है और अपने साथ लायी गयी मिट्टी को मुहाने पर जमा कर देती है। जिससे 350 किलोमीटर चौड़े सुंदरवन डेल्टा बनाकर गंगा नदी बंगाल की खड़ी मे समा जाती है विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा ( सुन्दरवन ) बहुत – सी प्रसिद्ध वनस्पतियों और प्रसिद्ध बंगाल टाईगर का निवास स्थान है।

13. सबसे ऊँचा झरना – जोग या गरसोप्पा (कर्नाटक)

शरावती नदी पर स्थित भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात जोग जो छोटे – छोटे प्रपात जिसमे राजा, रॉकेट, रोरर और रानी से मिलकर बनी है इस प्रापत का जल लगभग 253 दुरी की ऊचाई से गिरती है जो देखने मे अत्यधिक सूंदर लगता है।

14. सबसे बड़ा लीवर पुल – हावड़ा ब्रिज (कोलकाता)

सबसे बड़ा लीवर पुल आपको बताना चाहुंगा की इसका नाम रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर रविन्द्र सेतू रखा गया था यहाँ कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने के नाम से ही इसे न्यू हावड़ा बाँध कहा गया। इस बाँध को बनाने मे कोई भी नट का इस्तेमाल नहीं किया गया इस बाँध 24 टन् स्टील से बनया गया है।

15. सबसे लम्बा रेलमार्ग – डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी

विवेक एक्स्प्रेस भारत के सबसे लम्बी दुरी तय करनी वाली ट्रेन है यह ट्रेन 4,233 किलोमीटर दुरी तय करता है जो डिब्रुगढ और कन्याकुमारी कि बीच चलती है दूसरी बात यह भारत का सबसे बड़ी रेलवे लाइन है यह ट्रेन 8 राज्य से होते हुए 82 घंटो मे डिब्रुगढ से कन्याकुमारी तक की दुरी तय कर लेता और 3,932 किलोमीटर कि दुरी को कवर करता है।

16. सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह – मुंबई (महाराष्ट्र)

भारत् के पश्चिम तट मुंबई पर इस्थित यहाँ भारत का सबसे बड़ा यातायात वाला बंदरगाह है जो मालवाहक बड़े बड़े जहाजो को आने जाने मे मार्ग की अनुमति देता है। मुंबई समुद्री व्यपार के नाम से जाना जाता यहाँ जहाजो से मालो का सप्लाई होता है कच्चे पेट्रोल , तरल रसायन आदि। और भी बहुत सारे तरल पदार्थ आयात और निर्यात को संभालता है।

17. सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग – राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 7 (वाराणसी से कन्याकुमारी )

राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 7 जो भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग है जो वाराणसी को साथ लेती हुई बड़े बड़े शहरो नगरो को साथ लेकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी मे जाकर जुडती है इस राज मार्ग कि लम्बाई देखा जाए तो कम से कम 3,745 नापा गया है।

18. सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य – गुजरात (1200 किमी.)

गुजरात सबसे लम्बी तटिय रेखा वाली राज्य् है जो भारत की तटीय भूमि के 23% जगहों पर कब्ज़ा किया हुआ है आपको यह जानकर हैरान होगी कि यह 1200 किमी. की क्षेत्रो मे समाया हुआ तटिय राज्य् है दूसरे स्थान पर सबसे लम्बी तटिय क्षेत्र् आंध्र पदेश है।

19. खारे पानी की सबसे बड़ी तटीय झील – चिल्का झील ( ओडिशा)

चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी झील है जो देखने मे अत्यधिक मन को आकर्षित करता है यह इतना बड़ा है इसकी दूसरी छोर् दिखाई नहीं देता यह पूरी, खुर्दा और गंजम जिलों को नहलाती हुई बंगाल की खाड़ी मे एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का तटिय झील के रूप फैला है इसका खारा होने कारण यह है की यह समुद्र का ही एक भाग परन्तु महानदी के द्वारा लायी गई मिट्टी के जमा होने के कारण अलग से एक चिल्का झील बनाती है जो खारा भी है और बड़ा भी।

20. सबसे लम्बा बाँध – हीराकुड बाँध (ओडिशा)

यह बाँध माहानदी पर बना है जिसकी लम्बाई 25.8 किलोमीटर है जो दुनिया कि सबसे लम्बी बाँध है जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है इस बाँध को 1957 मे बनया गया था। यह बाँध 810 करोड़ घन मीटर जल को पकड़ के रखता है जो बाड़ नियंत्रण और विद्युत उत्पादक के काम आता है इस बाँध के आलावा दो और बाँध लंबे बाँध है।

22. सबसे लम्बा समुद्री तट – मैरिना बीच (चेन्नई)

मैरिना बीच भारत का सबसे सूंदर और सबसे लंबे तट है मारिना बाँध प्रकृति का समुद्री तट है यह बाँध बंगाल की खाड़ी और चेन्नई, तमिलनाडु की प्राकृतिक सुंदरता को दिखलाता है। इनकी लम्बाई 13 कि.मी. है यहाँ बीच खतरों से भरा जिसकी वजह से इस तट पर तैराकी और स्नान करने मे प्रतिबन्ध लगाया गया है। यह बहुत भीड़ भाड़ वाला बीच हैं।

23. सबसे लम्बी तटरेखा वाला द. भारत का राज्य – आंध्रप्रदेश (1100 किमी.)

भारत का राज्य आंध्रप्रदेश गोदावरी और कृष्णा नदी दोनों नदियों की डेल्टा के कारण ही भारत का तटिय आंध्रप्रदेश कृषि भूमि है।

24. सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य – राजस्थान

भारत का राज्य राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य हैं। इनकी बस्तु कला की नमूने बड़ी बड़ी हवेलियां इस राज्य के बारे मे जितनी भी बोलो कम है इसकी क्षेत्रफल की बात करें तो यहाँ 34,2,239 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है यहा विधानसभा की 200 सीटे राजयसभा की 10 और लोकसभा की 25 सीटे हैं।

25. सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य – उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश भारत का एक ऐसा बड़ा राज्य् है जहां कि जनसंख्या ब्राजील जैसे बड़े देशों की बराबर है उत्तरप्रदेश् जनसंख्या की बात करें तो जनगणना 2011 के अनुसार लग-भग 19,95,81,477 है क्योंकि भारत के सभी राज्यों मे सबसे बड़ा वाला राज्य है।

26. सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला – लद्दाख

लद्दाख भारत के जम्मु कश्मीर से भी ज्यादा क्षेत्रफल वाला ज़िला है यहाँ का घनत्व 4.6 कि.मी. वर्ग है तथा इसकी क्षेत्र् फल देखा जाए तो 59,156 वर्ग किलोमीटर है।

27. सबसे ऊँचा हवाई पत्तन – लेह (लद्दाख )

सबसे ऊँचा हवाई पत्तन लेह (लद्दाख ) 3,256 मीटर ऊपर पहाड़ी के बीच मे बनी ये हवाई अड्डा भारत का एक हवाई अड्डा है जो लेह से निर्मित है 2016-17 की बात करें तो यहाँ से 563,800 यात्रीया ट्रेवल कर चुके है यहाँ जब प्लेन की लैंडिंग होती है तो पायलेट को चुनौतियो का सामना करना पड़ता है क्योंकि एक ही दिशा मे प्लेन को उतरा जाता है।

28. सबसे तेज चलने वाली ट्रेन – गतिमान एक्सप्रेस (हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैण्ट)

भारत देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस जो 160 किलोमीटर प्रति घंटा कि रफ्तार से चलती है इस ट्रेन की रप्तार इतनी है की यहाँ भारत का न०1 ट्रेन है नई दिल्ली से आगरा तक चलने वाली ट्रेन मात्र 110 मे इतनी दुरी तय कर लेता है जिसकी दुरी 188 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Amit Yadav

दोस्तों नमस्कार ! हम कोशिश करते हैं कि आप जो चाह रहे है उसे बेहतर करने में अपनी क्षमता भर योगदान दे सके। प्रेणना लेने के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं हैं, जीवन के यह छोटे-छोटे सूत्र आपके सामने प्रस्तुत है...About Us || Contact Us