भारत मे जनगणना, जनगणना 2011 की महत्वपूर्ण जानकारी,

भारत मे जनगणना

किसी भी देश के लिये अपने देश के सही सही आंकड़े रखना अति आवश्यक होता है। क्योंकि ये आंकड़े देश की विकास, योजनाओं और सरकारी कार्यो के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए देश की सरकार पूरे देश भर से आंकड़े जुटाते है। भारत मे इसी आंकड़े जुटाने के कार्यो, योजनाओं को जनगणना कहते है।

जनगणना क्यो जरूरी है? जनगणना क्यों किया जाता है? क्या फायदा होता है जनगणना से ?

भारत की जनगणना, जनसांख्यिकी, आर्थिक आंकलनों , साक्षरता एवं शिक्षा, आवास और घरेलू सुविधाएं, शहरीकरण, जन्म और मृत्यु दर आदि पर जानकारी का सबसे अधिक विश्वसनीय स्रोत है। गांव,कस्बा और वार्ड स्तर के प्राथमिक आंकड़ों का बस यही एक स्रोत है । यह केंद्र और राज्य सरकारों को योजना एवं नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां, विद्वान, व्यापार जगत के लोग , उद्योगपति और कई अन्य इसका व्यापक पैमाने पर उपयोग करते हैं। जिससे देेश को काफी फायदा होता है। क्यों कि किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए आंकड़े महत्वपूर्ण होते है।

भारत मे जनगणना का शुरुआत सन 1872 से हआ लेकिन अधिकृत जनगणना की शुरुआत 1881 में वायसराय लार्ड रिपन के काल से मानी जाती है। 1911-1921 जनसंख्या विभाजक दशक कहलाता है। क्योंकि इस अवधि में भारत की जनसंख्या कम हुई थी 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब को पार कर गई , तब से इस तिथि को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर 2011 को विश्व की जनसंख्या 7 अरब को पार कर गई । विश्व जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार 2045 तक भारत विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा।

भारत मे जनगणना

जनगणना 2011 कैसे पूरा किया गया ?

भारत मे जनगणना 2011 को दो चरणों में पूरा किया गया है । पहले चरण में अप्रैल से सितम्बर 2010 के बीच देशभर में घरों घर जाकर आंकड़े जुटाए गए और दूसरे चरण की शुरुआत 9 फरवरी 2011 को हुई जो 28 फरवरी , 2011 तक चली। जनगणना 2011 में लगभग 25 लाख कर्मचारियों के सहयोग से जनगणना के काम को पूरा किया गया था। इसमें देश के सभी 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले 1.2 अरब निवासियों को कवर किया गया।

भारत मे जनगणना 2011 के महत्वपूर्ण आंकड़े

  • भारत की कुल जनसंख्या – 1,21,08,54,977
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाले विश्व के देश – चीन, भारत, अमेरिका।
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य – उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल।
  • सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य -सिक्किम।
  • भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर- 17.7%
  • सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य – मेघालय।
  • सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला संघ शासित प्रदेश – दादर एंव नगर हवेली।
  • सबसे कम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य- नागालैंड।
  • अखिल भारतीय स्त्री पुरुष अनुपात – 943: 1000
  • सर्वाधिक स्त्री पुरुष अनुपात ( राज्य ) – 1084:1000 केरल।
  • न्यूनतम स्त्री पुरूष अनुपात ( राज्य ) – 879:1000 हरियाणा।
  • अखिल भारतीय जनघनत्व – 382व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर।
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्य वाले प्रदेश – बिहार।
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला संघ शासित प्रदेश – दिल्ली।
  • न्यूनतम जनसंख्या घनत्व ( राज्य ) – अरुणांचल प्रदेश।
  • अखिल भारतीय साक्षरता – 73%
  • सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य – केरल 94%
  • न्यूनतम साक्षरता वाला राज्य – बिहार 61.8%
  • कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति जनसंख्या – 20,13,78,086 ( भारत की कुल जनसंख्या का 16.6% )
  • सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला राज्य- उत्तरप्रदेश।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य – पंजाब।
  • न्यूनतम अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला राज्य – अरुणांचल प्रदेश और नागालैंड।
  • कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति जनसंख्या – 10,42,81,034 ( भारत कुल जनसंख्या में 8.6% )
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला राज्य – मध्यप्रदेश।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य – मिजोरम।
  • न्यूनतम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला राज्य -पंजाब और हरियाणा।
  • अखिल भारतीय नगरीय जनसंख्या अनुपात – 31.14%
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या अनुपात वाले प्रदेश – गोवा, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या अनुपात वाला संघ शासित प्रदेश – दिल्ली।
  • न्यूनतम नगरीय जनसंख्या अनुपात वाला राज्य – हिमाचल प्रदेश।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य – महाराष्ट्र।
  • न्यूनतम सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य -सिक्किम।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला संघ शासित क्षेत्र – दिल्ली।
  • न्यूनतम सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य – लक्षद्वीप।
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – ठाणे (महाराष्ट्र )।
  • दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – उत्तर चौबीस परगना ( पश्चिम बंगाल )।
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला – नार्थ ईस्ट जिला ( दिल्ली )
  • सबसे कम घनत्व वाला जिला – दिबांग (अरुणाचल प्रदेश )
  • सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला – सरछिप एंव एजाँल (मिजोरम )
  • सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर ( मध्यप्रदेश )

जनगणना 2011 के पूरी जानकारी

जनगणना 2011 की आंकड़े
राज्य जनसंख्या वृद्धि दर घनत्व नगरीय जनसंख्या % लिंग अनुपात 0-6 आयु लिंगानुपात % अ.जा. % अ.ज.जा. % साक्षरता %
भारत 1,21,0854,977 17.7 382 31.14 943 13.6 16.6 8.6 73
जम्मू और कश्मीर 1,25,41,302 23.6 124 27.4 889 16.1 7.4 11.9 67.2
हिमाचल प्रदेश 68,64,602 12.9 123 10 972 11.3 25.2 5.7 82.8
पंजाब 2,77,43,338 13.9 551 37.5 895 11.1 31.9 0 75.8
चंडीगढ़ 10,55,450 17.2 9,258 97.3 818 11.3 18.9 0 86
उत्तराखंड 1,00,86,292 18.8 189 30.2 963 13.4 18.8 2.9 78.8
हरियाणा 2,53,51,462 19.9 573 34.9 879 13.3 20.2 0 75.6
राजस्थान 6,85,48,437 21.3 200 24.9 928 15.5 17.8 13.5 66.1
उत्तरप्रदेश 19,98,12,341 20.2 829 22.3 912 15.4 20.7 0.6 67.7
बिहार 10,40,99,452 25.4 1106 11.3 918 18.4 15.9 1.3 61.8
सिक्किम 6,10,577 12.9 86 25.2 890 10.5 4.6 33.8 81.4
अरुणांचल प्रदेश 13,83,727 26 17 22.9 938 15.3 0 68.8 65.4
नागालैंड 19,78,502 -0.6 119 28.9 931 14.7 0 86.5 79.6
मणिपुर 28,55,794 24.5 115 32.5 992 13.2 3.8 35.1 79.2
मिजोरम 10,97,206 23.5 52 52.1 976 15.4 0.1 94.4 91.3
त्रिपुरा 36,73,917 14 350 26.2 960 12.5 17.8 31.8 87.2
मेघालय 29,66,889 27.9 132 20.1 989 19.2 0.6 86.1 74.4
असम 3,12,05,576 17.1 398 14.1 958 14.9 7.2 12.4 72.2
पश्चिम बंगाल 9,12,76,115 13.8 1,028 31.9 950 11.6 23.5 5.8 76.3
झारखंड 3,29,88,134 22.4 414 24 949 16.3 12.1 26.2 66.4
ओडिशा 4,19,74,218 14 270 16.7 979 12.6 17.1 22.8 72.9

छत्तीसगढ़

2,55,45,198 22.6 189 23.2 991 14.3 12.8 30.6 70.3
मध्यप्रदेश 7,26,26,809 20.3 236 27.6 931 14.9 15.6 21.1 69.3
गुजरात 6,04,39,692 19.3 308 42.6 919 12.9 6.7 14.8 78
महाराष्ट्र 11,23,74,333 16 365 45.2 929 11.9 11.8 9.4 82.3
आंध्रप्रदेश + तेलंगाना 8,45,80,777 11 308 33.4 993 10.8 16.4 7 67
कर्नाटक 6,10,95,297 15.6 319 38.7 973 11.7 17.1 7 75
गोवा 14,58,545 8.2 394 62.2 973 9.9 1.7 10.2 88.7
केरल 3,34,06,061 4.9 860 47.7 1084 10.4 9.1 1.5 94
तमिलनाडु 7,21,47,030 15.6 555 48.4 996 10.3 20 1.1 80.1
पुडुचेरी 12,47,953 28.1 2,547 68.3 1037 10.6 15.7 0 85.8
अंडमान और निकोबार 3,80,581 6.9 46 37.7 876 10.7 0 7.5 86.6
दिल्ली 1,67,87,941 21.2 11,320 97.5 868 12 12 0 86.2
दमन और दीव 2,43,247 53.8 2,191 75.2 618 11.1 2.5 6.3 87.1
दादरा, नगर हवेली 3,43,709 55.9 700 46.7 774 14.8 1.8 52 76.2
लक्षद्वीप 64,473 6.3 2,149 78.1 947 11.3 0 94.8 91.8

 

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top