भारत के तटीय राज्य कौन कौन से है? भारत के तटीय सीमा

भारत के तटीय राज्य

भारत एक विशाल देश है, इसकी भौगोलिक स्थिति अन्य सभी देशो से भिन्न है। उत्तर भारत के सभी राज्य जहां स्थलीय प्रदेश है, वहीं दूसरी ओर प्रायद्वीपीय भारत के राज्य तटीय प्रदेश है। चूंकि भारत के दक्षिण मे हिन्द महासागर पश्चिम मे अरब सागर एवं पूर्व मे बंगाल कि खाड़ी है इसलिए प्रायद्वीपीय भारत मे स्थित राज्य समुद्र के साथ अपनी सीमा साझा करते है। तो आइए देखते है। भारत के तटीय राज्य कौन कौन से हैं?

भारत की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी.है। जबकि भारत की मुख्य भूमि की तटीय लंबाई 6100 किमी और द्वीपों को शामिल करके कुल तटीय लंबाई 7516.6 किमी है। भारत मे कुल राज्यो में समुद्री तट वाले राज्यों की संख्या 9 है। जो कि गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल तक फैला है। इसके अलावा 4 केंद्रशासित प्रदेशों की सीमा भी समुद्र तट से लगती है। जो दमन और दीव, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक फैली हुई है।

तट रेखा किसे कहा जाता हैं?

किसी भी समुद्र, नदी, तालाब आदि के किनारे स्थित स्थलीय भाग को तट कहा जाता है। जबकि वह रेखा जो जल एवं स्थल को अलग करती है, अर्थात जल एवं स्थल के बीच सीमा बनाती है, उसे तटरेखा कहा जाता है।

भारत की तटीय क्षेत्र वाले राज्य कौन कौन से है? देखे पूरी जानकारी

भारत के तटीय राज्य कौन कौन से है? भारत के तटीय सीमा

1. गुजरात – 1214.6 किलोमीटर

भारत के पश्चिमी भाग में बसा गुजरात भारत के सबसे लंबे तटीय क्षेत्र वाला राज्य हैं। जिसकी लम्बाई 1214.6 किमी. हैं। अलांग, ओखा, पीपावाव, पोरबन्द, कंडला, तुणा, बिलिमोरा, मांडवी, मुन्द्रा, और वेरावल गुजरात तटीय क्षेत्र में स्थित बंदरगाह हैं। जिसमे कंडला विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं।

2. महाराष्ट्र – 720 किलोमीटर

भारत के चौथा सबसे बड़े तटीय क्षेत्र वाला महाराष्ट्र के समुद्र तट अरब सागर से लगे हैं और तटीय क्षेत्र ज्यादातर शहरी हैं। महाराष्ट्र में कई समुद्र तट हैं, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच एक प्रमुख आकर्षण हैं। उपमहाद्वीप के पश्चिमी प्रायद्वीपीय भाग में दक्कन के पठार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर रहा है। इसका आकार मोटे तौर पर एक त्रिभुज जैसा दिखता है, जिसका आधार 450 मील (720 किमी) पश्चिमी तटरेखा है। यंहा का तटीय क्षेत्र दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध है।

3. गोवा – 101 किलोमीटर

भारत के 101 किलोमीटर तटीय क्षेत्र वाले पश्चिमी तटीय पट्टी, गोवा का दक्षिणी भाग जिसे कन्नड़ कहा जाता है। भारत के पश्चिमी तट पर कन्नड तटीय मैदान गोवा और कर्नाटक के मैंगलोर क्षेत्र के बीच स्थित है। पूरी दुनिया मे गोवा अपने सुंदर समुद्री किनारों के लिए जाना जाता हैं।

4. कर्नाटक – 300 किलोमीटर

कर्नाटक राज्य में तीन प्रधान मंडल हैं तटीय क्षेत्र करावली, पहाड़ी क्षेत्र मालेनाडु जिसमें पश्चिमी घाट आते हैं, तथा तीसरा बयालुसीमी क्षेत्र जहां दक्खिन पठार का क्षेत्र है। कनार्टक राज्य में 155 समुद्री मील लगभग 300 कि.मी लंबे समुद्र तट पर केवल एक ही बड़ा बंदरगाह है – मंगलौर या न्यू मंगलौर। इसके अतिरिक्त 10 छोटे बंदरगाह है जिसमे कारवाड, बेलेकेरी, ताद्री, भत्काल, कुंडापुर, हंगरकट्टा, मालपे, पदुबिद्री, होन्नावर और पुराना मंगलौर शामिल हैं।

5. केरल – 550 किलोमीटर

केरल दक्षिण से उत्तर की ओर फैला हुआ पश्चिमी समुद्र तटीय समतल सह्याद्रि के समानान्तर में है। मलनाडु और तटीय क्षेत्र के बीच वाले भाग को इटनाडु या मध्यक्षेत्र कहा जाता है। यहाँ की भौगोलिक प्रकृति में पहाड और समतल दोनों का समावेश है। केरल में 1 प्रमुख बंदरगाह, 7 मध्यवर्ती बंदरगाह और 12 छोटे बंदरगाह हैं। केरल की तटरेखा लगभग 550 किमी है।

6. तमिलनाडु – 980 किलोमीटर

तमिलनाडु की तटरेखा भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिण – पूर्वी तट पर स्थित है, और बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के कोरोमंडल तट का एक हिस्सा बनाती है। यह 980 किमी लंबा है। यह मन्नार की खाड़ी में पाक जलडमरूमध्य के पार श्रीलंका के साथ समुद्री सीमा भी साझा करता है। तटीय गलियारे में 14 जिले हैं जिनमें 15 प्रमुख बंदरगाह और बंदरगाह, रेतीले समुद्र तट, झीलें और नदी के मुहाने हैं। तमिलनाडु भारत का एकमात्र राज्य है जिसका पूर्वी और पश्चिमी तटरेखा दोनों पर क्षेत्र है। चेन्नई बंदरगाह तमिलनाडु का सबसे बड़ा बंदरगाह है। जो देश का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह है।

7. आंध्र प्रदेश – 970 किलोमीटर

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र राज्य के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है और इसमें नौ जिले शामिल हैं। यह राज्य के रायलसीमा क्षेत्र और तेलंगाना राज्य, ओडिशा राज्यों से भौगोलिक रूप से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र की तटीय रेखा देश में तीसरी सबसे लंबी है, जो 970 किमी तक फैली हुई है। जो देश के कुल समुद्र तट का 12 % एक प्रमुख (परिचालन) और 14 गैर-प्रमुख (5 परिचालन) बंदरगाहों के साथ है, जिसमें छह बंदरगाह विकास के अधीन हैं। इस क्षेत्र में पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों, उड़ीसा के साथ उत्तरी सीमा से कृष्ण नदी के डेल्टा के दक्षिण में शामिल हैं।

8. उड़ीसा – 484 किलोमीटर

लगभग 484 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में फैले ओडिशा जंहा अक्सर चक्रवाती तूफान आते रहता हैं। इसी तटीय रेखा पर पाराद्वीप जैसे दुनिया के बड़े बंदरगाह हैं। भौगोलिक दृष्टि से, ओडिशा में तटीय मैदान , केंद्रीय पठार, मध्य पहाड़ी क्षेत्र, बाढ़ के मैदान और ऊपरी भाग शामिल हैं। राज्य के पूर्वी तट पर स्थित चिल्का झील दुनिया के सबसे बड़े खारे पानी के लैगून में से एक है।

9. पश्चिम बंगाल – 210 किलोमीटर

पश्चिम बंगाल का तटीय मैदान पुरबा मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित है और इसकी तटरेखा लगभग 210 किमी लंबी है। पश्चिम बंगाल का सुंदरवन डेल्टा दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है। यह जीवों की एक विस्तृत श्रृंखला का घर है और शाही बंगाल स्वैम्प टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।

भारत के तटीय केंद्र शासित प्रदेश

1. अंडमान निकोबार –

2. लक्षद्वीप –

3. पुदुचेरी –

4. दमन द्वीप –

2 thoughts on “भारत के तटीय राज्य कौन कौन से है? भारत के तटीय सीमा”

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top