दुनिया का मुश्किल काम क्या है? दुनिया की 4 सबसे कठिन काम,

दुनिया की सबसे मुश्किल काम क्या है देखे पूरी जानकारी

आज की समय की बात करे तो दुनिया इतने आगे बढ़ गई है, ऐसे ऐसे टेक्नोलॉजी आ गई है, जिसकी बदौलत कठिन से कठिन काम को आसानी से किया जा सकता है। लेकिन इतनी तेजी बढ़ते दुनिया मे कुछ ऐसे काम भी जौसे इतनी आसानी से नही किया जा सकता। आज की बात करे तो ये ऐसे काम है जो हर किसी के लिए मुश्किल हैं। जिसे करना शायद ही किसी के बस में हो। तो आइए देखते है, दुनिया का सबसे मुश्किल काम क्या है? दुनिया की 4 सबसे कठिन काम क्या है और कैसे है?

दुनिया का सबसे मुश्किल काम क्या है? दुनिया की 4 सबसे कठिन काम

1.अपने काम से काम रखना

दुनिया का सबसे मुश्किल काम है अपने काम से काम रखना। क्योंकि आज लोगो की प्रवित्ति ऐसे हो गई कि अपने से ज्यादा दुसरो पर ध्यान रखते है। आज लोग सिर्फ ऐसे ही सोंचते है कि वो ऐसा कर रहा है, उसको ऐसा करना चाहिए। वो ऐसा करेगा तो ऐसा होगा। ऐसे दुनिया भर की बाते है जो दूसरों के लिए सोंचते है। अपनी चिंता करने के बजाए दुसरो की चिंता करते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो सिर्फ अपने काम से काम मतलब रखे।

आज लोग इतने अग्रेसिव हो गए है या इतने एडुकेटेट हो गए हैं कि दूसरों की खुशी में अपना खुशी तलाशने की कोशिश करते है। जैसे किसी को कुछ काम मे फायदा होता है तो हम दुखी होने लगते है और किसी को कुछ नुकसान हो जाता है तो हम खुश हो जाते है। दुसरो के नुकसान से हमे खुशी मिलती है। तो अब बताइए भला दुनिया इतने तरक्की कर ली है कि खुशी के लिए भी दूसरों पर डिपेंड रहना पड़ता है। कोई अपने काम से काम नही रखता। हमेशा दूसरों के घरों में झांकते रहते है।

इसलिए आज के दौर में अपने काम से काम रखना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। और ज्यादातर लोगों की परेशानी का भी कारण यही है। क्योंकि लोग अपने आप को छोड़कर अपना पूरा कीमती समय दुसरो के क्रियाकलापों में व्यर्थ गंवाने में लगा हुआ हैं। और अगर यही चलते रहेगा तो एक दिन ऐसा आएगा कि हम उसे देखते रह जाएंगे और वो सफलता की उंस शिखर पर पहुंच चुका होगा जिसकी कभी हम कल्पना किया करते थे। इसलिए सिर्फ अपने काम से काम रखिए। नही तो सबसे पीछे रह जाएंगे।

2. अपने मन को साधना

अपने मन को साधना या अपने को कंट्रोल करने दुनिया का सबसे मुश्किल काम हैं। क्योंकि मन बेकाबू होता हैं। मन हमेशा भटकाते रहता हैं। मन स्थिर नही रहता हैं। यदि एक बार आप मन को काबू करना सीख गए तो फिर आप दुनिया का हर सुख पा सकते है। परमात्मा को पा सकते हैं। लेकिन मन को काबू करना इतना आसान नही हैं। ये मन ही तो है जो आपको इधर उधर भटकाते रहता हैं। अगर एक बार आप इस पर लगाम लगा लेते हैं तो आप हमें सुखी जीनव जियेंगे।

मन को कंट्रोल करने आसान नही है। क्योंकि मन चंचल होता हैं। ये थोड़ी सी विचलन से ही विचलित हो जाती हैं। लेकिन एक बार आप मन पर कंट्रोल कर लेते हैं तो आप जीनव के मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों से निपट सकते हैं। मन कभी भी स्पष्ट नही होता क्योंकि मन स्वभाव से ही उलझन हैं। इसलिए मन को साधना इतना आसान नही है और इसीलिए मन की साधना को दुनिया की सबसे मुश्किल काम कहा जाता हैं।

3. अपने आप को खुश रखना

आज के तिथि के अपने आप को खुश रखना बहुत बड़ी चैलेंज हैं। क्योंकि किसी के मन मे संतोष ही नही है। सभी को और चाहिए। बस इसी और चाहिए के चक्कर मे जो मिल रहा है या जो मिल गया हैं। उसको भी एन्जॉय नही कर पा रहे है। ये बड़ा आश्चर्य की बात है कि किसी के पास सब कुछ होते हुए भी हमेशा रोना रोते रहता है कि ये नही है, वो नही, ये मिल जाता तो अच्छा रहता, वो मिल जाता तो ऐसा होता, बस इन्ही सब बातों में समय गुजारते जाते है और मिले हुए खुशी के मौके को भी नही भूना पाते। इसलिए आज अपने आप को खुश रखना दुनिया का बहुत ही मुश्किल काम हैं।

4. अपनो में अपनों ढूंढना

आज लोग इतने बदल गए हैं। कि कोई अपना होते हुए भी अपना नही रह गया हैं। आज स्थित ये है कि लगभग सभी परिवारों में आपसी मतभेद होते ही रहता है। लगभग सभी के यंहा शीतयुद्ध जैसा माहौल पनप रहा हैं। आज कल लोग तो अपने है और जताते भी अपने जैसे ही हैं। लेकिन हरकते और रवैया बेगानों जैसे करते हैं। कहने को तो सब साथ साथ रहते हैं। लेकिन वो सिर्फ दिखाने के लिए। लोग इस तरह बदल गए है। कि अपना होते हुए भी उसमे अपनापन ढूंढना पड़ता हैं। इसलिए तो आज अपनो में अपना ढूंढना दुनिया का सबसे मुश्किल काम हैं।

1 thought on “दुनिया का मुश्किल काम क्या है? दुनिया की 4 सबसे कठिन काम,”

  1. Logo ko Kyo impressed karna h sabhee log ak hee to h We are all people humans Jo tum ho vahi vo h Jo tum soche ho vahi vo soche h to pair Kyo aisa karna kuchh Alag Karo mai koi badi job ke lite nhi kh rhi hoon mai tumhe apne aap ko sameness ke lite Kah rahi hoon apne man ko samjo What is life , why I was born in this world tell me jana samjho

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top