G-8 के सदस्य देश कौन कौन से है? g-8 सदस्य में शामिल देशों की सूची
  • Post author:
  • Post last modified:January 9, 2022

G-8 के सदस्य देश की पूरी जानकारी

G-8 समूह या G-8 मंच की स्थापना फ्रांस द्वारा 1975 में किया गया था। शुरुआत में इसमें दुनिया के 6 सबसे धनी देश (फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका) शामिल थे और इसे G-6 के नाम से जाना था। लेकिन 1976 में इसमे कनाडा को शामिल कर लिया गया और मंच का नाम बदलकर G-7 कर दिया गया। 1997 में इसमें रूस भी सामिल हो गया और मंच का नाम G-8 हो गया। G-8 के अन्तर्गत सदस्य राष्ट्र यूरोपियन संघ का प्रतिनिधित्व भी करते हैं पर इसे एक सदस्य या मेजबान के रूप में अभी शामिल नहीं किया गया हैं। इस प्रकार G-8 समूह बना।

इसमें में शामिल देश दुनिया के सबसे अधिक औद्योगिक गतिविधियों वाले देश हैं। इसका पहला शिखर सम्मेलन नवंबर 1975 में पेरिस के नजदीक रैमबोनीलेट में आयोजित किया गया था। वर्ष 2018 के अनुसार इसमें शामिल देश में विश्व की जीडीपी का 46 % और दुनिया के कुल धन के 58 % का मालिक है।

G-8 में शामिल सदस्य देशों की पूरी सूची

क्र. G-8 सदस्य देश प्रति व्यक्ति आय
1 फ्रांस 50,460 PPP dollars
2 जर्मनी 57,810 PPP dollars
3 इटली 44,630 PPP dollars
4 जापान 44,810 PPP dollars
5 ब्रिटेन 47,880 PPP dollars
6 अमेरिका 66,080 PPP dollars
7 कनाडा 50,810 PPP dollars
8 रूस 28,270 PPP dollars
नोट- प्रति व्यक्ति आय की रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक 2019 के अनुसार

 

g-8-ke-sadasy-desg-kaun-kaun-se-hain-g-8-sadasy-me-shamil-deshon-ki-suchi

G-8 का मुख्यालय कंहा हैं? और इसकी सम्मेलन कौन कराता हैं?

जी -8 का मेज़बान देश ही सम्मेलन की तैयारियाँ करता है और उसका ख़र्च उठाता है। क्योंकि इसका न तो कोई मुख्यालय है और न ही कोई बजट। इसका कारण ये है कि जी -8 बनाने के पीछे सोच ये थी कि इन देशों के शीर्ष नेता सीधे सीधे अनौपचारिक तरीके एक दूसरे से बात कर सकें।

G-8  समूह क्यो बनाया गया?

जब 1970 के दशक में तेल संकट और आर्थिक मंदी के माहौल के बीच महसूस किया गया कि दुनिया के खास देशों के नेताओं के लिए खुलकर बात करने का कोई मंच होना चाहिए। इसी के बाद 1975 में फ़्राँस में जी -6 की स्थापना हुई।

G-8 समूह की मीटिंग कब और क्यों होती हैं? G8 की बैठक में किन बातों का चर्चा होता हैं?

G8 की बैठक साल में एक बार अर्थात वार्षिक होती हैं। और इसकी मेजबानी सदस्य देश बारी बारी से करते हैं। G8 का वैश्विक आर्थिक शासन, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा नीति जैसे सामान्य हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिये ब्लॉक की वार्षिक बैठक होती है।

चीन G8 में क्यों शामिल नही हैं?

चीन दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवथा है, फिर भी वो इस समूह का हिस्सा नहीं है। क्योंकि यहां दुनिया की सबसे बड़ी आबादी रहती हैं और प्रति व्यक्ति आय संपत्ति जी -8 समूह देशों के मुक़ाबले बहुत कम है। ऐसे में चीन को उन्नत या विकसित अर्थव्यवस्था नहीं माना जाता है और इसी वजह से यह समूह में शामिल नहीं है।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Amit Yadav

दोस्तों नमस्कार ! हम कोशिश करते हैं कि आप जो चाह रहे है उसे बेहतर करने में अपनी क्षमता भर योगदान दे सके। प्रेणना लेने के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं हैं, जीवन के यह छोटे-छोटे सूत्र आपके सामने प्रस्तुत है... About Us || Contact Us