अलग-अलग क्षेत्रों में, जैसे कि सेना, खेल, साहित्य, विज्ञान, कला इत्यादि में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। ताकि इससे जुड़े लोगों में और अधिक उत्सुकता आये। इनमें प्रशस्ति पत्र के साथ कुछ धनराशि भी दी जाती है। ऐसे ही दुनियाभर में पुरस्कार दिए जाते हैं जिनमे से कुछ महत्वपूर्ण पुरस्कार के बारे में हम बताने जा रहे हैं। तो आइए देखें कि कौनसा पुरस्कार कब शुरू हुआ? विश्व के प्रमुख पुरस्कार कौन कौन से हैं? प्रमुख पुरस्कारो की पूरी लिस्ट..
विश्व के प्रमुख पुरस्कार की पूरी लिस्ट | ||
क्र. | वर्ष | पुरस्कार |
1 | 1901 | नोबेल पुरस्कार |
2 | 1929 | ऑस्कर अवार्ड |
3 | 1954 | भारत रत्न |
4 | 1961 | ज्ञानपीठ पुरस्कार |
5 | 1995 | गांधी शांति पुरस्कार |
6 | 1985 | द्रोणाचार्य पुरस्कार |
7 | 1969 | मैन बुकर पुरस्कार |
8 | 1961 | अर्जुन पुरस्कार |
9 | 1917 | पुलित्जर पुरस्कार |
10 | 1991 | व्यास सम्मान |
11 | 1952 | कलिंग पुरस्कार |
12 | 1991 | सरस्वती सम्मान |
13 | 1969 | दादा साहब फाल्के |
14 | 1957 | रेमन मैग्सेसे पुरस्कार |
15 | 1992 | मेजर ध्यानचंद खेल रत्न |
16 | 1955 | साहित्य अकादमी पुरस्कार |
17 | 1954 | राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार |
18 | 1958 | शांति स्वरूप भटनागर |
कौनसा पुरस्कार कब शुरू हुआ देखे पूरी जानकारी, विश्व के प्रमुख पुरस्कार कौन कौन से हैं? की विस्तृत जानकारी
1. नोबेल पुरस्कार (1901)
नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता हैं। यह विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। इस पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा प्रति वर्ष अक्टूबर में की जाती है जहां 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि पर इसे दिया जाता है। जो विश्व के प्रमुख पुरस्कार हैं।
नोबेल पुरस्कार कौन देता हैं?
नोबल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 में हुई थी। जहां नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन किया जाता है। नोबेल फाउंडेशन 5 लोगों की टीम है। जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउन्सिल की ओर से तय किया जाता है। बाकी 4 लोग पुरस्कार वितरक संस्थान के ट्रस्टियों की ओर से तय किए जाते हैं ये पुरस्कार स्वीडन के राजा के हाथों से विजेताओं को दिया जाता है।
नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता हैं?
अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने लगभग 355 आविष्कार किए जिसमें डायनामाइट का आविष्कार भी था। दिसंबर 1896 में मृत्यु से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी हो। स्वीडन के बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष पुरस्कार दिया जाता है।
2. ऑस्कर अवार्ड (1929)
अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा दिए जाने वाला अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसका पहला समारोह 16 मई 1929 को आयोजित किया गया था। यह हॉलीवुड रोसवैल्ट होटल में हुआ था, प्राइवेट डिनर पार्टी थी, जिसमें 270 के लगभग लोग शामिल हुए थे। इसका आयोजन AMPAS द्वारा हुआ था।
इसकी शुरुवात करने का उद्देश्य यही था। कि मोशन पिक्चर इंडस्ट्री के प्रतिभागी कलाकारों को सम्मान देना था। पहले ऑस्कर अवार्ड में 12 कैटेगरी थी, जिसमें 2 स्पेशल सम्मान थे यह अवार्ड उन लोगों को दिया गया था। ऑस्कर पुरस्कार हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है, जो हर साल आयोजित किया जाता है। ऑस्कर अवार्ड जिसे अकैडमी अवार्ड भी कहते है, एक अमेरिकी अवार्ड्स फंशन है, अलग अलग कैटेगरी के विजेताओं को अकैडमी अवार्ड की प्रतिमा की प्रति दी जाती है, जिसे सब ऑस्कर नाम से पुकारते है।
ऑस्कर सबसे पुरानी मनोरंजक अवार्ड समारोह है। यह सबसे चर्चित फ़िल्मी अवार्ड समारोह है। 1930 में आयोजित अस्कार अवार्ड को पहली बार रेडियो के द्वारा आम जनता तक पहुँचाया गया था। 1953 में रेडियो की जगह टेलीविजन ने ले ली, और पहली बार अवार्ड समारोह को टीवी पर टेलीकास्ट किया गया। अब ऑस्कर अवार्ड का प्रसारण करीब 200 से भी ज्यादा देशों में लाइव होता है।
3.भारत रत्न (1954)
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है । यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। यह भी अनिवार्य नहीं है कि भारत रत्न सम्मान हर वर्ष दिया जाए। भारत रत्न पुरस्कार की परम्परा 1954 में शुरु हुई थी। सबसे पहला पुरस्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्र शेखर वेंकटरमन को दिया गया था। तब से अनेक विशिष्ट जनों को अपने – अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता पाने के लिए यह पुरस्कार प्रस्तुत किया गया है।
भारत रत्न किसे दिया जाता है?
यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने देश के किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हों, अपने – अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया हो। यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में तथा किसी राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा हेतु व उच्च लोक सेवा को मान्यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है।
भारत रत्न की महत्वपूर्ण जानकारियां..
- भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक पदक मिलता है। इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती।
- इसे पाने वालों को विभिन्न सरकारी विभाग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं ।
- प्रधानमंत्री द्वारा भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की जाती है। इसके लिए कोई औपचारिक सिफारिश आवश्यक नहीं होती है।
- भारत रत्न पाने वालों को महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है। भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों को सरकार वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह देती है।
- वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिये होता है ।
- भारत रत्न विजेताओं को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश , लोकसभा अध्यक्ष , कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद स्थान मिलता है।
1955 में मरणोपरांत भी सम्मान देने का प्रावधान भी जोड़ दिया गया । 2013 में पहली बार खेल के क्षेत्र में नाम कमाने वालों को भी भारत रत्न देने का निर्णय लिया गया और इसी कड़ी में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को इस सम्मान के लिए चुना गया ।
4. ज्ञानपीठ पुरस्कार (1961)
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास की ओर से भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। 1961 में भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक श्री साहू शांति प्रसाद जैन के पचासवें जन्म दिवस पर इसकी शुरुआत हुई। 1961 के बाद पुरस्कार के स्वरूप का निर्धारण करने के लिए गोष्ठियां होती रहीं और 1965 में पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार का निर्णय लिया गया। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाओं में से किसी भाषा में लिखता हो, वो यह पुरस्कार प्राप्त कर सकता है। साल 1965 में पहले पुरस्कार से जी शंकर कुरुप को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार में पांच लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा दी जाती है। 1965 में 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से प्रारंभ हुए इस पुरस्कार की राशि को 2005 में 7 लाख रुपए कर दिया गया। 2005 के लिए चुने गए हिन्दी साहित्यकार कुंवर नारायण पहले व्यक्ति थे, जिन्हें 7 लाख रुपए का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ . साल 2012 से ज्ञानपीठ पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली राशि को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 11 लाख रुपये कर दिया गया है।
5. गांधी शांति पुरस्कार (1995)
गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है जिसे 1995 से दिया जा रहा है। इस पुरस्कार की स्थापना महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती पर की गई। पुरस्कार सभी व्यक्तियों के लिए खुला है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग कोई भी हो। पुरस्कार के तहत 1 करोड़ की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक अति सुंदर पारंपरिक हस्तकला/ हथकरघा से बनी वस्तु दी जाती है। प्रथम गाँधी शांति पुरस्कार 1995 में तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति के जूलियस नायरेरे को प्रदान किया गया था।
गांधी शांति पुरस्कार को अहिंसा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने वाले लोगों की पहचान करने हेतु स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार किसी व्यक्ति, संघ, संस्थान अथवा संगठन को दिया जा सकता है। इस पुरस्कार को दो व्यक्तियों/संस्थानों के बीच विभाजित भी किया जा सकता है, यदि चयनकर्त्ता यह मानते हैं कि वे दोनों समान रूप से पुरस्कार के योग्य है तो। विजेताओं का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री, देश का मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता, लोकसभा अध्यक्ष तथा सुलभ इंटरनेशनल का संस्थापक शामिल हैं और इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।
6. द्रोणाचार्य पुरस्कार (1985)
द्रोणाचार्य पुरस्कार, आधिकारिक तौर पर खेल और खेलों में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, द्रोणाचार्य पुरस्कार भारत के खेल कोचिंग सम्मान है। यह पुरस्कार द्रोण के नाम पर रखा गया है, जिसे अक्सर ” द्रोणाचार्य ” या ” गुरु द्रोण ” कहा जाता है, जो कि प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत का एक पात्र है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार 1985 में प्रारंभ किये गये थे। यह पुरस्कार खिलाड़ियों और टीमों को प्रशिक्षण प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाने माने खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किये जाते हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार के अंतर्गत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। हर साल अधिकतम 5 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
7. मैन बुकर पुरस्कार (1969)
मैन बुकर पुरस्कार फ़ॉर फ़िक्शन जिसे लघु रूप में मैन बुकर पुरस्कार या बुकर पुरस्कार भी कहा जाता है, यह पुरस्कार स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल ( कॉमनवैल्थ ) या आयरलैंड के नागरिक द्वारा लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी भी भाषा के काल्पनिक कथा उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ हो और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो। सन् 1969 से अब तक भारतीय मूल के 07 लेखकों को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मनित किया जा चुका है।
8. अर्जुन पुरस्कार (1961)
अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। पुरस्कार स्वरूप पंद्रह लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। ये पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
जब कोई खिलाड़ी किसी राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसे सम्मान देने के लिए कोई न कोई पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी तरह अर्जुन पुरस्कार भी होता है, जो भारत सरकार द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत सन 1961 में कर दी गई थी। यह पुरस्कार केवल उन्ही खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहते है। इस पुरस्कार का उद्देश्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें खेलकूद के प्रति और उत्साहित करना था।
9. पुलित्जर पुरस्कार (1917)
1917 में प्रारम्भ किया गया पुलित्जर पुरस्कार, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है, जो समाचार पत्रों की पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है। पहली बार पुलित्जर पुरस्कार 4 जून 1917 में दिया गया।मूल रूप से हंगरी के रहने वाले समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर के नाम पर ये पुरस्कार दिया जाता है।
जोसेफ ने अपनी वसीयत में कोलंबिया विश्वविद्यालय को पत्रकारिता स्कूल शुरू करने और पुरस्कार स्थापित करने के लिए पैसे दिए थे। इस पुरस्कार और छात्रवृत्ति के लिए उन्होंने 250,000 डॉलर आवंटित किए थे। जोसेफ के नाम पर पत्रकारिता में चार पुरस्कार के अलावा पत्र और नाटक में चार, शिक्षा में एक, ट्रैवलिंग स्कॉलरशिप में चार पुरस्कार दिए जाते हैं।
10. व्यास सम्मान (1991)
व्यास सम्मान भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य – सम्मान है। इस पुरस्कार को 1991 में के के बिड़ला फाउंडेशन ने प्रारंभ किया था। इस पुरस्कार में 4 लाख रुपए नकद प्रदान किए जाते हैं। 10 वर्षों के भीतर प्रकाशित हिन्दी की कोई भी साहित्यिक कृति इस पुरस्कार की पात्र हो सकती है। इस पुरस्कार में 4 लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और एक प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाता है।
प्रथम व्यास सम्मान 1991 ई. में प्रगतिवादी आलोचक रामविलास शर्मा को उनकी रचना ‘भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी’ को प्रदान किया गया था। यह सम्मान किसी भी भारतीय नागरिक की हिन्दी की उत्कृष्ट साहित्य कृति के लिए प्रदान किया जाता है। व्यास सम्मान साहित्यकार के किसी एक रचना को प्रदान किया जाता है न कि उसके सम्पूर्ण लेखन पर। सृजनात्मक साहित्य के आलावा अन्य विधा पर भी यह पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है। कोई भी साहित्यकार केवल एक बार ही पुरस्कार प्राप्त कर सकता है, दुबारा विचार नहीं किया जाता।
11. कलिंग पुरस्कार (1952)
कलिंग पुरस्कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में किसी बड़े योगदान के लिए दिया जाता है। ऐसा काम जो आम लोगों की समझ में विज्ञान को आसान कर सके, विज्ञान – संचार के अन्तर्गत आता है। विजेता को दस हजार स्टर्लिंग पाउंड और यूनेस्को का अलबर्ट आईनस्टीन रजत – पदक प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना भारत में कलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री बिजोयानंद पटनायक के द्वारा किये गए दान के बाद वर्ष 1952 में यूनेस्को द्वारा की गई थी।
12. सरस्वती सम्मान (1991)
सरस्वती सम्मान, के . के . बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है। यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8 वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत प्रशस्ति – पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। पहला सरस्वती सम्मान 1991 में हिन्दी के कालजयी कवि डॉ . हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार भागों में प्रकाशित आत्मकथा को दिया गया।
13. दादा साहब फाल्के ( 1969)
दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। दादा साहब फाल्के सम्मान को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के की जन्मशती वर्ष के अवसर पर शुरू हुआ था। पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। तब से अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।
14. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (1957)
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना अप्रैल 1957 में हुई थी। यह पुरस्कार फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे की स्मृति में दिया जाता है। इस पुरस्कार को हर साल 31 अगस्त को मनीला में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाता है। इसी दिन फिलीपीन्स के प्रसिद्ध राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे जयंती भी होती है। रमन मैगसेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है।
इसे प्रायः एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित “रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड” के ट्रस्टियों द्वारा सन् 1957 में स्थापित किया गया। फिलिपिन्स की सरकार की सहमति से वहाँ के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की स्मृति में यह पुरस्कार आरम्भ किया गया ताकि उनकी आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल चरित्र की याद को ताजा रखा जा सके।
15. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (1992)
मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है, जो तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। यह प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।
इस पुरस्कार के तहत खिलाड़ी एक प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है। सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। यह प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। प्राप्तकर्ताओं को मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा चुना जाता है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार साल की अवधि में खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 1991-92 में दिया जाना शुरू किया गया था। सबसे पहले खेल रत्न शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद बने थे। लिएंडर पेस, सचिन तेंदुलकर, धनराज पिल्ले, पुल्लेला गोपीचंद, अभिनव बिंद्रा, अंजू बॉबी जॉर्ज, मेरी कॉम और रानी रामपाल समेत 43 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
16. साहित्य अकादमी पुरस्कार (1955)
साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित, एक साहित्यिक सम्मान है। अकादमी द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं में साहित्यिक कृतियों के साथ ही इन्हीं भाषाओं में परस्पर साहित्यिक अनुवाद के लिये भी पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि पाँच हजार रुपए थी, जो सन् 1983 में बढा कर दस हजार रुपए कर दी गई और सन् 1988 में बढा कर पच्चीस हजार रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि चालीस हजार रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि पचास हजार रुपए कर दी गई है।
17. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1954)
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के काफी पुराने पुरस्कार हैं जो सन 1954 से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार तीन खंडो मे प्रदान किये जाते है। फीचर फिल्म, गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन में। यह आयोजन फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है, जो सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाला भारत का सबसे बड़ा फ़िल्मी पुरस्कार है जो सन 1954 से दिया जा रहा है। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का उद्देश्य सुरुचिपूर्ण और तकनीकी तौर पर उत्कृष्ट तथा सामाजिक तौर पर प्रासंगिक फ़िल्मों के निर्माण को बढ़ावा देकर सिनेमा के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों के प्रति समझ और सम्मान के प्रति योगदान करना और इस प्रकार राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है ।
18. शांति स्वरूप भटनागर (1958)
यह पुरस्कार सी एस आई आर के प्रथम एवं संस्थापक निदेशक सर शांति स्वरूप भटनागर के सम्मान में दिया जाता है। जिसे सात क्षेत्रों-जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित, चिकित्सा और भौतिकी में उत्कृष्ट शोध के लिए 45 वर्ष से कम आयु के भारतीय वैज्ञानिकों को दिया जाता है। शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर की स्मृति में 1957 से दिया जाता है।
भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा पहली बार यह पुरस्कार 1958 में दिया गया था। इस पुरस्कार हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोधरत 45 वर्ष तक की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक नामांकन का पात्र होता है। पुरस्कार हेतु चयनित प्रत्येक व्यक्ति को एक सम्मान पत्र, 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं एक पट्टिका दी जाती है।
विश्व के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1- ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र वालों को दिया जाता है-
उत्तर – साहित्य
प्रश्न 2- ‘अर्जुन पुरस्कार’ किससे संबंधित है-
उत्तर – खेलकूद
प्रश्न 3- किस क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार दिया जाता है-
उत्तर – विज्ञान
प्रश्न 4- ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है-
उत्तर – संगीत
प्रश्न 5- ‘नॉर्मन बोरलोग पुरस्कार’ किस क्षेत्र में दिया जाता है-
उत्तर – कृषि
प्रश्न 6- राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वोत्तम फीचर फिल्म को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है-
उत्तर – नरगिस दत्त पुरस्कार
प्रश्न 7- ‘रैमन मैग्सेसे पुरस्कार’ किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है-
उत्तर – फिलीपींस
प्रश्न 8- पुलित्जर पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है-
उत्तर – पत्रकारिता
प्रश्न 9- कलिंग पुरस्कार दिया जाता है-
उत्तर – विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए
प्रश्न 10- किन उपलब्धियों के लिए ‘ग्लोबल 500’ पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं-
उत्तर – पर्यावरण प्रतिरक्षा
प्रश्न 11- धन्वन्तरी पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है-
उत्तर – चिकित्सा क्षेत्र
प्रश्न 12- ‘सरस्वती सम्मान’ किस क्षेत्र में दिया जाता है-
उत्तर – साहित्य
प्रश्न 13- नोबेल पुरस्कार की स्थापना किस देश ने की थी-
उत्तर – स्वीडन
प्रश्न 14- ‘नोबेल पुरस्कार’ किसकी स्मृति में दिये जाते हैं-
उत्तर – अल्फ्रेड नोबेल
प्रश्न 15- ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ कब से प्रदान किया जा रहा है-
उत्तर – 1965 से
प्रश्न 16- खेल प्रशिक्षकों के लिए ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ किस वर्ष स्थापित किया गया-
उत्तर – 1985 ई.
प्रश्न 17- ‘नोबेल पुरस्कार’ कब आरंभ किए गए-
उत्तर – 1901 ई.
प्रश्न 18- भारत रत्न और अन्य राष्ट्रीय सम्मान का आरंभ कब हुआ-
उत्तर – 1954 में
प्रश्न 19- सी.वी. रमन को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार मिला था-
उत्तर – 1930 में
प्रश्न 20- मैन बुकर पुरस्कार के लिए किन देशों के लेखकों पर विचार किया जाता है-
उत्तर – राष्ट्रमंडल और आयरलैंडस से अंग्रेजी के लेखक।
प्रश्न 21- अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार किसने स्थापित किया था-
उत्तर – स्वीडन का सेंट्रल बैंक
प्रश्न 22- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी-
उत्तर – आशापूर्णा देवी
प्रश्न 23- के.के. बिड़ला फाउण्डेशन द्वारा 1992 में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस सम्मान की स्थापना की गई-
उत्तर – सरस्वती सम्मान
प्रश्न 24- ‘व्यास सम्मान’ किस क्षेत्र में दिया जाता है-
उत्तर – साहित्य
प्रश्न 25- तानसेन सम्मान किस राज्य सरकार ने शुरू किया है-
उत्तर – मध्य प्रदेश
प्रश्न 26- दादा साहब फाल्के पुरस्कार सर्वप्रथम किसे मिला-
उत्तर – श्रीमति देविका रानी
प्रश्न 27- ‘मैग्सेसे पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय है-
उत्तर – आचार्य विनोबा भावे
प्रश्न 28- रविन्द्र नाथ टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में किस वर्ष नोबेल पुरस्कार दिया गया-
उत्तर – 1913 में
प्रश्न 29- सी.वी. रमन को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार दिया गया-
उत्तर – 1930 में
प्रश्न 30- प्रो. अमर्त्य सेन को किस वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया-
उत्तर – 1998 में
प्रश्न 31- सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला-
उत्तर – भौतिकी
प्रश्न 32- अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किस वर्ष से प्रदान किए जा रहे हैं-
उत्तर – 1969 से
प्रश्न 33- ‘एशियाई नोबेल पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है-
उत्तर – रैमन मैग्सेसे पुरस्कार
प्रश्न 34- ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ प्रदान किया जाता है-
उत्तर – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
प्रश्न 35- ‘ऑस्कर पुरस्कार’ प्रदान किया जाता है-
उत्तर – नेशनल अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑर्ट्स एण्ड साइंसेज द्वारा
प्रश्न 36- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम हिन्दी लेखक कौन था-
उत्तर – सुमित्रानंदन पंथ
प्रश्न 37- सरस्वती सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता हैं-
उत्तर – हरिवंश राय बच्चन
प्रश्न 38- ‘भारत रत्न’ से विभूषित प्रथम विभूति है-
उत्तर – डॉ. एस. राधाकृष्णन
प्रश्न 39- मरणोपरान्त भारतरत्न पुरस्कार से सर्वप्रथम किसे सम्मानित किया गया था-
उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न 40- ‘भारत रत्न’ से विभूषित प्रथम विदेशी है-
उत्तर – खान अब्दुल गफ्फार खान