अमीर बनना है तो बहाने बनाना छोड़ो और इन 10 बातों को फॉलो करो

अमीर बनना है तो बहाने बनाना छोड़ो और इन 10 बातों को ध्यान से पढ़ो

अमीर बनने का सपना आजकल हर कोई देखता है लेकिन हर एक आदमी अमीर नही बन पाता है और उनके सपने धरे के धरे राह जाता है। अमीर बनने के लिए कुछ बातों को समझना और उसको जानना और फॉलो करना जरूरी होता है। अगर आपको भी अमीर बनना है तो बने रहिए हमारे साथ और अंत तक पढ़िए अमीर बनने के लिए 10 महत्वपूर्ण और जरूरी बातें।

अगर अमीर बनना है तो बहाने बनाना छोड़ो और इन 10 बातों को फॉलो करो

अमीर बनना है तो क्या करे

1. सुबह नहीं उठते हो तो जल्दी सोया करो

अगर आप अमीर बनना चाहते है तो सबसे पहले आप अपनी ये आदत बदलो, अक्सर लोग बहाना बनाते रहते है कि भाई आज उठने में थोड़ा लेट हो गया लेकिन इससे सिर्फ सो कर उठने में लेट नही हुआ है। हकीकत में आप जिंदगी के रेस में लेट हो जाते है। इसलिए ऐसे बहाने बनाने से परहेज करो। अगर आप सुबह में जल्दी नही उठ पाते है तो रात में जल्दी सोया करे। बेमतलब सोशल मीडिया पर टाइम पास क्यों करते हो। इससे तो कुछ हासिल होता नही बल्कि आपके सोने का टाइम वेस्ट हो जाता है। और आप सुबह लेट हो जाते हैं। अगर आप सुबह जल्दी उठने के और ज्यादा फायदे को जानना चाहते है तो ये पढ़े।

2. पैसा नहीं है तो पैसे कमाओ कम खर्च करो

बहुत से लोगो को अक्सर ये कहते सुने होंगे कि भाई पैसा नही है नही तो मैं ये लेता, ऐसा करता वैसा करता बोलते फिरते रहते है। लेकिन आपको रोका कौन है पैसा कमाओ और खर्च करो आपको कौन रोका है। आप बहाने क्यों बनाते है कि पैसा नही है, पैसा क्या आपको पेंड़ में मिल जाएगा। इसके लिए तो आपको कमाना ही पड़ेगा। आप भी कमाओ और खर्च करो।

हाथ पे हाथ धरे रहने से क्या होगा, सिर्फ डायलॉग बाजी से कुछ नही होता है पैसे चाहिए तो काम करना पड़ेगा और ये भी जरूरी नही है कि काम आपके हिसाब से मिले, लेकिन खाली रहने से अच्छा है जो मिल रहा है उसी को करलो। इससे कम से कम आपका खर्चा तो निकलेगा ना। फिर जब आपको एक बार पैसा कमाने की लत लग गई तो आप दुबारा पीछे मुड़ कर नही देखेंगे और अपनी ख्वाहिशो को भी पुरा कर सकेंगे। अगर आप पैसा कमाना चाहते है तो ये पोस्ट पढ़े।

3. शरीर ठीक नहीं है तो एक्सरसाइज करो

कुछ लोग तो ऐसे भी जो रोज अपने तबियत को लेकर कुछ न कुछ बहाने बनाते रहता हैं। आज कुछ ठीक नही लग रहा है कल करूंगा ऐसे कई प्रकार के बहाने बनाते है। जिससे खुद का समय बर्बाद होता है इस बात को समझना होगा कि इससे खुद को ही नुकसान होता हैं। अगर आपको शारीरिक से अच्छा नई लगता है तो आप रोज एक्सरसाइज करो बहाने क्यों बनाते हो। अगर आप रोज एक्सरसाइज करेंगे तो आपका तन और मन दोनों ठीक रहेगा। अगर आपको एक्सरसाइज जुड़े बातों को जानना है तो इसे देखे।

4. टाइम नहीं है फालतू काम मत करिए

समय की कीमत को तो आप जानते ही होंगे क्योंकि गुजरा हुआ समय वापिस कभी नही आता है। इसलिए समय की कीमत को समझिए और उसका सदुपयोग कीजिए, फालतू काम करके समय बर्बाद मत करिए। आप जो करना चाहते है उसी काम मे भिड़िये, जिसकी अभी जरुरत नही है वो काम मत करिए। अपना लक्ष्य निर्धारित करिए और उसी को पूरा करने में लग जाइए। जब तक आप ये डिसाइड नही करते है तबतक आपके कीमती समय ऐसे ही फालतू काम मे समय बर्बाद होता रहेगा। अगर आप लक्ष्य निर्धारण और समय के महत्व को और अधिक जानना चाहते है तो ये पोस्ट देखे।

5. नॉलेज नहीं है तो किताबें पढ़िए

अगर आप अमीर बनना चाहते है, एक सक्सेजफुल व्यक्तित्व बनाना चाहते है तो आपका नॉलेज स्ट्रांग होना चाहिए। आप जिस क्षेत्र से जुड़े है उसके बारे में हमेशा अपडेट रहना चाहिए। अगर आपको ज्यादा जानकारी नही है तो आप किताबों की ओर रुख कर सकते है। किताब पढ़ने से आपका आईक्यू लेबल बहुत बढ़ जाता है। आजकल हर क्षेत्र से जुड़े किताबें उपलब्ध है। आप इंटरनेट का भी सहारा ले सकते है, इंटरनेट के माध्यम से आप हमेशा अपडेट रहेंगे। जब आपका नॉलेज बढ़ता जाएगा तो आपके लक्ष्य तक पहुचने में आसान हो जायेग। अगर आप कुछ प्रसिद्ध किताबो के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को देखे।

6. कुछ करना चाहते हो तो तुरंत करो

अमीर बनने में सबसे ज्यादा पीछे हमको हमारी आलस्य ही बनाता हैं। क्योंकि कोई भी काम को हम समय पर पूरा नही करते है और अगला हमसे आगे निकल जाता है और हम सोचते रह जाते है कि कल करेंगे, परसो करेंगे और इसी चक्कर मे कुछ नही कर पाते है। इसलिए जो करना है तुरंत करिए कल, परसो का इंतजार मत करिए। ये तो आप जानते ही होंगे कि आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, लेकिन ये जानते हुए भी क्यों आलस्य करना, उठिये, भिड़िये और अपने लक्ष्य को पूरा करने में लग जाइए।

7. नाम कमाना चाहते हो तो कुछ अलग से करो

अगर आप अपना छाप छोड़ना चाहते है, अमीर बनना चाहते है तो आपको कुछ अलग करना होगा। अगर आप कुछ अलग करना चाहते है कुछ नया करना चाहते है तो सबसे पहले अपनी योग्यता को देखे। आप ये देखे की आपके पास कौनसा स्किल है। फिर उसी के हिसाब से प्लानिंग करिये और काम शुरू करिये, यकीन आप इतनी तेजी से कामयाबी करेंगे कि आपको यकीन नही होगा। नए करने के लिए आपको नई नई जानकारी होना चाहिए।

8. अमीर बनना है तो बहाने बनाना छोड़ो और काम करो

देखिए बहाने बनाना आजकल आमबात हो गया है। हर कोई बहाने बनाते फिरते रहता है। लेकिन आपको ये समझना होगा कि ये बहाने बहुत ही घातक है, और ये इतने घातक है कि आपको अपने लक्ष्य से पूरी तरह बाहर खदेड़ देता है। बहाने से आपके तुरंत में तो काम चल जाता है लेकिन बाद में इसका परिणाम आपके आर्थिक, मानसिक और व्यक्तित्व पर बहुत बुरा असर डालता हैं। बहाना बनाना मतलब मील मौके को ठुकरा देने जैसा है। इसलिए मिले हुए अवसर को उपयोग करो और बहाने बनाना छोड़ो और काम मे बिना देर किए लग जाओ। अगर अवसर का फायदा जानना चाहते है तो ये देखो।

9. अमीर बनना है तो लक्ष्य बनाओ भीड़ जाओ

किसी भी काम पूरा करने या उस काम के मुकाम तक पहुचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है लक्ष्य का निर्धारण करना। बिना लक्ष्य के आप आगे तो बढ़ सकते है लेकिन जीत हासिल नही कर सकते है। इसलिए लक्ष्य बनाओ और भीड़ जाओ। अगर आप ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो लक्ष्य बनाओ, भीड़ जाओ और अमीर बन जाओ। आप चाहे किसी भी काम से जुड़े हो उसमें तबतक सफल नही हो सकते जबतक की आप लक्ष्य नही बम लेते। अगर आप लक्ष्य के बारे में और अधिक जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पढ़े।

10. कुछ सीखना है तो हमें फॉलो कर लो

कुछ भी काम मे सफल होने से पहले उसके बारे में जानना आवश्यक होता है। आपको नई नई जानकारी की आवश्यकता होता है। जब आप नई नई बातों को जानने लगते है तो आपके व्यक्तित्व का विकास होते जाता है। अगर आपको कुछ सीखना है, अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहते तो आप हमारे साथ जुड़ सकते है। हम आपके जानकारी के लिए ऐसे ही नई नई बातों को शेयर करते रहेंगे। आप अपना नाम और ईमेल डालकर हमारी ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते है जिससे आपको रोज नई नई जानकारी मिलता रहे। और सोशल मीडिया में हमसे जुड़ने के लिए हमारे abouts us पेज में जाकर हमसे जुड़ सकते है।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top