भारत मे जनगणना, जनगणना 2011 की महत्वपूर्ण जानकारी,

भारत मे जनगणना, जनगणना क्यो किया जाता है? जनगणना कैसे किया जाता है? जनगणना 2011 की पूरी जानकारी, जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी,

भारत मे जनगणना

किसी भी देश के लिये अपने देश के सही सही आंकड़े रखना अति आवश्यक होता है। क्योंकि ये आंकड़े देश की विकास, योजनाओं और सरकारी कार्यो के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए देश की सरकार पूरे देश भर से आंकड़े जुटाते है। भारत मे इसी आंकड़े जुटाने के कार्यो, योजनाओं को जनगणना कहते है।

जनगणना क्यो जरूरी है? जनगणना क्यों किया जाता है? क्या फायदा होता है जनगणना से ?

भारत की जनगणना, जनसांख्यिकी, आर्थिक आंकलनों , साक्षरता एवं शिक्षा, आवास और घरेलू सुविधाएं, शहरीकरण, जन्म और मृत्यु दर आदि पर जानकारी का सबसे अधिक विश्वसनीय स्रोत है। गांव,कस्बा और वार्ड स्तर के प्राथमिक आंकड़ों का बस यही एक स्रोत है । यह केंद्र और राज्य सरकारों को योजना एवं नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां, विद्वान, व्यापार जगत के लोग , उद्योगपति और कई अन्य इसका व्यापक पैमाने पर उपयोग करते हैं। जिससे देेश को काफी फायदा होता है। क्यों कि किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए आंकड़े महत्वपूर्ण होते है।

भारत मे जनगणना का शुरुआत सन 1872 से हआ लेकिन अधिकृत जनगणना की शुरुआत 1881 में वायसराय लार्ड रिपन के काल से मानी जाती है। 1911-1921 जनसंख्या विभाजक दशक कहलाता है। क्योंकि इस अवधि में भारत की जनसंख्या कम हुई थी 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब को पार कर गई , तब से इस तिथि को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर 2011 को विश्व की जनसंख्या 7 अरब को पार कर गई । विश्व जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार 2045 तक भारत विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा।

भारत मे जनगणना

जनगणना 2011 कैसे पूरा किया गया ?

भारत मे जनगणना 2011 को दो चरणों में पूरा किया गया है । पहले चरण में अप्रैल से सितम्बर 2010 के बीच देशभर में घरों घर जाकर आंकड़े जुटाए गए और दूसरे चरण की शुरुआत 9 फरवरी 2011 को हुई जो 28 फरवरी , 2011 तक चली। जनगणना 2011 में लगभग 25 लाख कर्मचारियों के सहयोग से जनगणना के काम को पूरा किया गया था। इसमें देश के सभी 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले 1.2 अरब निवासियों को कवर किया गया।

भारत मे जनगणना 2011 के महत्वपूर्ण आंकड़े

  • भारत की कुल जनसंख्या – 1,21,08,54,977
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाले विश्व के देश – चीन, भारत, अमेरिका।
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य – उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल।
  • सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य -सिक्किम।
  • भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर- 17.7%
  • सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य – मेघालय।
  • सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला संघ शासित प्रदेश – दादर एंव नगर हवेली।
  • सबसे कम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य- नागालैंड।
  • अखिल भारतीय स्त्री पुरुष अनुपात – 943: 1000
  • सर्वाधिक स्त्री पुरुष अनुपात ( राज्य ) – 1084:1000 केरल।
  • न्यूनतम स्त्री पुरूष अनुपात ( राज्य ) – 879:1000 हरियाणा।
  • अखिल भारतीय जनघनत्व – 382व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर।
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्य वाले प्रदेश – बिहार।
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला संघ शासित प्रदेश – दिल्ली।
  • न्यूनतम जनसंख्या घनत्व ( राज्य ) – अरुणांचल प्रदेश।
  • अखिल भारतीय साक्षरता – 73%
  • सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य – केरल 94%
  • न्यूनतम साक्षरता वाला राज्य – बिहार 61.8%
  • कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति जनसंख्या – 20,13,78,086 ( भारत की कुल जनसंख्या का 16.6% )
  • सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला राज्य- उत्तरप्रदेश।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य – पंजाब।
  • न्यूनतम अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला राज्य – अरुणांचल प्रदेश और नागालैंड।
  • कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति जनसंख्या – 10,42,81,034 ( भारत कुल जनसंख्या में 8.6% )
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला राज्य – मध्यप्रदेश।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य – मिजोरम।
  • न्यूनतम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला राज्य -पंजाब और हरियाणा।
  • अखिल भारतीय नगरीय जनसंख्या अनुपात – 31.14%
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या अनुपात वाले प्रदेश – गोवा, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या अनुपात वाला संघ शासित प्रदेश – दिल्ली।
  • न्यूनतम नगरीय जनसंख्या अनुपात वाला राज्य – हिमाचल प्रदेश।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य – महाराष्ट्र।
  • न्यूनतम सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य -सिक्किम।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला संघ शासित क्षेत्र – दिल्ली।
  • न्यूनतम सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य – लक्षद्वीप।
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – ठाणे (महाराष्ट्र )।
  • दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – उत्तर चौबीस परगना ( पश्चिम बंगाल )।
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला – नार्थ ईस्ट जिला ( दिल्ली )
  • सबसे कम घनत्व वाला जिला – दिबांग (अरुणाचल प्रदेश )
  • सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला – सरछिप एंव एजाँल (मिजोरम )
  • सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर ( मध्यप्रदेश )

जनगणना 2011 के पूरी जानकारी

जनगणना 2011 की आंकड़े
राज्यजनसंख्यावृद्धि दरघनत्वनगरीय जनसंख्या %लिंग अनुपात0-6 आयु लिंगानुपात %अ.जा. %अ.ज.जा. %साक्षरता %
भारत1,21,0854,97717.738231.1494313.616.68.673
जम्मू और कश्मीर1,25,41,30223.612427.488916.17.411.967.2
हिमाचल प्रदेश68,64,60212.91231097211.325.25.782.8
पंजाब2,77,43,33813.955137.589511.131.9075.8
चंडीगढ़10,55,45017.29,25897.381811.318.9086
उत्तराखंड1,00,86,29218.818930.296313.418.82.978.8
हरियाणा2,53,51,46219.957334.987913.320.2075.6
राजस्थान6,85,48,43721.320024.992815.517.813.566.1
उत्तरप्रदेश19,98,12,34120.282922.391215.420.70.667.7
बिहार10,40,99,45225.4110611.391818.415.91.361.8
सिक्किम6,10,57712.98625.289010.54.633.881.4
अरुणांचल प्रदेश13,83,727261722.993815.3068.865.4
नागालैंड19,78,502-0.611928.993114.7086.579.6
मणिपुर28,55,79424.511532.599213.23.835.179.2
मिजोरम10,97,20623.55252.197615.40.194.491.3
त्रिपुरा36,73,9171435026.296012.517.831.887.2
मेघालय29,66,88927.913220.198919.20.686.174.4
असम3,12,05,57617.139814.195814.97.212.472.2
पश्चिम बंगाल9,12,76,11513.81,02831.995011.623.55.876.3
झारखंड3,29,88,13422.44142494916.312.126.266.4
ओडिशा4,19,74,2181427016.797912.617.122.872.9

छत्तीसगढ़

2,55,45,19822.618923.299114.312.830.670.3
मध्यप्रदेश7,26,26,80920.323627.693114.915.621.169.3
गुजरात6,04,39,69219.330842.691912.96.714.878
महाराष्ट्र11,23,74,3331636545.292911.911.89.482.3
आंध्रप्रदेश + तेलंगाना8,45,80,7771130833.499310.816.4767
कर्नाटक6,10,95,29715.631938.797311.717.1775
गोवा14,58,5458.239462.29739.91.710.288.7
केरल3,34,06,0614.986047.7108410.49.11.594
तमिलनाडु7,21,47,03015.655548.499610.3201.180.1
पुडुचेरी12,47,95328.12,54768.3103710.615.7085.8
अंडमान और निकोबार3,80,5816.94637.787610.707.586.6
दिल्ली1,67,87,94121.211,32097.58681212086.2
दमन और दीव2,43,24753.82,19175.261811.12.56.387.1
दादरा, नगर हवेली3,43,70955.970046.777414.81.85276.2
लक्षद्वीप64,4736.32,14978.194711.3094.891.8

 

Amit Yadav
Amit Yadav

दोस्तों नमस्कार ! हम कोशिश करते हैं कि आप जो चाह रहे है उसे बेहतर करने में अपनी क्षमता भर योगदान दे सके। प्रेणना लेने के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं हैं, जीवन के यह छोटे-छोटे सूत्र आपके सामने प्रस्तुत है...

About Us || Contact Us

अपनी प्रतिक्रिया दें !