वैक्सिन लगवाने के बाद क्या करे? टीका लगने के बाद क्या क्या खायें?

टीका लगने के बाद क्या करे क्या न करे ?

आज पूरी दुनिया कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहा है। ऐसे में इस कोरोना महामारी के गंभीर समय मे सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन ही एक मात्र विकल्प हैं। जिससे हम और आप सुरक्षित रह सकते हैं। कोविड 19 से बचने के लिए बहुत से देशों ने वैक्सीन बना लिया हैं और अभी पूरी दुनियां में वैक्सिनेशन का काम हो रहा हैं। लेकिन कई बार वैक्सीन लगने के बाद कई लोग प्रभावित भी हुए हैं। इससे बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय जिसे आप जानकर सुरक्षित रह सकते हैं। तो आइए देखते हैं। कि वैक्सिन लगवाने के बाद क्या करे ? क्या क्या खाएं क्या क्या न खायें देखे पूरी जानकारी।

वैक्सिन लगवाने के बाद क्या क्या परेशानी हो सकता हैं?

वैक्सिन का इंजेक्शन लगने के बाद थोड़ी – बहुत परेशानी होना आम बात है। वैक्सिन लगने वाली जगह पर दर्द , सूजन या लाली आना , हल्का बुखार , सर दर्द , मामूली कमज़ोरी या जोड़ों में थोड़ा बहुत दर्द होना टीके का सामान्य साइड इफेक्ट है। जो कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे। इसलिए घबराये नही और नीचे दिए टिप्स को फॉलो करें। ताकि आपके परेशानी दूर हो सके और आप स्वस्थ और सुरक्षित रहे।

वैक्सिन लगवाने के बाद क्या करे ?

  • सबसे पहले तो आप वैक्सिन लगवाने के बाद जिस जगह वैक्सीन का इंजेक्शन लगा है। वंहा को मले नही।
  • फिर वैक्सीन लगवाने के बाद वैक्सीन सेंटर में आधा घंटे तक आराम करें। जिससे अगर कुछ तकलीफ हो तो डॉक्टर को दिखाया जा सके।
  • जंहा इंजेक्शन लगा हैं वंहा दर्द होने पर बर्फ न लगाएं।
  • जंहा इंजेक्शन लगा है। वंहा पर को मालिश न करे और नही कुछ दिनों तक हांथ से संबंधित एक्सरसाइज करें।
  • वैक्सिन लग जाने के बाद उस दिन आराम करें। कंही काम करने न जाएं और इधर उधर भी न घूमे, घर मे ही रहे।
  • ज्यादातर वैक्सीन लगने के बाद दूसरे दिन कुछ हल्का सा बुखार या हांत-पांव में दर्द हो सकता है। इसलिए दूसरे दिन भी घर मे ही रहे। और वैक्सीन लगवाते समय दिए गए टेबलेट को ले सकते हैं।
  • टीका लगने के दूसरे दिन हल्का बुखार सा महसूस होने पर नहाये नही।
  • अगर आपको ज्यादा तकलीफ हो रहा हैं। उस टेबलेट से राहत नही हो रहा हैं। तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
  • समय समय पर पानी पीते रहें जिससे पानी की कमी न हो जाये। उबला हुआ पानी पीयें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
  • वैक्सिन लगने बाद एक हफ्ते में अगर कुछ साइड इफेक्ट होता हैं। या कुछ गंभीर समस्या होता हैं। तो देर किए बिना डॉक्टर को दिखाएं।
  • टीकाकरण कार्ड को संभाल कर रखे। और ज्यादा तकलीफ होने पर उसमे दिए गए इमरजेंसी नम्बरों पर सम्पर्क करें।

 

vaccine-lagvane-ke-baad-kya-kare-tika-lagne-baad-kya-khayen

वैक्सिन लगवाने के बाद क्या खायें क्या न खायें ?

  • कोरोना वैक्सिन लगवाने के कुछ दिन पहले और कुछ दिन बाद तक शराब न पीयें।
  • वैक्सिनेड के बाद किसी तरह का नशीली पदार्थों का सेवन न करे।
  • डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। कई शोध में पता चला हैं। कि डार्क चॉकलेट कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करता हैं।
  • सलाद खायें और ज्यादा से ज्यादा हरा सब्जी का सेवन करे।
  • प्याज खांए इसमें इम्युनिटी बढ़ाने की शक्ति होता हैं। कोरोनाकाल मे ये बहुत लाभकारी हैं।
  • हल्दी का प्रयोग करे। अगर वैक्सिन लगने के बाद दर्द या सूजन हो तो उसमें बहुत लाभकारी होगा।
  • कुछ दिनों तक खट्टे सब्जी न खायें।
  • संतुलित डाइट ले, और ज्यादा से ज्यादा आराम करें।

इसे भी पढ़े –

1 thought on “वैक्सिन लगवाने के बाद क्या करे? टीका लगने के बाद क्या क्या खायें?”

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top