सुबह उठने के फायदे | सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए | सुबह कितना बजे उठे

सुबह उठने के फायदे | सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए | सुबह कितना बजे उठे?

अगर आप सुबह जल्दी नही उठते है तो फिर आप दूसरों से काफी पीछे चल रहे है क्योंकि जब आप सुबह उठ जाते है तो आप दूसरों से पूरे एक महीना आगे चलते है। मतलब आप को हर साल एक महीना अतिरिक्त समय मिलता है। इसलिए वे जानना जरूरी है कि सुबह उठने के और क्या क्या  फायदे है? सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए? सुबह कितना बजे उठे? को।

एक इंसान का अपनी जिंदगी में अनुशासित रहना उसके वर्चस्व और सौंदर्य को निखारता है, वहीं एक्सरसाइज और योगा इंसान की स्वास्थ्य व शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करता है। जिससे इंसान खुद ब खुद कॉन्फिडेंट हो जाता है, और यह तभी संभव है जब आप सुबह जल्दी उठते है और आपको सुबह उठने के फायदे मिलता है।

सुबह उठने के फायदे | सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए | सुबह कितना बजे उठे

सुबह जल्दी उठना दुनिया भर के सबसे सफल लोगों द्वारा सफलता के रहस्यों में से एक रहा है । आप दुनिया की कोई भी किताब या कोई भी महापुरुष के विचारों को पढ़ लीजिए, हमेशा आपको सुबह जल्दी उठने की हिदायत दी जाती है। क्योंकि सुबह उठने के फायदे आपके जिंदगी को बदल देता है।

सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए?

अगर आप सक्सेज होना चाहते है या एक अच्छा जीवन जीना चाहते है तो सुबह जल्दी उठना सिख लीजिए, क्योंकि ज्यादातर लोग इस समय सो रहे होते हैं, इसलिए आपको किसी दूसरे इंसान के द्वारा कोई परेशानी नहीं होगी, मुहल्ले से बच्चों लोगों की आवाजे नही आयेंगी कोई फालतू कॉल नही आयेगी, और यही सही समय है खुद को समय देने का।

कई बार जब हम देर में उठते हैं तो हमारे कई सारे काम तो वैसे ही बिगड़ चुके होते हैं इसका वजह है टाइम का सही मैनेजमेंट ही नही हो पाता और न चाहते हुए भी हमे वो काम कल के लिए टालना पड़ता है। इसीलिए सुबह जल्दी उठिए आपकी टाइम मैनेजमेंट की समस्या खत्म हो जाएगी और आपके सारे काम समय से पूरा होगा।

सुबह जल्दी उठना क्यों जरूरी है?

अगर आप सुबह में 4.30 बजे उठ जाते हैं तो नॉर्मल जिंदगी जीने वालों से आपको 2 घंटे प्रतिदिन ज्यादा मिलेंगे, मतलब 14 घंटे प्रति सप्ताह, मतलब एक वर्ष में अगर 365 दिन है तो आपको मिले पूरे 730 घंटे, एक दिन में होते हैं 24 घंटे अगर हम 730/24 करें तो मिलें लगभग 30 दिन मतलब पूरे साल में दूसरे की अपेक्षा 1 महीना ज्यादा खुद को समय दे पाएंगे।

सुबह जल्दी उठने के फायदे

सुबह उठने के बहुत से फायदे है। सुबह जल्दी उठने से आपको रात में अच्छी नींद आती है। इससे आप पर्याप्त नींद लेते हैं। पूरी नींद लेने से मोटापा समेत अन्य बीमारियां नहीं होती है। अच्छी नींद लेने से आपकी त्वचा प्राकृतिक रूपे से ग्लो करता है। आपका मन धीरे धीरे एकाग्र होने लगता है। आपका दिन जल्दी शुरु हो जाता है।

अगर कोई 4 या 5 बजे उठ रहा है तो आपको 3 घंटे ज्यादा मिल जाता है। आपका स्वास्थ ठीक रहता है। दिन की प्लानिंग के लिए समय मिल जाता है। स्वच्छ वातावरण में साँस लेने का अवसर मिलता है। सुबह जल्दी उठते हैं तो संभव है रात को भी समय से नींद आएगी और जल्दी सो जाएंगे। इस प्रकार सुबह जल्दी उठने के बहुत से फायदे है।

सुबह कितने बजे उठ जाना चाहिए?

अगर आप आप लाइफ में कुछ करना चाहते है या आपने स्वास्थ्य बेहतर रखना चाहते है और सुबह जल्दी उठने के फायदे लेना चाहते है, तो आपको सुबह 4.30 तक उठ जाना चाहिए। अगर आप इतने समय नही उठ पाते है तो कम से कम सूर्योदय के पहले उठ जाइये।

सुबह उठने का सही समय क्या है?

आयुर्वेद में ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह दी गई है यानी कि सूर्योदय के 2 घंटे पहले। इसका कारण ये है कि दिन की शुरुआत करने से पहले अपनी शरीर की सफाई और इस पर ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय होता है। अगर आप इतनी जल्दी नहीं उठ सकते हैं तो धीरे-धीरे इसकी आदत डालें। तभी आप सुबह जल्दी उठने के फायदे पा सकते है।

सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करे?

सुबह जल्दी उठने के लिए रात में समय पर सोने का अनुशासन जरूरी होता है। आप कितनी बजे उठना चाहते हैं उस हिसाब से अपने सोने का समय फिक्स कर लें और रोजाना उसी समय पर सो जाएं. जिस वक्त उठना है उससे लगभग 7 से 8 घंटे पहले सोना बेहतर होता है।

अगर आप सुबह में जल्दी उठना चाहते है, जल्दी उठने के फायदे पाना चाहते है, तो सबसे पहले रात में मोबाइल का प्रयोग करना बंद कर दे। रात में हल्का भोजन ग्रहण करे और सोते समय अलार्म को बिस्तर से दूर रखें। कल सुबह उठकर क्या करना है आज ही निर्धारित करे। इससे आपको सुबह उठने मदद मिलेगा।

सूर्य उदय से पूर्व उठना क्यों आवश्यक है?

सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग फ्रेश रहता है और कब्ज व अपच की समस्या भी नहीं होती। फिर पूरा दिन आपका मूड फ्रेश रहता है, क्योंकि आपके पास अपने दिन को प्लान और ऑर्गनाइज करने के लिए पूरा समय होता है। इससे आपकी पावर व कपैसिटी बढ़ती है, याददाश्त तेज होती है और नजर भी कमजोर नहीं होती।

अगर ये इतनी बातें आप समझ पाएं हैं तो जाहिर सी बात है आप इस चीज को समझ पाएंगे की सुबह तक जब सब उठ कर अपना काम शुरू कर रहे होंगे उस समय तक आपके बहुत सारे इंपोर्टेट काम तो, हो ही चुके होंगे। अब आप रणनीति बनाइए और खुद के लिए कुछ बेहतर तलाश करिए ।

अगर आप यह प्रक्रिया मात्र एक महीना कर लें तो आप खुद अपने में बदलाव देख पाएंगे और आपको सुबह जल्दी उठने के फायदे नजर आने लगेंगे। आपका दिमाग अब दूसरों से बहुत आगे हो चुका होगा, जहां लोग डिमोटिवेट हताश परेशान हैं वही अब आप एकदम खुश और पॉजिटिव इंसान बन चुके होंगे।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top