जीवन मे आगे बढ़ने के लिए क्या करे | कैसे बदले जीवन को

जीवन मे आगे बढ़ने के लिए 7 जरूरी बातें

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से छोटी-छोटी ऐसी चीजें और जरूरी बातें होती है जिसे हम ज्यादा ध्यान नही देते है और नजरअंदाज करने लगते हैं। लेकिन हकीकत में ये छोटी-छोटी बातें हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर हम इन बातों में थोड़ा भी ध्यान देते है तो इसका बहुत ज्यादा फायदा होने लगता है। अगर आपको भी जानना है तो आइए देखते हैं जीवन मे आगे बढ़ने के लिए क्या करे? कैसे बदले जीवन को?

जीवन मे आगे बढ़ने के लिए 7 जरूरी और महत्वपूर्ण बातें जिससे आपके जीवन बदल जायेगा

जीवन मे आगे बढ़ने के लिए क्या करे

1. कर्ज और दुश्मन को कभी बड़ा न होने दें

अगर आप अच्छी-खासी और लंबे समय तक खुशी जीवन जीना चाहते है। तो आपको दो चीजों को कभी भी एक हद से ज्यादा नही बढ़ने देना चाहिए। क्योंकि ये दोनों ही चीजे आप भारी होती जाती है। इसे जितना कम कर सकते है उतना करने का प्रयास करना चाहिए। इस पर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता है। नही तो ये बढ़ते जाता हैं। अगर आप कर्ज और दुश्मन को बड़ा होने से रोक लेते है तो बहुत हद तक आप खुशी जीवन जीने के लिए अग्रसर हो जाते है और सफलता की शिखर तक पहुंचने में आसान हो जाता हैं।

2.अपनी गलती मानने से कभी न हिचकिचाएं

अगर आप कंही काम करते है और आप से कुछ गलती हो जाता है। या कंही कुछ कर रहे और कुछ मिस्टेक हो जाता है तो उसे छुपाने के बजाए स्वीकार करे और उसे सुधारने का प्रयास करे। इससे ये होगा कि आपके ऊपर लोगो का विश्वास बढेगा। लेकिन अगर आपसे कुछ गलती हो जाता है और आप उसे छिपाने का प्रयास करते है या अपना गलती मानने से इनकार करते है तो लोग आपको संदेह की नजर से देखते है। इसका सीधा असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ता हैं। इससे अच्छा है अपनी गलती को मान ले, हिचकिचाहट न करे। इसमें आपका ही भलाई हैं।

3.अपने पीछे के लोगों को भी आगे आने का मौका दे

अगर आप ऐसे जगह काम करते है जंहा आपके पीछे या आपके अंदर बहुत से लोग काम करते है तो उन लोगो को भी समय समय पर कुछ बड़ा करने का या आगे आकर काम करने का मौका देना चाहिए। इससे आपको कई फायदा मिलेगा। अगर आप दूसरों को भी मौका देंगे तो वो आपके ऊपर पहले से और ज्यादा भरोसा करने लगेगा, उनके नजर में आपका कद लाए से और बड़ा हो जाएगा, लोगो के बीच आपका अहमियत भी बढ़ने लगेगा, और आपकी अनुपस्थिति में भी आपका काम नही रुकेगा। तो जरा आप भी सोंचिये अपने पीछे के लोगो को मौका देने के कितने सारे फायदे हैं।

4. बहुत जरूरी होने पर ही किसी से कुछ उधार लें

ये बात तो आप अच्छी तरह जानते ही होंगे कि अगर कोई एक बार कर्ज में डूब जाए तो उसमें से निकलना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए बहुत जरूरी होने पर बी कुछ उधार ले अन्यथा इससे दूरी बनाये रखने में ही भलाई है। उधार या कर्ज से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप कम में काम चलाना सिख ले, मन मे संतोष रखे और कम में ही गुजारा करने की आदत डाल लें, इससे आप हमेशा कर्ज से दूर रहेंगे, क्योंकि अगर आपको जीवन मे आगे बढ़ने से कोई सबसे ज्यादा रोकता है तो वो है कर्ज। इसलिए कर्ज के जाल से दूर रहे और बहुत जरूरी होने पर ही उधार ले।

5. लोगों की तारीफ करें

तारीफ के बारे में तो आप जानते ही है कि अगर कोई किसी का तारीफ करता है तो उसके तरफ खिंचाव अपने आप ही बढ़ने लगता हैं। आपको भी हर रोज किसी न किसी का तारीफ करते रहना चाहिए, क्योंकि अगर आप किसी का तारीफ करेंगे तो उनका झुकाव आपकी ओर बढ़ने लगता है। इस तरह अगर आप लोगो के हर रोज तारीफ करते हैं तो लोगो के बीच आपकी मौजुगी भी बढ़ते चला जायेग। धीरे धीरे आपका सर्कल भी बढ़ेगा जिससे आपको लोगो का सहयोग भी मिलने लगेगा। इस तरह आपको सफलता की मुकाम तक पहुचने आसान हो जाएगा।

6. अपने आप पर पूरा भरोसा रखें

जीवन मे आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है कि आपको अपने आप पर कितना भरोसा है। ये भरोसा ही तय करता है कि आप कितने आगे तक जाएंगे। इसलिए अपने आप पर भरोसा रखना अति आवश्यक होता है। आपके आत्मविश्वास ही ये तय करता है कि आप कितना रिस्क ले सकते है। जरा सोचिए अगर आपको अपने पर ही भरोसा नही रहेगा तो लोग आपके ऊपर कैसे भरोसा कर सकता है। आप मे इतना आत्मविश्वास होना चाहिए कि लोग आप पर भरोसा कर सके।

7. जीवन मे आगे बढ़ने के लिए ध्यान करें

आपको सही जीवन जीने के लिए रोज ध्यान करना चाहिए क्योंकि ध्यान (मेडिटेश में अपार शक्ति होती हैं। ध्यान करने आपके मन और तन दोनों ही अच्छा और ताजा रहेगा। ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ता है जिससे आपके अंदर नई नई विचार संचार होने लगता हैं। अगर आप ध्यान करते है तो आपके अंदर सोचने समझने की क्षमता में बहुत अधिक बढोतरी होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होता हैं, सही निर्णय लेने के लिए ध्यान करना बहुत फायदेमंद होता है।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top