भारत के पड़ोसी देश | भारत के पड़ोस में कौन कौन से देश है?

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]भारत के पड़ोसी देश | भारत के पड़ोस में कौन कौन से देश है?

दक्षिण एशिया में स्थित भारत एक विशाल देश है। जिनके पड़ोस में कुछ महत्वपूर्ण देश भी हैं। इनमें से कुछ जमीन से तो कुछ समुद्री सीमा से जुड़ा हुआ है। भारत के ये पड़ोसी देश कौन कौन से है आइये देखते है विस्तार से।

भारत का कुल कितने राज्य पड़ोसी देश की सीमा से लगते हैं?

देश के कुल 18 राज्य पड़ोसी देशों की सीमाओं से जुड़े हैं। जिसमे त्रिपुरा, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख शामिल है।

भारत कुल कितने पड़ोसी देशों के साथ सीमा साझा करता है?

देश की समुद्री सीमा की बात करे तो भारत कुल 6 पड़ोसी देशों के साथ समुद्री सीमा से जुड़ा हुआ है। जिसमे पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देश शामिल है।

भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश कौन सा है?

मालदीव भारत के सबसे छोटा पड़ोसी देश हैं। जिसका कुल क्षेत्रफल मात्र 298 वर्ग किमी. है। और यहां की जनसंख्या जनगणना 2016 के अनुसार 4,27,756 हैं। इस प्रकार मालदीव क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से भारत के सबसे छोटे पड़ोसी देश है।

भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश कौनसा है?

चीन भारत के सबसे बड़े पड़ोसी देश है। जो 1.3 अरब निवासियों और 96,41,144 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत के सबसे बड़े पड़ोसी देश है। इस प्रकार चीन क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों ही नजरिए से भारत के सबसे बड़े पड़ोसी देश है।

भारत कौनसे पड़ोसी देश के साथ सबसे लंबा सीमा साझा करता है?

भारत-बांग्लादेश सीमा रेखा जिसे रेडक्लिफ़ रेखा भी कहते हैं। ये भारत से बांग्लादेश को अलग करती है। भारत की बांग्लादेश के साथ 4096.7 किलोमीटर लंबी भूमि सीमा की साझेदारी है। जो भारत के पड़ोसी देश के साथ सबसे ज्यादा लंबा सीमा से जुड़ा है। इस भारत के राज्य पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा एवं मिजोरम बांग्लादेश के साथ सीमा की साझेदारी करते हैं।

भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से है? देखे पूरा विस्तृत जानकारी…

भारत के पड़ोसी देश | भारत के पड़ोस में कौन कौन से देश है?

भारत के पड़ोसी देश की सूची में भारत के सीमापार 9 देश शामिल है। जिसमे चीन जैसा विशाल देश और मालदीव जैसे छोटे देश शामिल है। भारत के इन पड़ोसी देशों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है –

श्रीलंका – 65,610 वर्ग किमी.

श्रीलंका दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय और भारत के पड़ोसी देश है भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र 31 किलोमीटर है। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो है जो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। 1972 तक इसका नाम सीलोन थक जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे श्री जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया।

प्रशासकीय रूप से श्रीलंका 9 प्रान्तों में बंटा हुआ है इन 9 प्रान्तों में कुल 24 जिले हैं इन जिलों के तहत मंडलीय सचिवालय आते हैं। यह देश एक बहुजातीय तथा बहुधार्मिक है यहां के निवासियों में 74% सिंहली, 16% तमिल, 7% ईसाई तथा 1% अन्य जातिमूल के लोग हैं।

श्रीलंका का क्षेत्रफल 65,610 वर्ग किमी है जो वेस्ट वर्जिनिया से थोडा सा बड़ा है। श्रीलंका एक द्वीप है जो पश्चिम में भारतीय महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। 2012 की जनगणना के अनुसार श्रीलंका की आबादी लगभग 2 करोड़ है और आबादी की दृष्टि से विश्व में 57वे स्थान पर है। श्रीलंका की मुद्रा श्री लंकन रुपया है।

पाकिस्तान – 8,81,913 वर्ग किमी.

पाकिस्तान का अधिकारिक नाम “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान” है। पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है, जबकि भारत एक दिन बाद 15 अगस्त को। पाकिस्तान में गणतन्त्र दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है जिसे “पाकिस्तान दिवस” भी कहते है। पाकिस्तान पहले भारत का हिस्सा था लेकिन अब भारत के पड़ोसी देश बन गया है। 2030 तक इंडोनेशिया को पछाड़ पाकिस्तान विश्व में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा।

इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने के मामले में पाकिस्तान शीर्ष देशों की सूची में नंबर एक पर है। पाकिस्तान की राष्ट्रिय भाषा उर्दू है, जबकि अधिकारिक भाषा इंग्लिश है। पाकिस्तान की जनसंख्या 2015 के आंकड़ो के आधार पर लगभग 20 करोड़ है जिससे पाकिस्तान विश्व में जनसंख्या के आधार पर छठा देश है। पाकिस्तान की कुल क्षेत्रफल 881,913 वर्ग किमी. हैं।

आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है। पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को लोलीवुड कहा जाता है जिसमे उर्दू , पश्तो और पंजाबी भाषा में फिल्मे बनती है। विश्व में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क पाकिस्तान का है।

नेपाल – 1,47,516 वर्ग किमी.

नेपाल दक्षिण एशिया का सबसे प्राचीन और भारत के एक पड़ोसी देश है। तिब्बती लोग नेपाल को नेपा कहते हैं। तिब्बती भाषा में ने का अर्थ है मध्य और पा का अर्थ है देश। नेपाल वर्तमान में भी भौगोलिक रूप से जीवित है. ऐसा इसलिये है क्योंकि नेपाल के नीचे स्थित इंडो ऑस्ट्रेलियन प्लेट अभी भी गतिमान है। यह आने वाले 1 करोड़ वर्षों में 1500 किलोमीटर खिसक जाएगी।

नेपाल में कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता। यह देश कभी किसी विदेशी शासन के अधीन नहीं रहा। नेपाल में हिंदुओं का अनुपात दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक है। नेपाली भाषा में हिंदी की तरह ही देवनागरी लिपि का प्रयोग किया जाता है। नेपाल विश्व के सबसे गरीब देशों में से एक है। नेपाल 147,516 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। यंहा की कुल जनसंख्या जनगणना 2021 के अनुसार 2,91,92,480 है।

नेपाल का समय विश्व के मानक समय से 45 मिनट पीछे है। यहाँ का समय टाइम ज़ोन के हिसाब से नहीं, बल्कि माउंट एवरेस्ट के हिसाब से चलता है। नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) दुनिया में एकमात्र ध्वज है, जो आयतकार या वर्गाकार नहीं है. इसके ध्वज में दो त्रिकोण हैं। ऊपरी त्रिकोण में चाँद और निचले त्रिकोण में सूरज चित्रित है।

म्यांमार – 6,76,558 वर्ग किमी.

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार को वर्ष 1989 तक पूरे विश्व में बर्मा के नाम से जाना जाता था। म्यांमार भी भारत की तरह वर्ष 1948 में अंग्रेजो की गुलामी से आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बना। म्यांमार की पहली आधिकारिक राजधानी रंगून हुआ करती थी जो वर्ष 2005 में नैप्यीदा कर दी गई। म्यांमार का कुल क्षेत्रफल 6,76,558 वर्गकिलोमीटर है जिसके कारण ये विश्व का क्षेत्रफल के हिसाब से 39वा बड़ा देश है।

म्यांमार की 89 फीसदी जनता बौद्ध धर्म को मानने वाली है। मयांमार में इनल झील के मछुआरे पूरे विश्व में एक पैर पर खड़े होकर मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध हैं। म्यांमार में बच्चों के जन्म के 7 दिनों के भीतर उनका नामकरण नहीं किया जाता। म्यांमार के लोग सोमवार, शुक्रवार और जन्मदिन के मौके पर अपने बाल नहीं कटवाते है।

म्यांमार के लोग मोटापे को अपने स्वास्थ्य का पैमाना मानते है। म्यांमार के निवासी वहाँ की इरावदी नदी को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते है। म्यांमार की आधिकारिक मुद्रा का नाम क्यात है। म्यांमार में गर्भवती महिलाओं को केला और मिर्च खाने की मनाही होती है।

बांग्लादेश – 1,48,460 वर्ग किमी.

बांग्लादेश को वर्ष 1970 तक पाकिस्तान का हिस्सा था। इसे पहले पुर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। बांग्लादेश वर्ष 1971 में पाकिस्तान से आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बना। बांग्लादेश की पहली आधिकारिक राजधानी ढाका को बनाया गया। बांग्लादेश का कुल क्षेत्रफल 1,48,460 वर्गकिलोमीटर है जिसके कारण ये विश्व का क्षेत्रफल के हिसाब से 92वा बड़ा देश है। म्यांमार की 90.04 फीसदी जनता इस्लाम धर्म को मानने वाली है।

बांग्लादेश विश्व आठवाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी आबादी 16.4 करोड़ से अधिक है। बंगाली, बांग्लादेश की कुल आबादी का 98% हिस्सा बनाते हैं, जो इसे दुनिया में सबसे अधिक सजातीय राज्यों में से एक बनाता है। बांग्लादेश की बड़ी मुस्लिम आबादी इसे तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश बनाती है। बंग्लादेश पहले भारत का फिर पाकिस्तान का हिस्सा था। लेकिन अब बांग्लादेश एक स्वतंत्र और भारत के पड़ोसी देश हैं।

भुटान – 38,394 वर्ग किमी.

भारत के पड़ोसी देश भूटान या भोटान्त हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। इस देश का स्थानीय नाम डुग युल है, जिसका अर्थ होता है अझदहा का देश। भूटान का धरातल विश्व के सबसे ऊबड़ खाबड़ धरातलों में से एक है, जो 100 किमी. की दूरी के बीच में 150 से 7000 मी की ऊँचाई पायी जाती है। भुटान का कुल क्षेत्रफल 38,394 वर्ग किमी. है जो विश्व मे 131 वाँ है। यंहा की कुल जनसंख्या 2007 जनगणना के अनुसार 672,425 है।

भूटान चारों तरफ से स्थल से घिरा हुआ पर्वतीय क्षेत्र है। सबसे ऊँची चोटी कुला कांगरी जो 7553 मीटर है। गांगखर पुएनसुम की ऊँचाई 6896 मीटर है, जिस पर अभी तक मानवों के कदम नहीं पहुँचे हैं। देश का लगभग 70 % हिस्सा वनों से आच्छादित है। देश की ज्यादातर आबादी देश के मध्यवर्ती हिस्सों में रहती है। देश का सबसे बड़ा शहर, राजधानी थिम्फू है। देश की ज्यादातर आबादी छोटे गाँव में रहते हैं और कृषि पर निर्भर हैं। बौद्ध विचार यहाँ की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। तीरंदाजी यहाँ का राष्ट्रीय खेल है।

भूटान की लगभग आधी आबादी भूटान के मूलनिवासी हैं, जिन्हें गांलोप कहा जाता है और यहाँ की आधिकारिक भाषा जोङखा है, भूटान में आधिकारिक धर्म बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा है जिसका अनुपालन देश की लगभग 75% जनता करती है। भूटान दुनिया के उन कुछ देशों में है, जो खुद को शेष संसार से अलग-थलग रखता चला आ रहा है और आज भी काफी हद तक यहाँ विदेशियों का प्रवेश नियंत्रित है। भूटान पहले भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा मालदीव से कोई प्रवेश कर नहीं लेता था, पर अब लेना शुरू कर दिया है।

चीन – 96,41,144 वर्ग किमी.

चीनी पूर्वी एशिया में स्थित एक राजशाही है। 1.3 अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और 96,41,144 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक है। इसकी राजधानी बीजिंग है। यहाँ के अधिकांश निवासी बौद्ध हैं। चीनी आबादी में 18.2 % बौद्ध अनुयायी है।

आज चीन में बौद्ध जनसंख्या करीब 24.4 करोड है चीन के निवासी अपनी भाषा में अपने देश को ‘चंगक्यूह’ कहते हैं। चीनी साम्राज्य की स्थापना 122 ईस्वी को हुई थी, जब चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। यहाँ तक कि यूरोप की सभ्यता का बहुत कुछ अंश जैसे पहनावा, बैठने और खाने पीने आदि का ढंग, पुस्तक छापने की कला आदि चीन से लिया गया है। इसकी सभ्यता 5000 वर्षों से अधिक भी पुरानी है।

भारत के पड़ोसी देश चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है।

अफगानिस्तान – 6,52,864 वर्ग किमी.

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी अमीरात दक्षिण एशिया में स्थित एक देश है, अफगानिस्तान के पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है। अफगानिस्तान के कुल क्षेत्रफल जनसंख्या 2020 आकलन 6,52,864 वर्ग किमी. है जो विश्व मे 40 वें नम्बर पर है। 2020 आंकलन के अनुसार यंहा की कुल जनसंख्या 31,390,200 है जो दुनिया भर में 44 वीं सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है। अफ़ग़ानिस्तान 1934 में लीग आफ नेशन का सदस्य हुआ 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ। तथा अप्रैल 2007 में अफगानिस्तान सार्क का आठवाँ सदस्य बना।

प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3,000 से 2,000 ई.पू. के रूप में मानी जा सकती है। अफगानिस्तान भारत के एक ऐसा पड़ोसी देश हैं जो एक ऐसे भू – रणनीतिक स्थान पर अवस्थित है जो मध्य एशिया और पश्चिम एशिया को भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति से जोड़ता है।

प्राचीन काल में फ़ारस तथा शक साम्राज्यों का अंग रहा अफ़्ग़ानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की कर्मभूमि रहा है। अफ़गानिस्तान के प्रमुख नगर और राजधानी काबुल, कन्धार ( गन्धार प्रदेश ) भारत के प्राचीन ग्रन्थ महाभारत में इसे राजा सकुनी का प्रदेश गन्धार प्रदेश कहा जाता था। यहाँ कई नस्ल के लोग रहते हैं जिनमें पश्तून (पठान या अफ़ग़ान) सबसे अधिक हैं। यहाँ की मुख्य भाषा पश्तो है। फ़ारसी भाषा के अफ़गान रूप को दरी कहते हैं।

मालदीव – 298 वर्ग किमी.

दक्षिण एशिया में स्थित भारत के पड़ोसी देश मालदीव या मालदीव द्वीप समूह, आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन से बना है। इसका कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी. है जो विश्व मे 187 वां सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। यहाँ की कुल जनसंख्या जनगणना 2016 के अनुसार 4,27,756 है। जो विश्व मे 175 वां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। माले मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।

मालदीव के प्रवाल द्वीप लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में फेला क्षेत्र सम्मिलित करते हैं, इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है। मालदीव जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। समुद्र तल से ऊपर, एक औसत 1.5 मीटर (4 फीट 11 इंच) जमीनी स्तर के साथ यह ग्रह का सबसे लघुतम देश है। यह दुनिया का सबसे लघुतम उच्चतम बिंदु वाला देश है। मालदीवज के पास दुनिया में सबसे निचला देश होने का रिकॉर्ड है, द्वीप की मूंगा बाधा उसे तूफानों और हिंद महासागर की उच्च तरंगों से सुरक्षित रखती है।

समुद्र तट के पास मिट्टी में नमक के उच्च स्तर के कारण, वनस्पति के रूप में सिर्फ झाड़ियाँ, पुष्पित पौधे और छोटी बाढ़ ही पाई जाती है। नारियल के वृक्ष, यहां की राष्ट्रीय पेड़ हैं, और जनसंख्या की जीवन शैली का अभिन्न अंग हैं। यहां पहले बसने वाले लोग द्रविड़ थे, जो केरल से यहाँ आए थे। यहाँ की सरकारी और आम भाषा धिवेही है जो एक भारत-यूरोपीय भाषा है जिसमें प्राचीन सिंहली भाषा, इलू के साथ कुछ समानताएं हैं।

अपनी प्रतिक्रिया दें !

Scroll to Top