भारत की बात | भारत से जुड़े महत्वपूर्ण बातें | भारत सामान्य ज्ञान
दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश भारत, जो भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। अपने संस्कृति और आध्यात्मिक गुणों से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले ऐसे महान देश के कुछ प्रमुख बातों को आइये विस्तार से जानते है भारत की बात में।
भारत की बात
एक विशिष्ट ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इकाई के रूप में, भारत अपने रहस्यमय वैभव के साथ न केवल देश के भीतर बल्कि पूरी दुनिया के साथ हमेशा आध्यात्मिक संबंध रखता है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की विशालता अपने व्यापक विस्तार में उन मूल्यों और परंपराओं को शामिल करती है जो मानव अस्तित्व के सार को मूर्त रूप देते हैं।
भारत विश्व के सबसे पुरानी सम्यताओं में से एक है, जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। आज़ादी पाने के बाद भारत में बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है, और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही उन चंद देशों में भी इसका शुमार होने लगा है, जिनके कदम चांद तक पहुंच चुके हैं।
स्वतंत्रता के पहले का भारत
आधुनिक मानव या होमो सेपियन्स अफ्रीका से भारतीय उपमहाद्वीप में 55,000 साल पहले आये थे। पहले ये सिंधु नदी के पश्चिमी हिस्से की तरफ बसे हुए थे जहाँ से इन्होने धीरे धीरे पलायन किया और सिंधु घाटी सभ्यता के रूप में विकसित हुए। 1,200 ईसा पूर्व संस्कृत भाषा सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में फैली हुए थी और तब तक यहाँ पर हिन्दू धर्म का उद्धव हो चुका था और ऋग्वेद की रचना भी हो चुकी थी।
फिर 400 ईसा पूर्व तक आते आते हिन्दू धर्म में जातिवाद देखने को मिल जाता है। इसी समय बौद्ध एवं जैन धर्म उत्पन्न हो रहे होते हैं। प्रारंभिक राजनीतिक एकत्रीकरण ने गंगा बेसिन में स्थित मौर्य और गुप्त साम्राज्यों को जन्म दिया। प्रारंभिक मध्ययुगीन काल में, ईसाई धर्म, इस्लाम, यहूदी धर्म और पारसी धर्म ने भारत के दक्षिणी और पश्चिमी तटों पर जड़ें जमा लीं।
मध्य एशिया से मुस्लिम सेनाओं ने भारत के उत्तरी मैदानों पर लगातार अत्याचार किया, और अंततः दिल्ली सल्तनत की स्थापना हुई और उत्तर भारत को मध्यकालीन इस्लाम साम्राज्य में मिला लिया गया। 15 वीं शताब्दी में, विजयनगर साम्राज्य ने दक्षिण भारत में एक लंबे समय तक चलने वाली समग्र हिंदू संस्कृति बनाई। पंजाब में सिख धर्म की स्थापना हुई। धीरे – धीरे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का विस्तार हुआ, जिसने भारत को औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था में बदल दियाऔर उसके साथ ही ब्रिटिश राज शासन शुरू हुआ।
धीरे धीरे एक प्रभावशाली राष्ट्रवादी आंदोलन शुरू हुआ जिसे अहिंसक विरोध के लिए जाना गया और ब्रिटिश शासन को समाप्त कर दिया। 1947 में ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य को दो स्वतंत्र प्रभुत्वों में विभाजित किया गया, भारतीय अधिराज्य तथा पाकिस्तान अधिराज्य, जिन्हे धर्म के आधार पर विभाजित किया गया। अब 1950 से भारत एक संघीय गणराज्य है।
स्वतंत्रता के बाद का भारत
भारत की जनसंख्या 1951 में 36.1 करोड़ से बढ़कर 2011 में 1.211 करोड़ हो गई। प्रति व्यक्ति आय $ 64 से बढ़कर $ 1,498 हो गई और इसकी साक्षरता दर 16.6 % से 74 % हो गई। भारत एक तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं का केंद्र बन गया है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय तथा अद्वितीय प्रगति की। भारतीय फिल्में, संगीत और आध्यात्मिक शिक्षाएं वैश्विक संस्कृति में विशेष भूमिका निभाती हैं। भारत ने गरीबी दर को काफी हद तक कम कर दिया है। भारत देश परमाणु बम रखने वाला देश है।
भारत के राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश
वर्तमान में भारत 28 राज्यों तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेशों में बँटा हुआ है। सभी राज्यों में राज्यों के चुनी हुई स्वतंत्र सरकारें हैं, जबकि केन्द्रशासित प्रदेशों पर केन्द्र द्वारा नियुक्त प्रबंधन शासन करता है, लेकिन पॉण्डिचेरी और दिल्ली की लोकतांत्रिक सरकार भी हैं। अन्टार्कटिका और दक्षिण गंगोत्री और मैत्री पर भी भारत के वैज्ञानिक – स्थल हैं, लेकिन अभी तक कोई वास्तविक आधिपत्य स्थापित नहीं किया गया है।
भारत का भौतिक स्वरूप
भारत के स्थलाकृति सबसे प्राचीन भू – भाग गोंडवाना भूमि का एक हिस्सा थी। प्राकृतिक विभाजन मुख्य भूमि चार भागों में बंटी है- विस्तृत पर्वतीय प्रदेश, सिंधु और गंगा के मैदान, रेगिस्तानी क्षेत्र और दक्षिणी प्रायद्वीप इसके अलावा तटीय मैदान एवं द्वीप समूह के क्षेत्र हैं-
- हिमालय पर्वत श्रृंखला
- उत्तरी मैदान
- प्रायद्वीपीय पठार भारतीय
- मरूस्थल
- तटीय मैदान
- द्वीप समूह
भारत का भूगोल
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय किया है, और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है।
भारत की सीमा
पूर्व में बंगाल की खाड़ी पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं। पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्य भूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है। उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधि लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है।
भारत के पड़ोसी देश
भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर – पूर्व में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण – पूर्व में इंडोनेशिया से भारत के सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। दक्षिण – पूर्व में बंगाल के खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है।
भारत की जलवायु
भारत की जलवायु को मोटे तौर पर उष्णकटिबंधीय मानसून के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। परन्तु भारत का अधिकांश उत्तरी भाग उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के बाहर होने के बावजूद समग्र देश में उष्णकटिबंधीय जलवायु है जिसमें अपेक्षाकृत उच्च तापमान और सूखी सर्दी पड़ती है। यंहा चार मौसम सर्दी (दिसम्बर – फरवरी), गर्मी (मार्च – जून), दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (जून – सितम्बर), मानसून पश्च मौसम (अक्तूबर – नवम्बर) है।
भारत के प्राकृतिक वनस्पति और वन्यजीव
भारत के 21.4 % क्षेत्र पर वन है। भारत के वन्यजीव, जिन्हें परंपरागत रूप से भारत के संस्कृति में सहिष्णुता के साथ देखा गया है, इन जंगलों और अन्य जगहों पर संरक्षित आवासों में निवास करते हैं। भारत विश्व के मुख्य 12 जैव विविधता वाले देशों में से एक है। लगभग 47000 विभिन्न जातियों के पौधे पाए जाने के कारण यह देश विश्व में दसवें स्थान पर और एशिया के देशों में चौथे स्थान पर है। भारत में लगभग 89000 जातियों के जानवर पाए जाते हैं।
- भारत के बायोस्फीयर रिजर्व | Biosphere Reserve of India
- भारत के वन्यजीव अभ्यारण्य कौन कौन से है? भारत के प्रमुख अभ्यारण्य
- भारत के टाइगर रिजर्व, भारत मे कितने और कौन कौन से टाइगर रिजर्व हैं?
भारत की प्राकृतिक संसाधन
यंहा कोयला, लौह अयस्क, मैगनीज अयस्क, माइका, बॉक्साइट, पेट्रोलियम, टाइटानियम अयस्क, क्रोमाइट, प्राकृतिक गैस, मैगनेसाइट, चूना पत्थर, अराबल लेण्ड, डोलोमाइट, माऊलिन, जिप्सम, अपादाइट, फोसफोराइट, स्टीटाइल, फ्लोराइट इत्यादि खनिज संसाधनों का भंडार है।
भारत की जनसंख्या
भारत का जनसंख्या 1951 में 36.1 करोड़ से बढ़कर 1 मार्च, 2011 की स्थिति के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,210,193,422 हो गया। जिसमे 623.7 मिलियन पुरुष और 586.4 मिलियन महिलाओं की आबादी है। वर्तमान में भारत का जनसंख्या अनुमानतः 1 अरब 33 करोड़ हो गया है। भारत मे लिंगानुपात 2011 की जनगणना के अनुसार 940 है।
भारत मे धर्म
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 1,028 मिलियन देश की कुल जनसंख्या में से 80.5 प्रतिशत के साथ हिन्दुओं की अधिकांशता है दूसरे स्थान पर 13.4 प्रतिशत की जनसंख्या वाले मुस्लिम इसके बाद ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और अन्य आते हैं।
भारत मे पर्व
भारत के विभिन्न धर्मों के इस खूबसूरत भूभाग पर कई मनभावन पर्व त्यौहार मनाए जाते हैं। दीपावली, होली, दशहरा, पोंगल तथा ओणम, ईद उल – फ़ित्र, ईद – उल – जुहा, मुहर्रम, क्रिसमस, ईस्टर आदि भी बहुत लोकप्रिय पर्व हैं।
- भारत के प्रमुख त्यौहार, भारत के प्रमुख त्यौहारों की पूरा विश्लेषण, भारत के पर्व,
- राष्ट्रीय पर्व क्या है | राष्ट्रीय त्यौहार क्या है | भारत का राष्ट्रीय त्यौहार
भारत मे संगीत
भारत में संगीत तथा नृत्य की अपनी शैलियां भी विकसित हुईं, जो बहुत ही लोकप्रिय हैं। भरतनाट्यम, ओडिसी, कथक प्रसिद्ध भारतीय नृत्य शैली है। हिन्दुस्तानी संगीत तथा कर्नाटक संगीत भारतीय परंपरागत संगीत की दो मुख्य धाराएं हैं। लोक नृत्यों में शामिल हैं पंजाब का भांगड़ा, असम का बिहू, झारखंड का झुमइर और डमकच, झारखंड और उड़ीसा का छाऊ, राजस्थान का घूमर, गुजरात का डांडिया और गरबा, कर्नाटक जा यक्षगान, महाराष्ट्र का लावनी और गोवा का देख्ननी इत्यादि प्रमुख है।
भारत की भाषा
भारतीय संविधान द्वारा 22 विभिन्न भाषाओं को मान्यता दी गई है, जिसमें हिन्दी आधिकारिक भाषा है। अनुच्छेद 343 (3) भारतीय संसद को विधि के अधीन कार्यालयीन उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी के उपयोग जारी रखने का अधिकार देता है। वैसे तो यंहा विभिन्न प्रकार के भाषओं और बोली का प्रयोग किया जाता है। लेकिन हिंदी और अंग्रेजी सबसे ज्यादा प्रचलन में है।
भारत मे साक्षरता
2011 की जनसंख्या के अनंतिम परिणाम के अनुसार देश मे साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है। 82.14 प्रतिशत पुरुषों के लिए और महिलाओं के लिए 65.46 है। लेकिन पिछले कुछ सालों में साक्षरता दर में काफी बढ़ोतरी हुई है।
भारत की कार्यपालिका
भारत का राष्ट्रपति देश का प्रधान होता है, जबकि प्रधामंत्री सरकार प्रमुख होता है और मंत्रिपरिषद् के सहायता से शासन चलाता है, जो मंत्रिमंडल मंत्रालय का गठन करते हैं।
भारत की विधायिका
भारतीय विद्यायिका में लोक सभा (हाउस ऑफ पीपल) और राज्यसभा, सभी (राज्य परिषद्) संसद के दोनों सदनों का गठन करते हैं।
भारत की न्यायपालिका
भारत का सर्वोच्च न्यायालय भारतीय कानून व्यवस्था का शीर्ष निकाय है इसके बाद अन्य उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय आते हैं। जो भारत मे न्यापालिका को सुचारू रूप से चलाता है।
भारत में राजनीति
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। बहुदलीय प्रणाली वाले इस संसदीय गणराज्य में छः मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टियां, और 50 से भी ज़्यादा क्षेत्रीय पार्टियां हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (काँग्रेस) भारत की सबसे बड़े राजनीतिक दल है। 1989 के बाद से क्षेत्रीय पार्टियों के उदय ने केंद्र में गठबंधन सरकारों के नये दौर की शुरुआत की है।
भारत की सैन्य शक्ति
लगभग 13 लाख सक्रिय सैनिकों के साथ, भारतीय सेना दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी है। भारत की सशस्त्र सेना में एक थलसेना, नौसेना, वायु सेना और अर्द्धसैनिक बल, तटरक्षक, जैसे सामरिक और सहायक बल विद्यमान हैं। भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर है
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह
भारत का राष्ट्रीय चिह्न सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ की अनुकृति है जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। भारत सरकार ने इस चिह्न 26 जनवरी 1950 को अपनाया। उसमें केवल तीन सिंह दिखाई पड़ते हैं, चौथा सिंह दृष्टिगोचर नहीं है। राष्ट्रीय चिह्न के नीचे देवनागरी लिपि में ‘सत्यमेव जयते’ अंकित है। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक को अंग्रेजी में जाने।
भारत के राष्ट्रीय दिवस
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्तूबर (गांधी जयंती) ये तीनो भारत के राष्ट्रीय दिवस है।
भारत के खेल
हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रिय है। वर्तमान में फुटबॉल, हॉकी तथा टेनिस में भी बहुत भारतीयों की अभिरुचि है। देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 1983 और 2011 में दो बार विश्व कप और 2007 का 20 -20 विश्व कप जीत चुकी है। मेजर ध्यानचंद ने हॉकी में भारत को बहुत प्रसिद्धि दिलाई और एक समय भारत ने अमरीका को 24 – 0 से हराया था जो अब तक विश्व रिकॉर्ड है। शतरंज के जनक देश भारत के खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद विश्व प्रसिद्ध है।
- भारत के क्रिकेट टूर्नामेंट, क्रिकेट से सम्बंधित कप एवं ट्रॉफी की सूची
- फुटबॉल टूर्नामेंट से सम्बंधित कप एवं ट्रॉफियाँ कौन कौन से है देखे पूरी जानकारी
भारत की अर्थव्यवस्था
मुद्रा स्थानांतरण की दर से भारत के अर्थव्यवस्था विश्व में दसवें और क्रयशक्ति के अनुसार तीसरे स्थान पर है। वर्ष 2003 में भारत में लगभग 8% की दर से आर्थिक वृद्धि हुई है जो कि विश्व की सबसे तीव्र बढती हुई अर्थव्यवस्थओं में से एक है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 265 (मार्च 2009) अरब अमेरिकी डॉलर है। 1991 के बाद भारत में आर्थिक सुधार की नीति ने भारत के सर्वंगीण विकास में बड़ी भूमिका निभाई है।
भारत का उद्योग
भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन यंहा अद्यौगिकरण भी तेजी से बढ़ रहा है। नए-नए तकनीकों के कारण भारत के उद्योगों में बहुत तेजी आई है। यंहा के ज्यादातर उद्योग कृषि आधारित ही हैं। पहली बार 1907 में जमशेदपुर (झारखण्ड) में जमशेदजी टाटा द्वारा टाटा लोहा एवं इस्पात कम्पनी की स्थापना से भारत में लोहा एवं इस्पात उद्योग की शुरुआत हुई। तब से लेकर आज तक वर्तमान में विश्व में इस्पात के उत्पादन में भारत का आठवाँ स्थान है। भारत से इस्पात का सर्वाधिक निर्यात चीन को होता है।
- भारत के प्रमुख उद्योग कौन कौन से है? भारत मे उद्योग कैसे शुरू हुआ?
- भारत के महारत्न, नवरत्न, मिनिरत्न कंपनी कौन कौन से है? देखे पूरी जानकारी
भारत के निर्यात
भारत के निर्यातों में कृषि उत्पाद, चाय, कपड़ा, बहुमूल्य रत्न व आभूषण, साफ़्टवेयर सेवायें, इंजीनियरिंग सामान, रसायन तथा चमड़ा उत्पाद प्रमुख हैं जबकि उसके आयातों में कच्चा तेल, मशीनरी, बहुमूल्य रत्न, उर्वरक (फ़र्टिलाइज़र) तथा रसायन प्रमुख हैं। वर्ष 2004 के लिये भारत के कुल निर्यात $6918 करोड़ डालर के थे जबकि उसके आयात $8933 करोड़ डालर के थे।
भारत की अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण समझौता
- पर्यावरण और विकास पर रीयो की घोषणा,
- जैव सुरक्षा पर कार्टाजेना प्रोटोकॉल,
- जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राज्य ढांचागत कार्य सम्मेलन के लिए क्योटो प्रोटोकॉल,
- विश्व व्यापार करार,
- नाइट्रोजन ऑक्साइड के सल्फर उत्पसर्जन को कम करने सर उनके ट्रांस बाउन्ड्री फ्लेक्सेस ( नोन प्रोटोकॉल ) पर एल आर टी ए पी हेन्सिंकी प्रोटोकॉल,
- वोलाटाइल ऑरगनिक समिश्रण या उनके ट्रांस बाऊन्ड्री फलाक्सेस (वी वो सी प्रोटोकॉल) के उत्सर्जन से संबंधित एल आर टी ए पी के लिए जेनेवा प्रोटोकॉल।
- प्रदूषण का अर्थ, प्रदूषण के समस्या का कारण, दुष्प्रभाव, और समाधान
भारत की प्रमुख चुनौती
कश्मीर तथा भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन सीमा पर भारत का पाकिस्तान तथा चीन से विवाद चल रहा है। लैंगिक असमानता, बाल शोषण, बाल कुपोषण, गरीबी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण इत्यादि भारत के सामने प्रमुख चुनौतियाँ है।
भारत से जुड़े और अन्य जानकारी
- भारत का ऐतिहासिक युद्ध, भारत की महत्वपूर्ण लड़ाइयाँ
- भारत का सबसे बड़ा | भारत में सबसे ऊंचा | भारत में सबसे लंबा
- भारत के प्रसिद्ध स्थान, भारत के महत्वपूर्ण स्थान, प्रसिद्ध स्थानों की उपनाम
- भारत के प्रसिद्ध मंदिर | भारत के तीर्थ स्थल | भारत के मंदिरों की सूची
- भारत के प्रमुख व्यक्तित्व | आधुनिक भारत के प्रसिद्ध व्यक्ति
- भारत के कृषि संस्थान | भारत के प्रमुख अनुसंधान केंद्र | प्रमुख शोध संस्थान
भारत से संबंधित सामान्य ज्ञान जानकारी
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— सातवाँ
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा
- भारत के उत्तर में कौन-कौन-से देश हैं— चीन, नेपाल, भूटान
- भारत के पूर्व में कौन-सा देश है— बांग्लादेश
- भारत के पश्चिम में कौन-सा देश है— पाकिस्तान
- भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है— अरब सागर
- भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन-सी खाड़ी है— बंगाल की खाड़ी
- भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है— हिन्द महासागर
- पूर्वांचल की पहाड़ियाँ भारत को किस देश से अलग करती हैं— म्यांमार से
- मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं— श्रीलंका से
- संपूर्ण भारत का अंक्षाशीय विस्तार कितना है— 8° 4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश
- भारत के मध्य से कौन-सी रेखा गुजरती है— कर्क रेखा
- भारत के उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है— 3214 किमी
- भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है— 2933 किमी
- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है— बंगाल की खाड़ी में
- लक्षद्वीप कहाँ स्थित है— अरब सागर में
- भारत का दक्षिणी छोर क्या कहलाता है— इंदिरा प्वाइंट
- इंदिरा प्वांइट को किस दूसरे नाम से भी जाना जाता है— पिगमिलियन प्वाइंट
- भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना है— 2. 42%
- विश्व की कुल जनसंख्या का कितने % भारत में निवास करता है— 17%
- भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है— 32,87,263 वर्ग किमी.
- भारत की स्थल सीमा से कौन-से देश लगे हैं— बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, वर्मा, भूटान
- भारत की जल सीमा किन देशों से मिलती है— मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार व पाकिस्तान
- कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है— राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम
- भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा कितने अक्षांश है— 8°4’
- भारत का मानक समय कहाँ से लिया गया है— इलाहाबाद के निकट नैनी नामक स्थान से
- भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है— 5 1/2
- भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिण छोर की दूरी कितनी है— 876 किमी.
- भारत के स्थल सीमा की लंबाई कितनी है— 15200 किमी.
- भारत के मुख्य भूमि की तटरेखा की लंबाई कितनी है— 6100 किमी.
- भारत कितने देशों से अपनी सीमाएं सांझा करता है— 7
- भारत की कुल तटरेखा की लंबाई (द्वीप समूहों सहितद्ध कितनी है— 7516 किमी.
- संपूर्ण भारत के कितने % भाग पर पर्वत व पहाड़ियों का विस्तार है— 28.8%
- संपूर्ण भारत के कितने क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार है— 44%
- भारत में समुद्र तटरेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है— 9
- किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे लंबी है— गुजरात
- कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर जाती है— 8
- भूमध्य रेखा के निकट कौन-सा स्थान है— इंदिरा प्वाइंट
- इंदिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में
- किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे छोटी है— गोवा
- भारत की स्थल सीमा किस देश के साथ सबसे ज्यादा है— बांग्लादेश के साथ
- भारत का कौन-सा भू-आकृतिक भाग प्राचीन है— प्रायद्वीपीय पठार
- भारत के पूर्वी समुद्र तट को किस नाम से जाना जाता है— कोरोमंडल तट
- कोंकण तट कहाँ से यहाँ तक स्थित है— गोवा से दमन तक
- लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किसके द्वारा हुई— प्रवाल द्वारा
- न्यू मूर द्वीप कहाँ स्थित है— अंडमान सागर में
- कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच में स्थित है— रामेश्वरम्
- लक्षद्वीप समूह के कुल द्वीपों की संख्या कितनी है— 36(अब इसमें से एक द्वीप लगभग डूब गया है।)
- लक्षद्वीप समूह में कुल कितने द्वीपों पर मानव का वास है— 10
- भारत के किस स्थान को सफेद पानी के नाम से जाना जाता है— सियाचिन
- जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा जो चीन के अधिकार में है, क्या कहलाता है— ऑक्साई चीन
- भारत में शीत मरूस्थल कौन-सा है— लद्दाख
- भारत की देशांतर स्थिति क्या है— 68°7 से 97°25 तक
- भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं— 8
- किस देश के साथ न्यू मूर द्वीप के कारण भारत का विवाद है— बांग्लादेश के साथ
- भारत किस गोर्ला में स्थित है— उत्तरी
- केंद्रशासित प्रदेश दादर नगर हवेली भारत के किन राज्यों के बीच में स्थित है— गुजरात व महाराष्ट्र
- किस राज्य को पहले NEFA के नाम से जाना जाता था— अरुणाचल प्रदेश